धीमी गति से चल रहे निर्माण कार्यो में तेजी लाते हुए गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराएं- कलेक्टर श्री विश्वकर्माजिले में निर्माणाधीन सड़कों तथा शासकीय भवनों के निर्माण कार्यो की कलेक्टर ने की समीक्षा

नसीमखान

रायसेन,
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में कलेक्टर श्री अरुण विश्वकर्मा द्वारा जिले में एनएचएआई, लोक निर्माण विभाग, पीआईयू, जल संसाधन तथा ग्रामीण अभियांत्रिकी सेवा आरईएस सहित अन्य निर्माण एजेंसियों/विभागों द्वारा निर्माणाधीन सड़क मार्गो सहित अन्य कार्यो की विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होंने विभागवार निर्माणाधीन सड़कों तथा पुल-पुलियों की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए धीमी गति से चल रहे कार्यो में तेजी लाते हुए गुणवत्ता के साथ समय पर पूर्ण कराएं। निर्माण कार्यो को गुणवत्ता को लेकर कोई कोताही ना बरती जाए, अधिकारी स्वयं मौके पर जाकर सतत् निरीक्षण करें। कलेक्टर ने कहा कि वह स्वयं भी निर्माण कार्यो का आकस्मिक निरीक्षण करेंगे।
कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने जिले में एनएचएआई द्वारा किए जा रहे रायसेन राहतगढ़ मार्ग एलिवेटेड कोरिडोर सहित अन्य सड़क निर्माण कार्यो की समीक्षा करते हुए एनएच अधिकारियों से जानकारी ली कि गुणवत्ता की जांच कौन करता है, अंतिम बार कब जांच की गई थी, नियमानुसार गुणवत्ता सामग्री उपयोग की जा रही है या नहीं, गत माह कितने निरीक्षण किए गए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निरीक्षण के दौरान सड़क की गुणवत्ता की जांच हेतु सामग्री सदैव साथ रहे।
बैठक में कलेक्टर ने जिले में आरईएस द्वारा किए जा रहे कार्यो, उनकी प्रगति, अप्रारंभ कार्यो की विस्तृत जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि अप्रारंभ कार्यो में आवश्यक कार्यवाही कर उन्हें शीघ्र प्रारंभ किया जाए। उन्होंने बीटी सड़क निर्माण कार्य, डामरीकरण कार्य, सामुदायिक स्वच्छता भवन निर्माण तथा अन्य शासकीय भवनों के निर्माण कार्यो की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को पुल-पुलियों के निर्माण की गुणवत्ता में सुधार लाने के भी निर्देश दिए। बैठक में मुख्यमंत्री सड़क एवं अधोसंरचना योजना के कार्यो की समीक्षा करते हुए स्कूल शिक्षा विभाग के निर्माण कार्यो के कई वर्षो से लंबित होने का कारण पूछते हुए कार्य शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए। बैठक में मप्र भवन विकास निगम द्वारा जिले में किए जा रहे सीएम राईज स्कूल भवन निर्माण सहित अन्य निर्माण कार्यो की भी समीक्षा कर दिशा-निर्देश दिए। बैठक में सभी संबंधित विभागों के अधिकारी तथा यंत्री उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG को लेकर उठे विवाद ने अब राष्ट्रीय राजनीति और शिक्षा व्यवस्था में नई बहस को जन्म दे दिया है। शिक्षा…

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    Live Khabar India | नई दिल्ली लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों का बड़ा एक्शन! पश्चिम एशिया में बढ़ा महायुद्ध का खतरा

    ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों का बड़ा एक्शन! पश्चिम एशिया में बढ़ा महायुद्ध का खतरा

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर

    क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर