नगर में बढ़ते कबरबिज्जू आतंक पर वन विभाग सक्रिय, सांची में चला रेस्क्यू ऑपरेशन।आबादी वाले क्षेत्रों में घुसपैठ से दहशत; टीम ने स्कूल भवन में जाल फैलाकर किया सर्च, जल्द पकड़े जाएंगे कबरबिज्जू।

नसीमखान सांची
सांची। नगर में लगातार बढ़ रही कबरबिज्जुओं की समस्या को देखते हुए वन विभाग ने आखिरकार कमर कस ली है। बीते दिनों कबरबिज्जुओं के घरों की छतों और गलियों तक पहुंचने से लोगों में दहशत बढ़ गई थी। सामान्यतः ये जीव वीरान स्थानों, कब्रिस्तान तथा श्मशान भूमि में पाए जाते हैं, जहाँ मृत शरीरों और पशुओं पर निर्भर रहकर भोजन प्राप्त करते हैं। किंतु अब यह स्थिति बदल रही है और कबरबिज्जू आबादी वाले क्षेत्रों में अपना ठिकाना बनाने लगे हैं, जिससे छोटे बच्चों तक में भय का वातावरण बन गया है।
इस गंभीर समस्या को देखते हुए हाल ही में यह मुद्दा समाचार पत्रों की सुर्खियाँ बना था।
जिलावनमंडलाधिकारी के निर्देश पर डिप्टी रेंजर सरजन सिंह मीणा के नेतृत्व में वन विभाग की टीम गुरुवार शाम सांची पहुँची। टीम ने टॉर्च की सहायता से कई स्थानों पर सघन रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।
कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के नये भवन में भी जाल बिछाकर सर्च किया गया। यहाँ कबरबिज्जुओं की मौजूदगी तो मिली, परंतु अंधेरा अधिक होना और विद्यालय में पुराने कचरे तथा रिकॉर्ड की भरमार होने से उन्हें पकड़ने में टीम को सफलता नहीं मिल सकी।
टीम ने स्थानीय नागरिकों को सलाह दी कि—
घरों के आसपास कचरा ना जमने दें,
साफ-सफाई बनाए रखें,
और कबरबिज्जू दिखने पर पटाखे फोड़कर उन्हें दूर भगाएँ।
डिप्टी रेंजर मीणा ने बताया कि यह ऑपरेशन लगातार जारी रहेगा। कबरबिज्जुओं को पकड़कर जंगलों में छोड़ा जाएगा तथा एक दवा का छिड़काव भी किया जाएगा, जिससे वे आबादी की ओर आकर्षित न हों। देर रात तक भी यह अभियान जारी रहेगा।
विद्यालय के प्राचार्य संजय अग्रवाल ने बताया कि विद्यालय में दो दिनों की छुट्टी के कारण सफाई नहीं हो सकी है, लेकिन सोमवार से विद्यालय खुलते ही सफाई कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
वन विभाग की त्वरित कार्रवाई और नागरिकों की जागरूकता ही नगर को कबरबिज्जुओं के आतंक से जल्द मुक्त करा सकती है ।

  • editornaseem

    Related Posts

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    नसीमखान सांचीसांची,,,प्रदेश के मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं रायसेन जिले के प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार ने सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी तथा जिला…

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    नसीमखान सांचीसांची,,,,रविवार देर रात लगभग 11 बजे सांची-विदिशा हाईवे पर होटल अपेक्षा के समीप हुए सड़क हादसे में सांची निवासी ऋषि आचार्य (24 वर्ष), पिता नरेश आचार्य, की दर्दनाक मौत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    CJP का आरोप: प्रदर्शन खत्म होने के बाद छात्रों को बनाया जा रहा निशाना, सरकार पर समझौता तोड़ने का दावा

    CJP का आरोप: प्रदर्शन खत्म होने के बाद छात्रों को बनाया जा रहा निशाना, सरकार पर समझौता तोड़ने का दावा

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव