कलेक्टर श्री दुबे ने मंडीदीप में आयुष्मान कार्ड बनाने के कार्य का लिया जायजा

नसीम खान

कलेक्टर श्री दुबे के निर्देश पर जिले में अभियान के रूप में बनाए जा रहे है आयुष्मान कार्ड

रायसेन,
जिले में प्रत्येक पात्र व्यक्ति के पास आयुष्मान कार्ड हो, जिससे कि आवश्यकता पड़ने पर वह निजी अस्पताल में पांच लाख रुपए तक का निःशुल्क इलाज करा सके। इसके लिए कलेक्टर श्री अरविंद दुबे के निर्देशानुसार जिले में नगरीय निकाय और ग्राम पंचायत स्तर पर अभियान के रूप में पात्र व्यक्तियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं। कर्मचारियों द्वारा ग्रामों तथा वार्डों में जाकर आयुष्मान कार्ड बनाने की कार्यवाही की जा रही है।
कलेक्टर श्री दुबे द्वारा स्वयं जिले में भ्रमण कर आयुष्मान कार्ड बनाए जाने के कार्य का निरीक्षण किया जा रहा है। रविवार को कलेक्टर श्री दुबे द्वारा मंडीदीप पहुंचकर पात्र व्यक्तियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाने के कार्य का जायजा लिया गया। उन्होंने ड्यूटीरत कर्मचारियों से प्रतिदिन बनाए जा रहे आयुष्मान कार्ड की संख्या पूछी तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ ही मौके पर उपस्थित एसडीएम श्री चंद्रशेखर श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारियों को कार्य में तेजी लाते हुए जल्द से जल्द सभी पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री दुबे ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना शासन की जनहित से जुड़ी महत्वाकांक्षी योजना है। कोई भी पात्र व्यक्ति आयुष्मान कार्ड से छूटे नहीं। उन्होंने निर्देश दिए कि नागरिकों को विभिन्न माध्यमों से आयुष्मान कार्ड बनाने के बारे में सूचना दी जाए, जिससे कि वह खुद भी आगे आएं। उन्होंने एसडीएम को मॉनिटरिंग करने तथा प्रतिदिन कार्य प्रगति से अवगत कराने के भी निर्देश दिए।

  • editornaseem

    Related Posts

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    नसीम खान रायसेन – बाडीबाड़ी। अवैध हाथभट्टी से तैयार होने वाली कच्ची और जहरीली शराब के निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिंधी कैंप बाड़ी…

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नसीम खानसांची में गणेश प्रतिमा स्थापना से पहले नगर परिषद की पहल, मिट्टी की पर्यावरण अनुकूल मूर्तियों को प्राथमिकता देने का आह्वानसांची,,,आगामी गणेशोत्सव को लेकर नगर परिषद सांची द्वारा पर्यावरण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार
    फर्जी शादी घोटाला: पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के रिश्तेदार गिरफ्तार, 5,923 शादियों के नाम पर बांटे ₹30.18 करोड़