चिल्हारी नगर में भगवान परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया।

चिल्हारी में भव्य शोभायात्रा में उमड़ा सर्व ब्राह्मण समाज।
रिपोर्ट राजर्षि मिश्रा

सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा भगवान विष्णु के छठवें अवतार भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव उमरिया जिले के चिल्हारी में बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया जिसमें चिल्हारी सहित पड़वार सुखदास बरछड टिकुरी इंदवार बकेली उमरिया चंदवार चन्सुरा मुगवानी बम्हनगवा अमरपुर कुडी झाल झलवार पडखुडी भोलगढ गांव के ब्राह्मण समाज के श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया रविवार की शाम सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा भगवान परशुराम जी का विधि विधान से पूजा अर्चना आरती किया गया तत्पश्चा हनुमान पहाड़ी मंदिर चिल्हारी से ग्राम भ्रमणकर भव्य शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें सर्व ब्राह्मण समाज विप्र माताएं बहने बड़ी संख्या में शामिल होकर जय दादा परशुराम जी के नारे से पूरा चिल्हारी गूंजायमान हो उठा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सनातनी नेता पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष श्री दिलीप पांडे ने भगवान परशुराम, जो भगवान विष्णु के छठे अवतार माने जाते हैं, उन्होंने अन्याय, अधर्म और अत्याचार के खिलाफ संघर्ष किया। उन्होंने यह संदेश दिया कि जब-जब समाज में अन्याय बढ़े, तब-तब धर्म की रक्षा के लिए साहस और संकल्प जरूरी होता है। श्री दिलीप पांडे ने कहा कि ब्राह्मण समाज सदैव ज्ञान, संस्कार और धर्म का वाहक रहा है। परशुराम जी स्वयं ब्राह्मण होते हुए भी एक महान योद्धा थे। उन्होंने यह सिद्ध किया कि ब्राह्मण केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं है, बल्कि वह समाज का मार्गदर्शक, रक्षक और सुधारक भी है।
आज के समय में हमें परशुराम जी के आदर्शों को अपनाने की आवश्यकता है l सत्य के मार्ग पर चलना, अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाना, और समाज में शिक्षा एवं संस्कार का प्रसार करना।हमारा कर्तव्य है कि हम अपने युवाओं को अपने गौरवशाली इतिहास से जोड़ें, उन्हें संस्कारवान बनाएं और समाज के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनाएं।

वही कांग्रेस पार्टी पूर्व जिला अध्यक्ष श्री राजेश शर्मा ने भगवान विष्णु के छठे अवतार,श्री परशुराम जी की जयंती के पावन अवसर पर बधाईयां प्रेषित किए और कहा कि भगवान परशुराम जी शक्ति, धर्म और न्याय के प्रतीक हैं। उनका जीवन हमें सत्य के मार्ग पर चलने, अन्याय के खिलाफ खड़े होने और धर्म की रक्षा करने की प्रेरणा देता है।
आइए इस पावन दिन पर हम सभी उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लें।साथ अलग अलग वक्ताओं ने अपना उद्बोधन दिया कार्यक्रम के समापन पर जनपद सदस्य श्री विजय द्विवेदी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर प्रबंधक नागेंद्र मिश्रा , आचार्य राजाभाईया मिश्रा,डॉ प्रकाश तिवारी डॉ अरुण तिवारी सुरेंद्र गौतम अनिल द्विवेदी बृजकिशोर मिश्रा कान्हा चतुर्वेदी रज्जन चतुर्वेदी रामायण तिवारी दिनेश प्रसादगौतम रमाकांत तिवारी सोनू पयासी सुरेश तिवारी कमलेश गौतम उमाकांत तिवारी ओंकार प्रसाद मिश्रा‌ धनेंद्र तिवारी अतुल तिवारी रामचरित्र तिवारी अरविंद कपिल अजय अरविंद पंकज राजीव कुलदीप राजेंद्रतिवारी कमलनयन पांडे शेषमणि मिश्रा प्रहलाद मिश्रा सुनील मिश्रा अनुज मिश्रा अरविंद मिश्रा धीरज तिवारी कृष्ण चतुर्वेदी ओमप्रकाश तिवारी विनोद द्विवेदी अशोक द्विवेदी संतोष द्विवेदी रूपेश मनोज अनिल सहित शानू मिश्रा महेंद्र मिश्रा पुष्पेंद्र सिंह चतुर्वेदी रमाकांत पाण्डेय पंकज पाण्डेय रूपेश चतुर्वेदी केशव तिवारी सत्येन्द्र तिवारी पंकज सिंह अरूणेन्द्र राहुल सिंह जितेंद्र सिंह बंधु तिवारी सहित सैकड़ों संख्या पर विप्र बंधु मातृ शक्ति उपस्थित रहे कार्यक्रम का सफल संचालन राजर्षि मिश्रा ने किया।

  • editornaseem

    Related Posts

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    नसीम खानसांची,,,सांची से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर सांदीपनि विद्यालय के समीप बनाए गए अवैज्ञानिक गतिअवरोधक अब स्थानीय नागरिकों के लिए परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं। छात्रों की…

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    नसीम खान रायसेन – बाडीबाड़ी। अवैध हाथभट्टी से तैयार होने वाली कच्ची और जहरीली शराब के निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिंधी कैंप बाड़ी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार