ग्राम में अंतिम छोर के परिवार तक पहुंचे नल से शुद्ध पेयजल पहुंचे- कलेक्टर श्री विश्वकर्माकलेक्टर की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक सम्पन्न

नसीमखान

रायसेन,
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर श्री अरूण विश्वकर्मा की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन के तहत जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने जिले में जल जीवन मिशन के तहत संचालित नलजल परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए पीएचई तथा जल निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्राम के अंतिम छोर के परिवार तक शुद्ध पेयजल पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है। अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि ग्राम में कोई भी घर जल जीवन मिशन से छूटे नहीं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि नलजल योजना के कार्य पूरी पारदर्शिता के साथ हों।
कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने एकल एवं समूह नलजल योजनाओं की विकासखण्डवार जानकारी लेते हुए कहा कि जो नलजल योजनाएं प्रगतिरत हैं उन्हें गुणवत्ता के साथ समयावधि में पूर्ण किया जाए। जो ठेकेदार गुणवत्ता के साथ कार्य नहीं कर रहे हैं और धीमी गति से काम कर रहे हैं उन्हें ब्लैक लिस्ट किया जाए तथा यह सुनिश्चित करें कि वह ठेकेदार किसी दूसरे नाम से कार्य ना ले। कलेक्टर ने पूर्ण हो चुकी परियोजनाओं का व्यवस्थित संचालन करने के निर्देश देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर में नल से शुद्ध पेयजल पहुंचाना है। कलेक्टर द्वारा वॉटर टेस्टिंग की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि वॉटर टेस्टिंग लगातार हो और इसमें स्व-सहायता समूहों की दीदियों को जोड़ा जाए। ग्राम में शुद्ध पेयजल के मानक, वॉटर टेस्टिंग किटधारी व्यक्ति का नाम और मोबाईल नम्बर सहित नल जल परियोजना की जानकारी प्रदर्शित होनी चाहिए।

प्रगतिरत नलजल योजनाओं को समयावधि में पूर्ण कराएंबैठक में बताया गया कि जिले में पीएचई विभाग अंतर्गत एकल एवं समूह नलजल परियोजनाओं में कुल 1390 ग्राम शामिल हैं जिनमें एकल नलजल योजना में स्वीकृत ग्रामों की संख्या 790 और समूह नलजल योजनाओं में स्वीकृत ग्रामों की संख्या 600 है। जिले में स्वीकृत 790 एकल नलजल योजनाओं में से 355 योजनाएं पूर्ण हो गई हैं तथा शेष प्रगतिरत हैं। कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने प्रगतिरत योजनाओं को प्राथमिकता से पूर्ण कराने के निर्देश दिए हैं। बैठक में जल निगम के तहत जिले में प्रगतिरत समूह जलप्रदाय योजनाओं की जानकारी लेते हुए कलेक्टर द्वारा समयावधि में कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। बैठक में बताया गया कि जिले में कुल 14 समूह जलप्रदाय योजनाएं स्वीकृत हैं जिनमें 1208 ग्राम शामिल हैं। सभी समूह जलप्रदाय योजनाओं का कार्य प्रगतिरत है।

कार्य पूर्ण होने पर रोड रेस्टोरेशन गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण कराएंकलेक्टर ने रोड रेस्टोरेशन की जानकारी लेते हुए कहा कि नलजल योजना कार्यो के दौरान ठेकेदारों द्वारा सड़क खोदने के उपरांत रोड रेस्टोरेशन समय पर और गुणवत्ता के साथ किया जाए, यह विभागीय अधिकारियों का दायित्व है। अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि कार्य पूर्ण होने के बाद रोड रेस्टोरेशन गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण किया जाए।

ग्रीष्म ऋतु में पेयजल की समस्या ना हो, इसके लिए अभी से तैयारी करेंकलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने बैठक में पीएचई विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि ग्रीष्म ऋतु में किसी भी ग्राम में पेयजल की समस्या ना हो। इसके लिए अभी से तैयारी की जाए। संभावित ग्रामों में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने व्यवस्थाएं रहें। उन्होंने कहा कि हैण्डपम्प खराब होने की वजह से कहीं भी पेयजल की समस्या ना हो। हैण्डपम्प खराब होने की सूचना मिलने पर शीघ्र मरम्मत की जाए। बैठक में बताया गया कि जिले में कुल 10546 हैण्डपम्प हैं जिनमें से 10387 चालू हैं तथा 159 हैण्डपम्प बंद हैं। कलेक्टर द्वारा हैण्डपम्प बंद होने का कारण पूछे जाने पर बताया गया कि 99 हैण्डपम्प साधारण खराबी के कारण बंद हैं तथा 59 हैण्डपम्प असुधार योग्य हैं। कलेक्टर ने साधारण खराबी के कारण बंद हैण्डपम्प को जल्द सुधरवाने के निर्देश दिए। बैठक में पीएचई विभाग तथा जल निगम के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    33 केवी आमखेड़ा फीडर पर रविवार को होगा मेंटेनेंस, दो घंटे बिजली रहेगी बंद

    नसीम खानसांची,,, दीपावली के प्रमुख त्योहार को देखते हुए नगर की विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए 33 केवी आमखेड़ा फीडर पर मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा।जानकारी के अनुसार दिनांक 01/11/26…

    आज सांची मे सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती मनाई गई उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया

    नसीम खानसांची ,,,आज नगर में लौह पुरुष बल्लभ भाई पटेल की जयंती धूमधाम से मनाई गई इस अवसर पर बडी संख्या में लोग उपस्थित रहे ।जानकारी के अनुसार आज सांची…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    33 केवी आमखेड़ा फीडर पर रविवार को होगा मेंटेनेंस, दो घंटे बिजली रहेगी बंद

    33 केवी आमखेड़ा फीडर पर रविवार को होगा मेंटेनेंस, दो घंटे बिजली रहेगी बंद

    आज सांची मे सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती मनाई गई उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया

    आज सांची मे सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती मनाई गई उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया

    शासन ने घोषित किया दीपावली अवकाश, शिक्षा विभाग ने जारी कर दिए प्रशिक्षण के आदेशधनतेरस के दिन भी शिक्षकों को प्रशिक्षण में होना पड़ेगा शामिल, समग्र शिक्षक संघ ने जताई नाराजगी

    शासन ने घोषित किया दीपावली अवकाश, शिक्षा विभाग ने जारी कर दिए प्रशिक्षण के आदेशधनतेरस के दिन भी शिक्षकों को प्रशिक्षण में होना पड़ेगा शामिल, समग्र शिक्षक संघ ने जताई नाराजगी

    बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए आईएसआरडी ने 150 परिवारों को बांटा राशन।पांच गांवों के बच्चों के परिवारों को मिला सहयोग, पोषण स्तर में सुधार का प्रयास

    बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए आईएसआरडी ने 150 परिवारों को बांटा राशन।पांच गांवों के बच्चों के परिवारों को मिला सहयोग, पोषण स्तर में सुधार का प्रयास

    सांची में करवा चौथ का पर्व हर्षोल्लास से मनाया, सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत

    सांची में करवा चौथ का पर्व हर्षोल्लास से मनाया, सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत

    सांची निवासी बघेल बने अनाज तिलहन व्यापार संघ के अध्यक्ष, दी बधाई

    सांची निवासी बघेल बने अनाज तिलहन व्यापार संघ के अध्यक्ष, दी बधाई