बिजली किल्लत से लोग परेशान बेफिक्र वि मं चौबीस घंटे उपलब्ध कराने बिजली नियामक आयोग के निर्देश भी रखे ताक पर ।

नसीम खान
सांची,,, वैसे तो इस स्थल पर बिजली सुचारू बनाने नियामक आयोग तक ने मंडल को निर्देश दे रखे हैं परन्तु लापरवाह मंडल अधिकारी अपने ही नियामक आयोग के निर्देश की धज्जियां उड़ाते दिखाई दे रही है ।
जानकारी के अनुसार यह स्थल जाना माना विख्यात पर्यटक स्थल है इस स्थल की व्यवस्था सुचारू बनाने बिजली नियामक आयोग तक ने इस स्थल की बिजली को हर प्रकार की कटौती से मुक्त रखते हुए इस स्थल की बिजली सुचारू बनाने विमं को सालों पहले निर्देश दिए गए थे कुछ दिन तक मंडल अधिकारियों ने उक्त निर्देश का पालन किया परन्तु जैसे जैसे समय बीतता गया मंडल अधिकारियों ने अपने ही नियामक आयोग के निर्देश को टोकरी में बंद कर दिया तथा नगर की बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई इससे न केवल नगर वासियों को बल्कि यहां आने वाले पर्यटकों को भी बिजली समस्या से जूझना पड़ रहा है तथा नागरिकों को मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं के आड़े भी बिजली आ रही है जिससे लोगों को पेयजलापूर्ति व्यवस्था गड़बड़ाई दिखाई देने लगी है इसके साथ ही बिजली से आनलाइन सुविधाएं भी चरमरा जाती है जिससे लोगों को खासी परेशानी से जूझना पड़ता है बताया जाता है इस स्थल पर बिजली का जाने का ही कोई समय निश्चित रहता है न ही लौटने का ही समय निश्चित होता है जहां तक बिजली केवल की बात की जाये तो कब कहां की केवल आग से झुलस जाये कुछ नहीं कहा जा सकता इसके साथ ही नगर में भर में बिजली की आंख-मिचौली से लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ रही है इस स्थल की बिजली से मंडल अधिकारी बेफिक्र होकर हाथ पर हाथ रख कर बैठ अपना पल्ला झाड़ लेते हैं सबसे बड़ी बात तो यहां यह दिखाई देती है बिजली मरम्मत के नाम पर हर दिन क्षेत्र भर की बिजली गुल रहती है मंडल अधिकारी इस स्थल की प्रसिद्धि से तो बेफिक्र बन बैठे हैं साथ ही ध्यान देने की जहमत भी नहीं उठाना चाहते । अनेक बार मंडल अधिकारियों के संज्ञान में इस स्थल की समस्या से अवगत कराया गया बावजूद इसके बिजली का ढर्रा सुधरने का नाम ही नहीं ले पा रहा है ।

  • editornaseem

    Related Posts

    बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए आईएसआरडी ने 150 परिवारों को बांटा राशन।पांच गांवों के बच्चों के परिवारों को मिला सहयोग, पोषण स्तर में सुधार का प्रयास

    नसीम खानसांची,,, इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल रिसर्च एंड डेवलपमेंट (आईएसआरडी) संस्था द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण एवं प्रारंभिक शिक्षा में सुधार के उद्देश्य से संचालित कार्यक्रम के तहत रायसेन जिले के…

    सांची में करवा चौथ का पर्व हर्षोल्लास से मनाया, सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत

    नसीम खानसांची,,, नगर में करवा चौथ का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। नगर भर में सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए आईएसआरडी ने 150 परिवारों को बांटा राशन।पांच गांवों के बच्चों के परिवारों को मिला सहयोग, पोषण स्तर में सुधार का प्रयास

    बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए आईएसआरडी ने 150 परिवारों को बांटा राशन।पांच गांवों के बच्चों के परिवारों को मिला सहयोग, पोषण स्तर में सुधार का प्रयास

    सांची में करवा चौथ का पर्व हर्षोल्लास से मनाया, सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत

    सांची में करवा चौथ का पर्व हर्षोल्लास से मनाया, सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत

    सांची निवासी बघेल बने अनाज तिलहन व्यापार संघ के अध्यक्ष, दी बधाई

    सांची निवासी बघेल बने अनाज तिलहन व्यापार संघ के अध्यक्ष, दी बधाई

    मौसम ने बदले तेवर, सांची में घने बादल छाए, रुक-रुक कर बारिश से बढ़ी ठंडक

    मौसम ने बदले तेवर, सांची में घने बादल छाए, रुक-रुक कर बारिश से बढ़ी ठंडक

    साँची विश्वविद्यालय के 22 छात्रों ने राष्ट्रीय संगोष्ठी में प्रस्तुत किए शोध पत्रडॉ. उपेंद्र बाबू खत्री ने मुख्य वक्ता के रूप में योग की भूमिका पर रखे विचार

    साँची विश्वविद्यालय के 22 छात्रों ने राष्ट्रीय संगोष्ठी में प्रस्तुत किए शोध पत्रडॉ. उपेंद्र बाबू खत्री ने मुख्य वक्ता के रूप में योग की भूमिका पर रखे विचार

    दीपावली पर बकायादारों को रहना पड़ सकता है अंधेरे मेंबकाया राशि जमा करने के लिए आज जल्दी से जल्दी निर्धारित समय, जमा करने की अपील की

    दीपावली पर बकायादारों को रहना पड़ सकता है अंधेरे मेंबकाया राशि जमा करने के लिए आज जल्दी से जल्दी निर्धारित समय, जमा करने की अपील की