गर्मी की दस्तक के साथ ही पानी संकट गहराया, 5 ट्यूबवेल बंद।19 में से 5 ट्यूबवेल ने छोड़ा साथ, जलस्तर गिरने से मटमैला पानी—प्रशासन की तैयारी पर उठे सवाल

नसीमखान सांची
सांची,,,
नगर में गर्मी की शुरुआत होते ही पेयजल संकट के संकेत नजर आने लगे हैं। नगर परिषद द्वारा जलप्रदाय के लिए लगाए गए 19 ट्यूबवेल में से 5 ट्यूबवेल शुरुआती गर्मी में ही बंद हो चुके हैं, जिससे आने वाले दिनों में गंभीर जल संकट की आशंका बढ़ गई है।
जानकारी के अनुसार नगर की पेयजल आपूर्ति पूरी तरह नगर परिषद पर निर्भर है। वर्तमान में केवल 14 ट्यूबवेल ही कार्यरत हैं, जबकि जलस्तर गिरने के कारण इनमें से भी कई ट्यूबवेल से मटमैला पानी आना शुरू हो गया है। इससे नागरिकों में चिंता का माहौल बन गया है।
नगर में पेयजल आपूर्ति के लिए दो पानी टंकियां स्थापित हैं, लेकिन इसके बावजूद अभी से पानी की कमी महसूस की जा रही है। यदि जल्द ही वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई, तो गर्मी के चरम पर स्थिति और विकराल हो सकती है।
इसी बीच, जिला कलेक्टर द्वारा नए ट्यूबवेल की खुदाई पर रोक लगाए जाने के बावजूद बस स्टैंड परिसर में सरकारी भूमि पर अवैध रूप से ट्यूबवेल खुदाई का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यह खुदाई नगर परिषद के ट्यूबवेल से महज 100 मीटर की दूरी पर की गई, जिससे जलस्रोत प्रभावित होने की आशंका है।
इस पर नगर परिषद की निष्क्रियता भी सवालों के घेरे में है। हालांकि मामले की जानकारी मिलने के बाद प्रशासन हरकत में आया है।
क्या कहते हैं जिम्मेदार:
सीएमओ रामलाल कुशवाह ने बताया कि बस स्टैंड परिसर में बिना अनुमति ट्यूबवेल खुदाई की सूचना मिलने पर निरीक्षण कर संबंधित होटल संचालक को नोटिस जारी किया गया है। साथ ही, सरकारी भूमि पर किए गए ट्यूबवेल को अधिग्रहित कर नगर की जल आपूर्ति में उपयोग करने की कार्रवाई की जा रही है।एवं नगर में जलापूर्ति हेतु कदम उठाए जा रहे है जिससे समस्या का समाधान किया जा सके।

  • editornaseem

    Related Posts

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG को लेकर उठे विवाद ने अब राष्ट्रीय राजनीति और शिक्षा व्यवस्था में नई बहस को जन्म दे दिया है। शिक्षा…

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    Live Khabar India | नई दिल्ली लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों का बड़ा एक्शन! पश्चिम एशिया में बढ़ा महायुद्ध का खतरा

    ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों का बड़ा एक्शन! पश्चिम एशिया में बढ़ा महायुद्ध का खतरा

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर

    क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर