जिला विभाजन के खिलाफ संघर्ष की शुरुआत, समिति की बैठक संपन्न ।

नसीमखान

रायसेन। जिला बचाओ संघर्ष समिति (गैर-राजनैतिक एवं सामाजिक संगठन) की पहली बैठक रविवार को सिद्ध विनायक इंटरप्राइजेज में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष कृष्ण मोहन चतुर्वेदी ने की।

बैठक में वरिष्ठ पत्रकार हरीश मिश्र ने रायसेन जिले के विभाजन के संभावित प्रस्ताव पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इस प्रस्ताव के तहत सांची, मंडीदीप, सुल्तानगंज और अन्य क्षेत्रों को नए जिलों में शामिल करने की बात की जा रही है, जो रायसेन जिले की सांस्कृतिक धरोहर, आर्थिक केंद्र और प्राकृतिक संसाधनों को नुकसान पहुंचाने जैसा होगा। यह केवल विभाजन नहीं, बल्कि जिले के आर्थिक और सांस्कृतिक पतन का कारण बन सकता है, जिसे जनता कतई स्वीकार नहीं करेगी।

अधिवक्ता संघर्ष शर्मा ने सभी राजनेताओं, व्यापारियों, अधिवक्ताओं, पत्रकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं से इस आंदोलन में शामिल होने और जिले को बचाने के लिए एकजुट होने की अपील की।

संजय जैन, पत्रकार ने कहा कि जिले के विभाजन के खिलाफ जनता संगठित होकर मजबूती से अपनी आवाज उठाएगी। यह आंदोलन रायसेन जिले की पहचान, अधिकारों और संसाधनों की रक्षा के लिए एक दृढ़ संकल्प है।

बैठक में तिलक शाक्या और मलखान सिंह राजपूत को समिति का प्रवक्ता नियुक्त किया गया।
इस अवसर पर बंटी चक्रवर्ती, मनोज कुशवाह, हरित विश्वकर्मा, राहुल राठौर, मलखान सिंह ठाकुर, डॉ जीपी बिधोरिया, अब्दुल खालिद अब्दुल करीम खान, रफीक भाई, जमील खान, सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे ।

  • editornaseem

    Related Posts

    ग्रामीणों को लगातार नजर आ रहा तेंदुआ, पशुओं पर हमले की चर्चाओं से बढ़ी चिंतासांची स्मारक क्षेत्र में वन विभाग की 24 घंटे निगरानी, 14 कैमरा ट्रैप लगाए; रेस्क्यू के लिए पिंजरा तैयार

    नसीम खानसांची,,, सांची स्मारक क्षेत्र और आसपास के वन क्षेत्र में तेंदुए की लगातार मौजूदगी से ग्रामीणों में चिंता बनी हुई है। ग्रामीणों के अनुसार तेंदुआ समय-समय पर क्षेत्र में…

    गणेशोत्सव को लेकर नगर में उत्साह, जगह-जगह सजेगी गणपति बप्पा की झांकीझांकी समितियों ने तैयारियां की पूरी, नगर परिषद ने सफाई व व्यवस्थाओं के लिए कसी कमर

    नसीम खानसांची,,, विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश के आगमन को लेकर नगर में गणेशोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। नगर के विभिन्न स्थानों पर गणेश प्रतिमाएं विराजमान की जाएंगी,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ग्रामीणों को लगातार नजर आ रहा तेंदुआ, पशुओं पर हमले की चर्चाओं से बढ़ी चिंतासांची स्मारक क्षेत्र में वन विभाग की 24 घंटे निगरानी, 14 कैमरा ट्रैप लगाए; रेस्क्यू के लिए पिंजरा तैयार

    ग्रामीणों को लगातार नजर आ रहा तेंदुआ, पशुओं पर हमले की चर्चाओं से बढ़ी चिंतासांची स्मारक क्षेत्र में वन विभाग की 24 घंटे निगरानी, 14 कैमरा ट्रैप लगाए; रेस्क्यू के लिए पिंजरा तैयार

    गणेशोत्सव को लेकर नगर में उत्साह, जगह-जगह सजेगी गणपति बप्पा की झांकीझांकी समितियों ने तैयारियां की पूरी, नगर परिषद ने सफाई व व्यवस्थाओं के लिए कसी कमर

    गणेशोत्सव को लेकर नगर में उत्साह, जगह-जगह सजेगी गणपति बप्पा की झांकीझांकी समितियों ने तैयारियां की पूरी, नगर परिषद ने सफाई व व्यवस्थाओं के लिए कसी कमर

    वार्ड नं. 3 में सीसी रोड निर्माण का भूमिपूजन, वार्डवासियों में हर्ष।

    वार्ड नं. 3 में सीसी रोड निर्माण का भूमिपूजन, वार्डवासियों में हर्ष।

    रायसेन बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सांची में हुआ भव्य स्वागत

    रायसेन बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सांची में हुआ भव्य स्वागत

    फोरलेन की आशंका से भयभीत नगरवासी, बनाई सांची बचाओ संघर्ष समितिप्रस्तावित मार्ग के नक्शे को लेकर लोगों में बढ़ी चिंता, मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    फोरलेन की आशंका से भयभीत नगरवासी, बनाई सांची बचाओ संघर्ष समितिप्रस्तावित मार्ग के नक्शे को लेकर लोगों में बढ़ी चिंता, मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    फोरलेन की जद में आने वाले सैकड़ों मकान मालिकों में चिंतानोटिस की भनक से मची हलचल, भवन बचाने की तैयारी में जुटे लोग; आज शिवमंदिर चौराहे पर बैठक

    फोरलेन की जद में आने वाले सैकड़ों मकान मालिकों में चिंतानोटिस की भनक से मची हलचल, भवन बचाने की तैयारी में जुटे लोग; आज शिवमंदिर चौराहे पर बैठक