कलेक्टर, एसपी ने रायसेन में ट्रालियों में लगाया रेडियम, किसान भाईयों को भी दी ट्रालियों में रेडियम लगाने की समझाईश

नसीमखान

ट्रालियों के पीछे रेडियम लगाकर रोक सकते हैं अनेक दुर्घटनाएं

रायसेन,
रायसेन स्थित दशहरा मैदान में आयोजित सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम में कलेक्टर श्री अरविंद दुबे तथा पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पाण्डे ने किसान भाईयों को ट्रेक्टर-ट्रालियों से दुर्घनाओं में कमी लाने हेतु ट्रालियों में रेडियम लगाने की समझाईश दी। कलेक्टर तथा एसपी द्वारा स्वयं भी दशहरा मैदान में धान विक्रय हेतु खड़ी ट्रालियों में रेडियम लगाया। उल्लेखनीय है कि बड़ी संख्या में किसान भाई ट्रेक्टर-ट्राली से अपनी उपज विक्रय हेतु कृषि उपज मण्डी ला रहे हैं जो कि समीपस्थ दशहरा मैदान में नीलामी हेतु खड़ी होती हैं।
कलेक्टर श्री दुबे ने किसान भाईयों से संवाद करते हुए कहा कि प्रायः ट्रालियों और वाहन की आपस में होने वाली दुर्घटनाओं में अधिकांश मामलों में रात में अंधेरे के समय ट्रालियों में पीछे से दोपहिया या चार पहिया वाहन टकराने संबंधी दुर्घटनाएं होती हैं। ऐसी दुर्घटनाओं में कई वार वाहनचालक को गंभीर चोट लगती है या मृत्यु भी हो जाती है। ऐसी अधिकांश दुर्घटनाओं को हम छोटे से प्रयास से रोक सकते हैं और वह है ट्रालियों में पीछे की तरह रेडियम लगाकर। हमारा यह प्रयास अनेक दुर्घटनाओं को रोक सकता है। कलेक्टर श्री दुबे ने किसान भाईयों से कहा कि यहां काउंटर बनाया गया है, जहां वेण्डर द्वारा बेहद कम कीमत पर रेडियम उपलब्ध कराया जा रहा है। किसान भाई अपनी ट्रालियों में रेडियम जरूर लगाएं। इस पर कार्यक्रम में उपस्थित किसान भाईयों ने एक स्वर में अपनी ट्रालियों में रेडियम लगाने की बात कही। साथ ही अन्य किसान भाईयों को भी रेडियम लगाने हेतु प्रेरित करने की बात कही।
कलेक्टर श्री दुबे ने किसान भाईयों को वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की समझाइश देते हुए कहा कि गांव की सड़क से मुख्य मार्ग पर आते समय वाहन स्पीड धीमी रखनी चाहिए। इसके अलावा सभी को दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अनिवार्य रूप से लगाना चाहिए। इससे सिर में चोट नहीं लगती और गंभीर स्थिति भी नहीं बनती। पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पाण्डे द्वारा भी किसान भाईयों को अपनी ट्रालियों में रेडियम लगाने और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया।
उन्होंने किसान भाईयों से कहा कि मोटरयान सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को बचाने का कार्य करने वाले गुड समेरिटन (नेक व्यक्ति) को नगद प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है। दुर्घटना में घायल व्यक्ति को शीघ्र अस्पताल पहुंचाकर हम उसकी जान बचा सकते हैं। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कोई भी अशासकीय या शासकीय अस्पताल औपचारिकताओं के नाम पर या अन्य कारणों से इलाज की मनाही या इलाज में देरी नहीं कर सकती है। इसके अलावा घायल को अस्पताल पहुंचाने वाले व्यक्ति के लिए दुर्घटना मामले में गवाह बनना भी बाध्यकारी नहीं है।

  • editornaseem

    Related Posts

    गंजबासौदा में 12 वर्षीय बच्चे को बांधकर मोटरसाइकिल से घसीटने का मामला, चार पीड़ित बच्चों को सुरक्षित बाल गृह भेजा गया

    गंजबासौदा में 12 वर्षीय बच्चे को बांधकर मोटरसाइकिल से घसीटा, चार पीड़ित बच्चों को बाल गृह भेजा गया, आरोपी अब तक फरार गंजबासौदा बाल उत्पीड़न मामला रिर्पोट: नाजिर अली |विदिशा…

    NEET विवाद के बाद शिक्षा मंत्रालय में बदलाव पर तेज हुई सियासत, नए मंत्री की नियुक्ति पर उठे सवाल

    नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बने NEET परीक्षा विवाद के बाद शिक्षा व्यवस्था को लेकर देशभर में बहस का दौर लगातार जारी है। परीक्षा प्रक्रिया की पारदर्शिता,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गंजबासौदा में 12 वर्षीय बच्चे को बांधकर मोटरसाइकिल से घसीटने का मामला, चार पीड़ित बच्चों को सुरक्षित बाल गृह भेजा गया

    गंजबासौदा में 12 वर्षीय बच्चे को बांधकर मोटरसाइकिल से घसीटने का मामला, चार पीड़ित बच्चों को सुरक्षित बाल गृह भेजा गया

    NEET विवाद के बाद शिक्षा मंत्रालय में बदलाव पर तेज हुई सियासत, नए मंत्री की नियुक्ति पर उठे सवाल

    NEET विवाद के बाद शिक्षा मंत्रालय में बदलाव पर तेज हुई सियासत, नए मंत्री की नियुक्ति पर उठे सवाल

    विदिशा मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, मरीजों को हो रही परेशानी

    विदिशा मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, मरीजों को हो रही परेशानी

    सांची-रायसेन के किन्नर समुदाय के बीच बढ़ा विवाद, पुलिस से सुरक्षा और दोषियों पर कार्रवाई की मांग।

    सांची-रायसेन के किन्नर समुदाय के बीच बढ़ा विवाद, पुलिस से सुरक्षा और दोषियों पर कार्रवाई की मांग।

    घर में बंधी भैंस पिकअप में भरकर ले गए चोर, पुलिस ने पीछा कर वाहन सहित भैंस बरामद की।मेहगांव के पास पुलिया से टकराने पर पिकअप छोड़कर फरार हुए आरोपी, मामला दर्ज।

    घर में बंधी भैंस पिकअप में भरकर ले गए चोर, पुलिस ने पीछा कर वाहन सहित भैंस बरामद की।मेहगांव के पास पुलिया से टकराने पर पिकअप छोड़कर फरार हुए आरोपी, मामला दर्ज।

    पेपर लीक पर PM नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान, नया वीडियो जारी | जानिए क्या कहा

    पेपर लीक पर PM नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान, नया वीडियो जारी | जानिए क्या कहा