खेलो इंडिया की तर्ज़ पर होंगे खेलो एमपी यूथ गेम्स“
कलेक्टर श्री दुबे ने अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश

देवेन्द्र तिवारी रिपोर्टर

रायसेन,
खेलो एमपी यूथ गेम्स अंतर्गत ब्लाक स्तर पर चयन ट्रायल, जिला एवं संभाग स्तर पर 18 खेलों का आयोजन किया जाएगा तथा 06 खेल सीधे राज्य स्तर पर सहभागिता करेगें। खेलो एमपी यूथ गेम्स में 18 वर्ष से कम आयु (31 दिसम्बर 2023 की स्थिति में) के बालक एवं बालिका खिलाड़ी प्रतिभागिता कर सकते है। जिला एवं संभाग स्तर पर आयोजन प्रदेश में प्रचलित 18 खेलों एथलेटिक्स, बास्केटबॉल, बैडमिंटन, बॉक्सिंग, फुटबॉल, हॉकी, जूडों, कबडडी, खो-खो, मलखम्ब, तैराकी, वेटलिफ्टिंग, कुश्ती, टेबल-टेनिस, योगासन, व्हॉलीबॉल, टेनिस एवं शतरंज में किया जाएगा तथा 06 खेल ताईक्वांडो, फैसिंग, रोईग, क्याकिंग, कैनोइंग, शूटिंग एवं आर्चरी का आयोजन सीधे राज्य स्तर पर किया जाएगा। आज कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में कलेक्टर श्री अरविन्द की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति की बैठक में संचालनालय के निर्देशानुसार जिला स्तरीय खेलों एम.पी.यूथ गेम्स की कार्ययोजना तैयार कर अंतिम रूप दिया गया।
जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी जलज चतुर्वेदी द्वारा बताया गया कि ब्लॉक स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन निम्न तिथियों में किया जाएगा। जिनमें ब्लॉक गेरतगंज में 13 सितम्बर, 2023 को जनपद मैदान में पंजीयनकर्ता श्रीमती प्रतिभा सिंह मो. न. 6266251061, ब्लॉक बेगमगंज में 13 सितंबर 2023 को सी.एम. राइस स्कूल खेल मैदान में पंजीयनकर्ता श्री सुभाष रायकवार मो.न. 9300961728, श्री राहुल कुशवाह मो.न. 9755465832, ब्लॉक सिलवानी में श्री कमलेश जाटव मो. न.9993969272, ब्लाक उदयपुरा में श्री अंकित कुशवाह मो. न. 9977361763, ब्लाक बरेली शा. कन्या शाला में दिनांक 13 सितंबर 2023 को पंजीयनकर्ता श्रीमती शशि रघुवंशी मो.न. 8959110885, ब्लॉक औबदुललागंज में दिनांक 14 को शा. खेल मैदान मंडीदीप में पंजीयनकर्ता श्री प्रह्लाद राठौर मो.न. 8871373887 तथा ब्लॉक साँची में दिनांक 13 को ज़िला खेल परिसर रायसेन में फुटबॉल, बास्केटबॉल , बैडमिंटन साँची में सी.एम. राइस स्कूल कबड्डी, खो-खो , शतरंज , वालीवाल , कुश्ती एंव एथलेटिक्स पंजीयनकर्ता श्री भानु यादव मो.न. 7566551417, श्री सुरेंद्र राजपूत 9977040186 , श्री वी. एस. बुंदेला 7869620054 समन्वयक होंगे। जो भी इच्छुक खिलाड़ी प्रतियोगिता में सम्मलित होना चाहते हैं वह आवश्यक दस्तावेज़ के साथ पंजीयन कर्ता से संपर्क भाग ले सकता है ।
साथ ही प्रतियोगिता में 18 वर्ष से कम आयु (31 दिसम्बर 2023 की स्थिति में) के बालक एवं बालिका खिलाड़ी प्रतिभागिता कर सकेंगे। प्रतिभागी को संबंधित ब्लॉक का निवासी होना अनिवार्य है। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ी के पास आधारकार्ड मूलनिवासी जन्म प्रमाण-पत्र आदि दस्तावेज उपलब्ध हो एवं आयोजन तिथि तक अपना पंजीयन कराना अनिवार्य है। जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 17 सितम्बर 2023 के को किया जाएगा। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, अपर कलेक्टर श्री अभिषेक दुबे, सीएमएचओ डॉ दिनेश खत्री, सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

नसीम खान संपादक

  • editornaseem

    Related Posts

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    नसीमखान सांचीसांची,,,प्रदेश के मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं रायसेन जिले के प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार ने सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी तथा जिला…

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    नसीमखान सांचीसांची,,,,रविवार देर रात लगभग 11 बजे सांची-विदिशा हाईवे पर होटल अपेक्षा के समीप हुए सड़क हादसे में सांची निवासी ऋषि आचार्य (24 वर्ष), पिता नरेश आचार्य, की दर्दनाक मौत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    CJP का आरोप: प्रदर्शन खत्म होने के बाद छात्रों को बनाया जा रहा निशाना, सरकार पर समझौता तोड़ने का दावा

    CJP का आरोप: प्रदर्शन खत्म होने के बाद छात्रों को बनाया जा रहा निशाना, सरकार पर समझौता तोड़ने का दावा

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव