केन्द्रीय मंत्री श्री चौहान सिलवानी क्षेत्र के ग्राम चन्दन पिपलिया में सांसद खेल महोत्सव कार्यक्रम में हुए शामिल

नसीमखान सांची, रायसेन

रायसेन,
केन्द्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा जिले की सिलवानी तहसील के चन्दन पिपलिया में सांसद खेल महोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर पूर्व केबीनेट मंत्री श्री रामपाल सिंह सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा श्री राकेश शर्मा भी उपस्थित रहे।
केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान ने कहा कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए खेल प्रभावी माध्यम होते हैं। व्यक्तित्व विकास और फिट रहने के लिए खेल जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत गांव-गांव में खेल का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें प्रत्येक वर्ग के लिए खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। उन्होंने अक्सर बहनों और बेटियों की ज़िंदगी में खेल आता ही नहीं है। चूल्हा-चौका, खेत, घर-गृहस्थी और राशन में ही ज़िंदगी कट जाती है। मैंने सोचा कि अगर बहनों के लिए भी खेल हो जाएँ, तो उनके चेहरे पर मुस्कुराहट और खुशी आएगी और उनका जीवन भी उत्साह के रंग से भर उठेगा। इसीलिए पूरे संसदीय क्षेत्र में हमारी बहनें और बेटियाँ भी इन खेल प्रतियोगिताओं में भाग ले रही हैं। हारना-जीतना अलग बात है। दो टीमों में से एक टीम जीतती है और एक हारती है। लेकिन खेलों से खुशी मिल रही है। घर से निकलकर हमारी बहनें और बेटियाँ भी मुस्कुराएँ, उनका उत्साह बढ़े, इसी उद्देश्य से बच्चों के लिए भी और बहन-बेटियों के लिए यह सांसद खेल महोत्सव आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में पूर्व केबीनेट मंत्री श्री रामपाल सिंह ने भी संबोधित किया।

  • editornaseem

    Related Posts

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    नसीमखान सांचीसांची,,,प्रदेश के मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं रायसेन जिले के प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार ने सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी तथा जिला…

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    नसीमखान सांचीसांची,,,,रविवार देर रात लगभग 11 बजे सांची-विदिशा हाईवे पर होटल अपेक्षा के समीप हुए सड़क हादसे में सांची निवासी ऋषि आचार्य (24 वर्ष), पिता नरेश आचार्य, की दर्दनाक मौत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    CJP का आरोप: प्रदर्शन खत्म होने के बाद छात्रों को बनाया जा रहा निशाना, सरकार पर समझौता तोड़ने का दावा

    CJP का आरोप: प्रदर्शन खत्म होने के बाद छात्रों को बनाया जा रहा निशाना, सरकार पर समझौता तोड़ने का दावा

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव