कैमरों की जद से बाहर सांची का ऐतिहासिक स्थल, सुरक्षा भगवान भरोसे।।संवेदनशील घोषित क्षेत्र में निगरानी व्यवस्था ठप, कंट्रोल रूम बना शोपीस — वार्षिकोत्सव से पहले सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल।

नसीमखान सांची
सांची,,, विश्वविख्यात ऐतिहासिक एवं संवेदनशील स्थल सांची की सुरक्षा एक बार फिर सवालों के घेरे में है। कभी यहां हर गतिविधि पर निगरानी रखने के लिए लगाए गए कैमरे अब मात्र खंभों पर झूलते यंत्र बनकर रह गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही का आलम यह है कि अधिकांश कैमरे लंबे समय से बंद पड़े हैं, जिससे संपूर्ण नगर कैमरों की जद से बाहर हो गया है।
जानकारी के अनुसार, नगर के प्रमुख मार्गों, प्रवेश द्वारों और ऐतिहासिक परिसरों में कुछ वर्ष पूर्व सुरक्षा दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। प्रारंभिक समय में यह प्रणाली सक्रिय रही, लेकिन धीरे-धीरे रखरखाव की अनदेखी के चलते अधिकांश कैमरे निष्क्रिय हो गए। नतीजतन, पुलिस को अब घटनाओं की जांच में भी काफी मशक्कत करनी पड़ती है।
नगर के नागरिकों का कहना है कि जब प्रशासनिक कैमरे बंद हैं, तब लोगों ने अपने-अपने घरों और संस्थानों में निजी कैमरे लगाकर स्वयं निगरानी की जिम्मेदारी उठा ली है। इससे स्पष्ट है कि प्रशासनिक स्तर पर सुरक्षा प्रणाली पूरी तरह ठप पड़ी है।
आगामी दिनों में नगर में वार्षिकोत्सव आयोजन होने वाला है, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु और अतिविशिष्टजन शामिल होंगे। ऐसे में बंद पड़े कैमरों और निष्क्रिय कंट्रोल रूम की स्थिति ने प्रशासन की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
थाना प्रभारी जे.पी. त्रिपाठी ने बताया कि “कैमरे फिलहाल बंद हैं, परंतु इनकी व्यवस्था पुलिस के नियंत्रण में नहीं है। फिर भी पुलिस अधीक्षक को इस स्थिति से अवगत कराया जाएगा ताकि शीघ्र सुधार किया जा सके।
इतिहास की धरोहर सांची, जहां हर ईंट सुरक्षा की गवाही देती है, आज आधुनिक सुरक्षा के अभाव में स्वयं असुरक्षित होती जा रही है।

  • editornaseem

    Related Posts

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    नसीमखान सांचीसांची,,,प्रदेश के मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं रायसेन जिले के प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार ने सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी तथा जिला…

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    नसीमखान सांचीसांची,,,,रविवार देर रात लगभग 11 बजे सांची-विदिशा हाईवे पर होटल अपेक्षा के समीप हुए सड़क हादसे में सांची निवासी ऋषि आचार्य (24 वर्ष), पिता नरेश आचार्य, की दर्दनाक मौत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    CJP का आरोप: प्रदर्शन खत्म होने के बाद छात्रों को बनाया जा रहा निशाना, सरकार पर समझौता तोड़ने का दावा

    CJP का आरोप: प्रदर्शन खत्म होने के बाद छात्रों को बनाया जा रहा निशाना, सरकार पर समझौता तोड़ने का दावा

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव