जनसुनवाई में कलेक्टर श्री दुबे ने किया नागरिकों की समस्याओं का निराकरण

नसीम खान

रायसेन,
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर श्री अरविंद दुबे द्वारा नागरिकों की समस्याओं, शिकायतों की सुनवाई करते हुए उनका निराकरण किया गया। कुछ प्रकरणों में कलेक्टर श्री दुबे ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करते हुए त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में कलेक्टर श्री अरविंद दुबे को आवेदन देते हुए रायसेन के वार्ड क्रमांक-16 निवासी श्रीमती रानी बाई ने बताया कि वह गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करती है लेकिन अभी तक उसे प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिला है। श्रीमती रानी बाई ने बताया कि उसने प्रधानमंत्री आवास हेतु नगर पालिका कार्यालय में दस्तावेजों के साथ आवेदन किया था, लेकिन उसका नाम पात्रता सूची में दर्ज नहीं किया गया है। कलेक्टर श्री दुबे ने सीएमओ नगर पालिका रायसेन को श्रीमती रानी बाई के दस्तावेजों तथा पात्रता की जांच करते हुए नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।
इसी प्रकार श्री गप्पू अहिरवार द्वारा वृद्धावस्था पेंशन योजना का लाभ दिलाने हेतु आवेदन दिया गया, जिस पर कलेक्टर द्वारा सांची जनपद सीईओ को पात्रतानुसार योजना का लाभ दिलाने के निर्देश दिए गए। इसी प्रकार कलेक्टर श्री दुबे को बेगमगंज निवासी अरूणा गौर ने अतिथि शिक्षक का रूका हुआ मानदेय दिलाने संबंधी आवेदन देते हुए बताया कि वह शासकीय उ.मा.विद्यालय वीरपुर बेगमगंज में वर्ष 2019 से वर्ग-01 विषय अर्थशास्त्र से अतिथि शिक्षक पद पर सेवारत है। उसे अतिथि शिक्षक के मानदेय की पूरी राशि का भुगतान नहीं हुआ है। कलेक्टर श्री दुबे ने बीईओ बेगमगंज को अरूणा गौर के आवेदन के संबंध में जांच कर निराकरण करने हेतु निर्देशित किया। जनसुनवाई में 60 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए जिनमें अधिकांश आर्थिक सहायता, पीएम आवास, खाद्यान्न पात्रता पर्ची, विद्युत बिल, सामाजिक सुरक्षा पेंशन आदि से संबंधित थे। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संयुक्त कलेक्टर श्री पीएस शाक्य सहित अनेक विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि अमर शहीद महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की जन्मस्थली ने मध्यप्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे देश को गौरवान्वित किया है। उनकी 120वीं जयंती पर…

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा प्रहार, दोषियों को 10 साल तक की सजा और ₹10 करोड़ तक जुर्माने की तैयारी

    नई दिल्ली (Live khabar india ) देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं की विश्वसनीयता बनाए रखने और लाखों छात्रों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए केंद्र सरकार बड़े स्तर पर कानूनी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा प्रहार, दोषियों को 10 साल तक की सजा और ₹10 करोड़ तक जुर्माने की तैयारी

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा प्रहार, दोषियों को 10 साल तक की सजा और ₹10 करोड़ तक जुर्माने की तैयारी

    विपक्ष की नई रणनीति! पेपर लीक के बाद अब अयोध्या मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी

    विपक्ष की नई रणनीति! पेपर लीक के बाद अब अयोध्या मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों का बड़ा एक्शन! पश्चिम एशिया में बढ़ा महायुद्ध का खतरा

    ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों का बड़ा एक्शन! पश्चिम एशिया में बढ़ा महायुद्ध का खतरा