कृषि विभाग ने कागजों में बाट दिए धरती पुत्रों को चना बीज ! RTI कार्यकर्ता का दावा जिले में हुआ करोड़ो रु का बीज घोटाला

रिपोर्ट करन गुप्ता डिंडोरी

डिंडोरी,,मप्र के आदिवासी जिला डिंडोरी में कृषि विभाग ने ग्राम सेवकों के माध्यम से टरफ़ा योजना के अंतर्गत धरतीपुत्रों को कागजों में चना बीज बाट दिया है। इसका बड़ा खुलासा आरटीआई एक्टिविस्ट रूपभान पारासर ने कृषि विभाग से पहले RTI के माध्यम से दस्तावेज लेकर गांव गांव जाकर किसानों से मिलकर किया है। वर्ष 2021-22 में चना बीज वितरण घोटाला उजागर होने के बाद कृषि विभाग में अफरा तफरी का माहौल है तो वही जांच की आंच में विभाग कब तक आता है देखना होगा !

– जिले के समनापुर जनपद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मोहदा की अगर बात की जाए तो कागजों में ग्राम सेवकों ने पंजीकृत सभी किसानो को बीज वितरित कर दिए,जब उस ग्राम में आरटीआई कार्यकर्ता रूपभान पारासर ने दस्तावेजों के साथ ग्रामीण किसानों से चर्चा की तो पता चला कि गाँव के लगभग 17 किसानो के नाम कृषि विभाग के दस्तावेजों में चना बीज प्राप्त की श्रेणी में अंकित किये गए पर जमीनी स्तर पर बटे ही नही ,किसानों ने बाजार से खरीद कर बीज खेतो में डाले थे,ऐसे में मोहदा ग्राम के किसानों ने जिला प्रशासन से बीज घोटाला करने वालो के खिलाफ जांच कर कठोर कार्यवाही की मांग की है।

इसी तरह से वर्ष 2021-22 में ग्राम किकरझर निवासी किसान रामकुमार को 30 किलो चना बीज 1140 रु में मिला है जबकि उन्होंने बताया कि उनके नाम के आगे 75 किलो बीज विभाग ने चढ़ाया हुआ है,सवाल यही है कि आखिर किसानो के नाम का चना बीज गया कहा ! इस पूरे मामले में आरटीआई कार्यकर्ता रूपभान पारासर ने कहा है कि लाखों रु खर्च कर उनके द्वारा बीज घोटाला डिंडोरी जिला के 7 विकासखंडों से उजागर किया गया है,जिसकी उच्चस्तरिय जांच किया जाना चाहिए।

Live khabar india

Live Khabar India हिंदी भाषा का एक डिजिटल समाचार पोर्टल है, जो मध्य प्रदेश सहित देशभर की ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हम राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन, खेल और जनहित से जुड़े विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Related Posts

शासकीय कर्मचारियों को नहीं मिला आशियाना, जर्जर भवनों का सहारा

नसीम खानसांची,,, विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक नगरी सांची भले ही विकासखंड और विधानसभा क्षेत्र का महत्वपूर्ण केंद्र हो, लेकिन यहां वर्षों से सेवाएं दे रहे शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों के लिए स्थायी आवास…

भोपाल मास्टर प्लान विवाद: सीलिंग के विरोध में कोलार में 20 साल का सबसे बड़ा लॉकडाउन; 3 हजार दुकानों के लटके ताले

रिपोर्ट : अजय अहिरवार|भोपाल भोपाल: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के आवासीय इलाकों (Residential Zones) में चल रही व्यावसायिक गतिविधियों पर नगर निगम और स्थानीय प्रशासन की सख्त सीलिंग कार्रवाई ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार
फर्जी शादी घोटाला: पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के रिश्तेदार गिरफ्तार, 5,923 शादियों के नाम पर बांटे ₹30.18 करोड़