केंद्रीय कृषि मंत्री की समीक्षा बैठक में सांची की समस्याएं गूंजी, अधिकारियों को दिए निर्देश

नसीमखान सांची

जलसंवर्धन योजना, रैन बसेरा, गीता भवन, सौंदर्यीकरण एवं अतिक्रमण का मुद्दा प्रमुखता से उठाया
सांची,,, केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को भोपाल में अपने संसदीय क्षेत्र के नगरीय निकायों के जनप्रतिनिधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में नगर परिषद सांची के अध्यक्ष पप्पू रेवाराम अहिरवार ने नगर की विभिन्न लंबित समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए उनके शीघ्र निराकरण की मांग की। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित अधिकारियों एवं कलेक्टर को आवश्यक निर्देश भी दिए।
बैठक में नगर परिषद अध्यक्ष ने बताया कि सांची में करोड़ों रुपये की लागत से संचालित जलसंवर्धन (घर-घर जलापूर्ति) योजना वर्ष 2023 तक पूर्ण होकर शुरू हो जानी थी, लेकिन निर्धारित समय बीतने के तीन वर्ष बाद भी योजना का लाभ नागरिकों को नहीं मिल सका है। इस पर केंद्रीय मंत्री ने निर्देश दिए कि यदि वर्तमान कार्य एजेंसी समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने में सक्षम नहीं है तो आवश्यक कार्रवाई कर वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
अध्यक्ष रेवाराम ने रेशम केंद्र की रिक्त भूमि नगर परिषद को हस्तांतरित कर वहां गीता भवन निर्माण की मांग भी रखी। इस पर केंद्रीय मंत्री ने कलेक्टर को भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
बैठक में रेलवे स्टेशन से स्तूप प्रवेश द्वार तक सौंदर्यीकरण कराने तथा वर्षों से अधूरे पड़े रैन बसेरा निर्माण को पूरा कराने के लिए आवश्यक राशि उपलब्ध कराने की मांग भी रखी गई। बताया गया कि पूर्व में एक ठेकेदार द्वारा कार्य अधूरा छोड़ने के बाद दूसरे ठेकेदार को निर्माण सौंपा गया था, लेकिन इसके बावजूद रैनबसेरा निर्माण आज तक पूर्ण नहीं हो सका है, जिससे जरूरतमंद लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है।
नगर परिषद अध्यक्ष ने ऐतिहासिक नगरी सांची में सरकारी भूमि पर बढ़ते अतिक्रमण का मुद्दा भी उठाते हुए कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों सहित कई स्थानों पर सरकारी भूमि पर लगातार कब्जे हो रहे हैं, जिससे भविष्य में विवाद की स्थिति भी उत्पन्न हो सकती है। इस पर केंद्रीय मंत्री ने कलेक्टर को अतिक्रमण हटाने के लिए प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
गौरतलब है कि सांची नगर में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण को लेकर समय-समय पर शिकायतें सामने आती रही हैं। स्थानीय नागरिक भी लंबे समय से प्रभावी कार्रवाई की मांग करते रहे हैं।
बैठक में सांची से जुड़े कई महत्वपूर्ण विकास एवं जनहित के मुद्दे उठने के बाद अब नागरिकों की निगाहें इस बात पर हैं कि संबंधित विभाग केंद्रीय मंत्री के निर्देशों का पालन करते हुए लंबित कार्यों को कितनी शीघ्रता से धरातल पर उतारते हैं।

  • editornaseem

    Related Posts

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    नसीम खानसांची,,,सांची से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर सांदीपनि विद्यालय के समीप बनाए गए अवैज्ञानिक गतिअवरोधक अब स्थानीय नागरिकों के लिए परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं। छात्रों की…

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    नसीम खान रायसेन – बाडीबाड़ी। अवैध हाथभट्टी से तैयार होने वाली कच्ची और जहरीली शराब के निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिंधी कैंप बाड़ी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार