ग्राम पंचायत चिल्हारी में विकास और जनसेवा की मिसाल, हितग्राहियों को मिल रहा योजनाओं का लाभ

राजर्षि मिश्रा उमरिया

मानपुर (उमरिया)। जनपद पंचायत मानपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत चिल्हारी में इन दिनों विकास कार्यों के साथ-साथ जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं। पंचायत द्वारा जनता की आवश्यकताओं के अनुरूप सीसी सड़क, नाली, भवन निर्माण सहित विभिन्न विकास कार्य कराए जा रहे हैं, जिससे गांव में विकास की नई तस्वीर दिखाई दे रही है।

इसके साथ ही पंचायत स्तर पर हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, राशन पर्ची में नाम जोड़ना, समग्र आईडी संबंधी कार्य एवं अन्य शासकीय योजनाओं में पात्र हितग्राहियों को शामिल कराने का कार्य प्राथमिकता से किया जा रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि पहले छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान के लिए लोगों को कई कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन अब ग्राम पंचायत में ही उनकी समस्याएं सुनी जा रही हैं और यथासंभव त्वरित निराकरण किया जा रहा है।

पंचायत की सरपंच श्रीमती अरुणा कोल एवं सचिव शुभदेश श्रीवास्तव द्वारा पंचायत कार्यालय पहुंचने वाले प्रत्येक आवेदक की समस्या को गंभीरता से सुनकर समाधान के प्रयास किए जाते हैं। यही कारण है कि ग्रामीणों के बीच पंचायत के कार्यों की प्रशंसा हो रही है।

ग्रामीणों के अनुसार सरपंच श्रीमती अरुणा कोल ने अपने कार्यकाल में विकास और जनसेवा को प्राथमिकता देते हुए पंचायत को नई दिशा देने का प्रयास किया है। उनकी सक्रियता, सरल व्यवहार और जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण के कारण ग्रामीण स्वयं को पंचायत से जुड़ा हुआ महसूस कर रहे हैं। गांव में चल रहे विकास कार्यों की नियमित निगरानी तथा पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। ग्रामीणों का कहना है कि सरपंच की पहल से पंचायत में पारदर्शिता और जनविश्वास बढ़ा है तथा विकास कार्यों को नई गति मिली है।

ग्रामीणों का मानना है कि विकास कार्यों और जनहितकारी योजनाओं के बेहतर संचालन से ग्राम पंचायत चिल्हारी क्षेत्र की अन्य पंचायतों के लिए भी एक उदाहरण बनती जा रही है। पंचायत प्रतिनिधियों एवं कर्मचारियों की सक्रियता से ग्रामीणों को शासन की योजनाओं का लाभ घर-घर तक पहुंच रहा है, जिससे लोगों के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है।

  • editornaseem

    Related Posts

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    इंदौर | Live Khabar India मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर को यातायात के क्षेत्र में एक और बड़ी सौगात मिली है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को इंदौर…

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    नई दिल्ली | Live Khabar India 26 दिनों तक चले उपवास के बाद जब सोनम वांगचुक ने अपना अनशन समाप्त करने का फैसला लिया तो यह खबर पूरे देश में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर

    क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर

    Vidisha News: कोचिंग जा रहे छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दर्ज किया मामला

    Vidisha News: कोचिंग जा रहे छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दर्ज किया मामला

    Student Protest: छात्रों के समर्थन में देशभर में उठी आवाज, Education System और Justice की मांग हुई तेज

    Student Protest: छात्रों के समर्थन में देशभर में उठी आवाज, Education System और Justice की मांग हुई तेज

    विवादों में घिरा अतिक्रमण अभियान, कार्रवाई पर उठे सवाल; बार-बार बढ़ रही तारीख

    विवादों में घिरा अतिक्रमण अभियान, कार्रवाई पर उठे सवाल; बार-बार बढ़ रही तारीख