जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दुबे ने जागरूकता रैली को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

नसीम खान संपादक
रायसेन में कम मतदान प्रतिशत वाले क्षेत्रों में निकाली गई जागरूकता रैली

रायसेन,
रायसेन नगर में गुरूवार को आयोजित मतदाता जागरूकता रैली को जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर श्री अरविंद दुबे द्वारा नगर पालिका कार्यालय से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दुबे के निर्देशन में नगर पालिका परिषद द्वारा निकाली गई इस जागरूकता रैली में नगर पालिका परिषद के सभी अधिकारी, कर्मचारी शामिल हुए। यह रैली नगर पालिका कार्यालय से प्रारंभ होकर सागर तिराहे होते हुए गत निर्वाचनों में कम मतदान प्रतिशत वाले मतदान केन्द्र क्षेत्रों उद्योग विभाग परिसर, कलेक्ट्रेट कालोनी, आरआई कॉलोनी होते हुए कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर समाप्त हुई। रैली के समापन अवसर पर अपर कलेक्टर श्री अभिषेक दुबे द्वारा सभी को विधानसभा निर्वाचन-2023 में मतदान करने की शपथ दिलाई गई। रैली में एसडीएम श्री मुकेश सिंह, पीओ डूडा तथा सीएमओ रायसेन सुश्री सुलेखा जाटव, जनशिक्षक श्री सूर्यप्रकाश सक्सेना सहित नगर पालिका के सभी अधिकारी, कर्मचारी शामिल हुए। विधानसभा निर्वाचन-2023 में जिले के सभी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करें, इसके लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अरविंद दुबे के निर्देशानुसार स्वीप प्लान के तहत मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। गत निर्वाचनों में कम मतदान प्रतिशत वाले मतदान केन्द्र क्षेत्रों में भी सभी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करें, इसके लिए कम मतदान प्रतिशत वाले मतदान केन्द्रों में विशेष रूप से जागरूकता गतिविधियां आयोजित कर मतदाताओं को प्रेरित किया जा रहा है।

  • editornaseem

    Related Posts

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    Live Khabar India | नई दिल्ली लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी…

    ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों का बड़ा एक्शन! पश्चिम एशिया में बढ़ा महायुद्ध का खतरा

    Live Khabar India | अंतरराष्ट्रीय डेस्क पश्चिम एशिया में जारी तनाव अब एक नए और गंभीर मोड़ पर पहुंचता दिखाई दे रहा है। ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते सैन्य…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों का बड़ा एक्शन! पश्चिम एशिया में बढ़ा महायुद्ध का खतरा

    ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों का बड़ा एक्शन! पश्चिम एशिया में बढ़ा महायुद्ध का खतरा

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर

    क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर

    Vidisha News: कोचिंग जा रहे छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दर्ज किया मामला

    Vidisha News: कोचिंग जा रहे छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दर्ज किया मामला