चपेट में सांची, कागजों में स्वच्छता—जमीनी हकीकत बदहालगंदगी की।करोड़ों खर्च के बावजूद हाल बेहाल, नालियां जाम और मच्छरों का बढ़ता प्रकोप

नसीमखान सांची
सांची,,,विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक एवं पर्यटन स्थल सांची में स्वच्छता के दावे एक बार फिर सवालों के घेरे में हैं। वर्षों से स्वच्छता के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च किए जाने के बावजूद नगर की जमीनी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। हालात यह हैं कि नगर के अधिकांश वार्डों में गंदगी का अंबार लगा है और नालियां जाम होकर बदबू फैला रही हैं।
जानकारी के अनुसार नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए समय-समय पर बड़े स्तर पर अभियान चलाए जाते हैं, जिनमें फोटो सेशन और प्रचार-प्रसार तो खूब होता है, लेकिन धरातल पर इसका असर नगण्य दिखाई देता है। अंदरूनी गलियों में गंदगी पसरी हुई है और रहवासी बुनियादी सफाई सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं।
नगर के कई क्षेत्रों में नाले-नालियां अतिक्रमण की भेंट चढ़ चुके हैं, जिससे जल निकासी व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। जिम्मेदार विभागों की निष्क्रियता के चलते हालात और बिगड़ते जा रहे हैं। बताया जाता है कि स्वच्छता कार्य की जिम्मेदारी एक एनजीओ को सौंपी गई है, लेकिन उसका काम भी केवल मुख्य सड़कों तक सीमित नजर आता है।
गर्मी के इस मौसम में गंदगी के कारण मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ा है, जिससे आमजन बीमारियों की आशंका से चिंतित हैं। पहले जहां नियमित रूप से कीटनाशक दवाओं का छिड़काव और फॉगिंग होती थी, वहीं अब फॉगिंग मशीनें कार्यालयों में धूल खा रही हैं।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि स्वच्छता के नाम पर खर्च की गई राशि की यदि निष्पक्ष जांच कराई जाए, तो कई अनियमितताएं उजागर हो सकती हैं। पूर्व में भी इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं, लेकिन हर बार जांच के नाम पर लीपापोती ही होती रही है।
नगर की बदहाल स्वच्छता व्यवस्था का असर यहां आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों पर भी पड़ रहा है, जिससे सांची की छवि को नुकसान पहुंच रहा है। नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि स्वच्छता व्यवस्था को गंभीरता से लेते हुए ठोस और स्थायी कदम उठाए जाएं।
यदि जल्द सुधार नहीं हुआ, तो सांची की पहचान स्वच्छता नहीं, गंदगी से होने लगेगी।

  • editornaseem

    Related Posts

    डेढ़ करोड़ का आलीशान भवन, फिर भी गंदगी से बेहाल सांचीनगर में सफाई, नालियों, मच्छरों और पेयजल लाइनों की समस्याएं बरकरार, आखिर कब जागेगा नगर परिषद प्रशासन?

    नसीम खानसांची,,,,नगर परिषद को वर्षों के इंतजार के बाद डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक की लागत से निर्मित आधुनिक कार्यालय भवन मिल गया। भवन का लोकार्पण भी हो चुका है…

    पुलिस की तत्परता से मंदिर चोरी का 48 घंटे में खुलासाहनुमान मंदिर से चोरी गए आभूषण व मुखौटा बरामद, आरोपी गिरफ्तार

    नसीम खानसांची। काछीकानाखेड़ा स्थित हनुमान मंदिर में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने तत्परता से खुलासा करते हुए 48 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डेढ़ करोड़ का आलीशान भवन, फिर भी गंदगी से बेहाल सांचीनगर में सफाई, नालियों, मच्छरों और पेयजल लाइनों की समस्याएं बरकरार, आखिर कब जागेगा नगर परिषद प्रशासन?

    डेढ़ करोड़ का आलीशान भवन, फिर भी गंदगी से बेहाल सांचीनगर में सफाई, नालियों, मच्छरों और पेयजल लाइनों की समस्याएं बरकरार, आखिर कब जागेगा नगर परिषद प्रशासन?

    PM Modi और स्वामी चिन्मयानंद के होलोबॉट का ऐतिहासिक संवाद | चिन्मय अमृत महोत्सव

    PM Modi और स्वामी चिन्मयानंद के होलोबॉट का ऐतिहासिक संवाद | चिन्मय अमृत महोत्सव

    पुलिस की तत्परता से मंदिर चोरी का 48 घंटे में खुलासाहनुमान मंदिर से चोरी गए आभूषण व मुखौटा बरामद, आरोपी गिरफ्तार

    पुलिस की तत्परता से मंदिर चोरी का 48 घंटे में खुलासाहनुमान मंदिर से चोरी गए आभूषण व मुखौटा बरामद, आरोपी गिरफ्तार

    पोषण कार्यक्रम के तहत बच्चों को स्कूल बैग व अध्ययन सामग्री वितरितजरूरतमंद परिवारों को सोलर लैंप देकर स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

    पोषण कार्यक्रम के तहत बच्चों को स्कूल बैग व अध्ययन सामग्री वितरितजरूरतमंद परिवारों को सोलर लैंप देकर स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

    वित्तीय अनियमितताओं पर मध्यप्रदेश सरकार की कार्रवाई, 392 अधिकारियों पर शिकंजा135 मुख्य नगरपालिका अधिकारी भी कार्रवाई के दायरे में, 7 अधिकारी बर्खास्त और 3 से 4 करोड़ रुपये की वसूली

    वित्तीय अनियमितताओं पर मध्यप्रदेश सरकार की कार्रवाई, 392 अधिकारियों पर शिकंजा135 मुख्य नगरपालिका अधिकारी भी कार्रवाई के दायरे में, 7 अधिकारी बर्खास्त और 3 से 4 करोड़ रुपये की वसूली

    दीपावली से पहले पटाखा दुकानों पर पुलिस की दबिश, सुरक्षा के दिए निर्देशलाइसेंस और पटाखों की जांच, प्रतिबंधित कार्बाइन गन के संबंध में भी की पड़ताल

    दीपावली से पहले पटाखा दुकानों पर पुलिस की दबिश, सुरक्षा के दिए निर्देशलाइसेंस और पटाखों की जांच, प्रतिबंधित कार्बाइन गन के संबंध में भी की पड़ताल