कलेक्टर श्री दुबे ने की जनकल्याण शिविर, आयुष्मान तथा पीएम आवास सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा

नसीमखान

रायसेन,
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर श्री अरविंद दुबे द्वारा मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान, राजस्व महाअभियान, पीएम जनमन/धरती आबा, आयुष्मान कार्ड सहित अन्य योजनाओं तथा कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की योजनाओं तथा कार्यक्रमों का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचे। कलेक्टर श्री दुबे ने मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के तहत आयोजित शिविरों में अधिक से अधिक नागरिकों तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिविर में प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण किया जाए।
बैठक में आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाने के कार्य की समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्री दुबे ने सीएमएचओ, जनपद सीईओ, सीएमओ सहित अन्य अधिकारियों को निर्देश दिए कि 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी वृद्धजनों के साथ ही पात्र नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बनाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, राजस्व महाअभियान, पीएम जनमन/धरती आबा, अमृत योजना तथा नलजल योजना की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए दिशा-निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, डिप्टी कलेक्टर श्री मनीष शर्मा सहित जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    पुलिस की तत्परता से मंदिर चोरी का 48 घंटे में खुलासाहनुमान मंदिर से चोरी गए आभूषण व मुखौटा बरामद, आरोपी गिरफ्तार

    नसीम खानसांची। काछीकानाखेड़ा स्थित हनुमान मंदिर में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने तत्परता से खुलासा करते हुए 48 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने…

    पोषण कार्यक्रम के तहत बच्चों को स्कूल बैग व अध्ययन सामग्री वितरितजरूरतमंद परिवारों को सोलर लैंप देकर स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

    नसीम खानसांची,,, सांची विकासखंड के ग्राम गाडरखेड़ी स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल रिसर्च एंड डेवलपमेंट (आईएसआरडी) संस्था द्वारा पोषण कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों को स्कूल बैग एवं अध्ययन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पुलिस की तत्परता से मंदिर चोरी का 48 घंटे में खुलासाहनुमान मंदिर से चोरी गए आभूषण व मुखौटा बरामद, आरोपी गिरफ्तार

    पुलिस की तत्परता से मंदिर चोरी का 48 घंटे में खुलासाहनुमान मंदिर से चोरी गए आभूषण व मुखौटा बरामद, आरोपी गिरफ्तार

    पोषण कार्यक्रम के तहत बच्चों को स्कूल बैग व अध्ययन सामग्री वितरितजरूरतमंद परिवारों को सोलर लैंप देकर स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

    पोषण कार्यक्रम के तहत बच्चों को स्कूल बैग व अध्ययन सामग्री वितरितजरूरतमंद परिवारों को सोलर लैंप देकर स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

    वित्तीय अनियमितताओं पर मध्यप्रदेश सरकार की कार्रवाई, 392 अधिकारियों पर शिकंजा135 मुख्य नगरपालिका अधिकारी भी कार्रवाई के दायरे में, 7 अधिकारी बर्खास्त और 3 से 4 करोड़ रुपये की वसूली

    वित्तीय अनियमितताओं पर मध्यप्रदेश सरकार की कार्रवाई, 392 अधिकारियों पर शिकंजा135 मुख्य नगरपालिका अधिकारी भी कार्रवाई के दायरे में, 7 अधिकारी बर्खास्त और 3 से 4 करोड़ रुपये की वसूली

    दीपावली से पहले पटाखा दुकानों पर पुलिस की दबिश, सुरक्षा के दिए निर्देशलाइसेंस और पटाखों की जांच, प्रतिबंधित कार्बाइन गन के संबंध में भी की पड़ताल

    दीपावली से पहले पटाखा दुकानों पर पुलिस की दबिश, सुरक्षा के दिए निर्देशलाइसेंस और पटाखों की जांच, प्रतिबंधित कार्बाइन गन के संबंध में भी की पड़ताल

    नगर में निकला राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलनअनुशासित कदमताल के साथ स्वयंसेवकों ने दिया राष्ट्रभक्ति का संदेश, जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा

    नगर में निकला राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलनअनुशासित कदमताल के साथ स्वयंसेवकों ने दिया राष्ट्रभक्ति का संदेश, जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा

    कांग्रेस वार्ड अध्यक्ष ने लगाए वार्ड की उपेक्षा के आरोपसीएमओ को ज्ञापन सौंपकर जांच और कार्रवाई की मांग, सात दिन में कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

    कांग्रेस वार्ड अध्यक्ष ने लगाए वार्ड की उपेक्षा के आरोपसीएमओ को ज्ञापन सौंपकर जांच और कार्रवाई की मांग, सात दिन में कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी