कांग्रेसी विधायक और जिला पंचायत अध्यक्ष ने काले कपड़े पहन कर जताया विरोध

दिशा की बैठक में शामिल होने आए केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते को सौपा ज्ञापन

जिला डिंडोरी
रिपोर्ट _करन गुप्ता
– केन्द्रीय इस्पात व ग्रामीण विकास राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते बुधवार को दिशा की बैठक लेने डिंडौरी पहुंचे। इस दौरान डिंडौरी विधायक ओमकार सिंह मरकाम और जिला पंचायत अध्यक्ष रुदेश परस्ते ने काले कपड़े पहन कर विरोध जताते हुए केंद्रीय मंत्री को ज्ञापन सौंपा। केन्द्रीय इस्पात व ग्रामीण विकास राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते से मुलाकात के दौरान राहुल गांधी के मामले को लेकर विरोध जताया । ज्ञात हो कि केन्द्रीय राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति दिशा की बैठक आयोजित की गई थी।जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वीरेंद्र बिहारी शुक्ला के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन जारी रखा। कांग्रेस राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द करने के विरोध में लगातार कार्यक्रम आयोजित कर रही है, कांग्रेसियों ने काले कपड़े पहन और काली पट्टी बांध अपना विरोध दर्ज कराया, कलेक्टर कार्यालय के बाहर कांग्रेसी रमेश राजपाल, शिवराज सिंह जीतू, वैभव कृष्ण परस्ते, हीरा परस्ते, अंजू ब्योहार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी काली पट्टी बांध विरोध जताया।

Live khabar india

Live Khabar India हिंदी भाषा का एक डिजिटल समाचार पोर्टल है, जो मध्य प्रदेश सहित देशभर की ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हम राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन, खेल और जनहित से जुड़े विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Related Posts

क्या आप भी चश्मे से परेशान हैं? जानिए कैसे LASIK और SMILE जैसी आधुनिक लेजर सर्जरी तकनीकें आपको दिला सकती हैं चश्मे से आजादी। पढ़ें पूरी खबर

आंखों की लेजर सर्जरी: चश्मे से छुटकारा पाने का आधुनिक और सुरक्षित समाधान LASIK, SMILE और Smart LASIK जैसी आधुनिक तकनीकों से लाखों लोगों को मिल रही है बेहतर दृष्टि…

# अमृत भारत स्टेशन योजना: नए भारत की नई तस्वीर, आज बदलेगा विदिशा रेलवे स्टेशन का चेहरा

PM Modi Today: अमृत भारत योजना के तहत हाईटेक हुआ विदिशा रेलवे स्टेशन, आज होगा लोकार्पण विदिशा रेलवे स्टेशन का लोकार्पण | अमृत भारत स्टेशन योजना | PM Modi |…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर

क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर

Vidisha News: कोचिंग जा रहे छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दर्ज किया मामला

Vidisha News: कोचिंग जा रहे छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दर्ज किया मामला

Student Protest: छात्रों के समर्थन में देशभर में उठी आवाज, Education System और Justice की मांग हुई तेज

Student Protest: छात्रों के समर्थन में देशभर में उठी आवाज, Education System और Justice की मांग हुई तेज

विवादों में घिरा अतिक्रमण अभियान, कार्रवाई पर उठे सवाल; बार-बार बढ़ रही तारीख

विवादों में घिरा अतिक्रमण अभियान, कार्रवाई पर उठे सवाल; बार-बार बढ़ रही तारीख