घरेलू हिंसा विषय पर रायसेन वन स्टॉप सेंटर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

नसीमखान

रायसेन,
जेण्डर आधारित हिंसा की रोकथाम हेतु जिले में मनाए जा रहे हम होंगे कामयाब पखवाड़े के तहत महिला बाल विकास विभाग द्वारा रायसेन स्थित वन स्टॉप सेंटर सखी में जेण्डर आधारित हिंसा की रोकथाम हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें घरेलू हिंसा पर संवाद हुआ और ऊर्जा डेक्स ऑफिसर सब इंस्पेक्टर सुश्री श्रेया विश्वकर्मा द्वारा ऊर्जा डेक्स की जानकारी प्रदान की गई जिसमें महिलाओं को उनके कानून की गतिविधियों को समझाया गया।
जागरूकता कार्यक्रम में महिला बाल विकास विभाग के सहायक संचालक श्री संजय गहरवाल द्वारा घरेलू हिंसा के बारे में विस्तार से बताया गया। उन्होंने घरेलू हिंसा तथा भ्रण हत्या के कारण के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आज के समाज को सिर्फ पुरुष प्रधान होने के कारण बालक चाहिए, जिस कारण बालिकाओं की भ्रूण हत्या की जा रही है। मां के गर्भ में ही घरेलू हिंसा का मुख्य कारण वंश गति को बढ़ाना भी है जिसमें कि यदि बालिका संतान उत्पत्ति होती है तो उसमें भी महिला के साथ घरेलू हिंसा की जाती है। इसमें शारीरिक और मानसिक हिंसा शामिल है। जो शारीरिक घरेलू हिंसा होती है वह मानसिक हिंसा से अत्यधिक प्रताड़ना देने वाली हिंसा होती है। वन स्टॉप सेंटर प्रशासक श्रीमती मंजू ठाकुर द्वारा वन स्टॉप सेंटर की गतिविधियों के बारे में बताया गया। साथ ही वन स्टॉप सेंटर के कार्य उद्देश्य को बताया गया किस प्रकार वन स्टॉप सेंटर में सुविधा उपलब्ध कराई जाती है जिनमें प्रमुख सुविधा परामर्श सुविधा एवं 5 दिन का अस्थाई आश्रम सुविधा सहायता प्रदान की जाती है। जागरूकता कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताएं तथा महिलाएं सम्मिलित हुई।

  • editornaseem

    Related Posts

    मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज में शिविर आयोजितविधायक डॉ चौधरी तथा कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने ग्रामीणों के आवेदनों का किया त्वरित निराकरण

    नसीम खान रायसेन,मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 18 सितम्बर को जिले के सांची विकासखण्ड के दीवानगंज में शिविर आयोजित किया गया। जिसमें सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष…

    जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने दीवानगंज में पीएमश्री एकीकृत शास. उ.मा. विद्यालय का किया निरीक्षणविद्यार्थियों के साथ किया मध्यान्ह भोजन भी किया

    नसीम खान रायसेन,मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत शुक्रवार को सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यशवंत मीणा, कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा द्वारा दीवानगंज में पीएमश्री एकीकृत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज में शिविर आयोजितविधायक डॉ चौधरी तथा कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने ग्रामीणों के आवेदनों का किया त्वरित निराकरण

    मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज में शिविर आयोजितविधायक डॉ चौधरी तथा कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने ग्रामीणों के आवेदनों का किया त्वरित निराकरण

    जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने दीवानगंज में पीएमश्री एकीकृत शास. उ.मा. विद्यालय का किया निरीक्षणविद्यार्थियों के साथ किया मध्यान्ह भोजन भी किया

    जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने दीवानगंज में पीएमश्री एकीकृत शास. उ.मा. विद्यालय का किया निरीक्षणविद्यार्थियों के साथ किया मध्यान्ह भोजन भी किया

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केन्द्र का किया निरीक्षण

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केन्द्र का किया निरीक्षण

    मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने व्यवसायियों से किया संवाद

    मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने व्यवसायियों से किया संवाद

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने राजीव नगर में निर्माणाधीन पंचायत भवन का किया निरीक्षण

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने राजीव नगर में निर्माणाधीन पंचायत भवन का किया निरीक्षण

    सांची में धूमधाम से मनी भगवान विश्वकर्मा जयंती, कानाखेड़ा कला से शुरू हुई भव्य शोभायात्रा

    सांची में धूमधाम से मनी भगवान विश्वकर्मा जयंती, कानाखेड़ा कला से शुरू हुई भव्य शोभायात्रा