टीएल बैठक में कलेक्टर श्री दुबे ने की सीएम हेल्पलाईन और विभागीय गतिविधियों की समीक्षा

नसीमखान

रायसेन,
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित टीएल बैठक सह वीडियो कॉफ्रेंस में कलेक्टर श्री अरविंद दुबे द्वारा सीएम हेल्पलाईन, समय सीमा वाले विभागीय पत्रों और शासकीय योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने विभागवार सीएम हेल्पलाईन में लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए आगामी दो दिवस में अधिक से अधिक शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री दुबे ने बी ग्रेड में शामिल विभागों के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वह ए ग्रेड में आने के लिए मेहनत करें। साथ ही सी और डी ग्रेड वाले विभाग भी अधिकाधिक शिकायतों को निराकृत करते हुए ग्रेडिंग सुधार के निर्देश दिए। वीडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से कलेक्टर श्री दुबे ने सभी एसडीएम को विकासखण्ड स्तर पर मॉनीटरिंग करने के निर्देश दिए। राजस्व विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर श्री दुबे ने गैरतगंज और उदयपुरा में राजस्व प्रकरणों के निराकरण की गति धीमी होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए तेजी लाने के निर्देश दिए।
बैठक में कलेक्टर श्री दुबे ने राजस्व महाअभियान 3.0 की समीक्षा करते हुए सभी एसडीएम, तहसीलदार सहित अन्य राजस्व अधिकारियों को अधिक से अधिक राजस्व प्रकरणों का निराकरण समयावधि में सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। बैठक में कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, लोक निर्माण विभाग, पीएचई सहित अन्य विभागों की गतिविधियों की भी समीक्षा कर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, अपर कलेक्टर श्रीमती श्वेता पवार सहित जिला अधिकारी उपस्थित रहे। वीडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से अनुभागों से एसडीएम, जनपद सीईओ सहित खण्ड स्तरीय अधिकारी बैठक में सम्मिलित हुए।

  • editornaseem

    Related Posts

    छात्रों के भविष्य से खिलवाड़! सांची के छात्रावास में व्यवस्थाओं की खुली पोल, निरीक्षण में सामने आईं कई गंभीर खामियां

    सांची |नसीम खान रायसेन। सरकार जहां विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा और सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, वहीं जमीनी स्तर पर व्यवस्थाओं की हकीकत कुछ…

    राहुल गांधी का अमित शाह पर बड़ा आरोप, बोले- छात्र प्रदर्शन पर हुई कार्रवाई की होनी चाहिए जवाबदेही

    Live khabar india नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्र प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए हैं। बुधवार को आयोजित एक प्रेस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    छात्रों के भविष्य से खिलवाड़! सांची के छात्रावास में व्यवस्थाओं की खुली पोल, निरीक्षण में सामने आईं कई गंभीर खामियां

    छात्रों के भविष्य से खिलवाड़! सांची के छात्रावास में व्यवस्थाओं की खुली पोल, निरीक्षण में सामने आईं कई गंभीर खामियां

    राहुल गांधी का अमित शाह पर बड़ा आरोप, बोले- छात्र प्रदर्शन पर हुई कार्रवाई की होनी चाहिए जवाबदेही

    राहुल गांधी का अमित शाह पर बड़ा आरोप, बोले- छात्र प्रदर्शन पर हुई कार्रवाई की होनी चाहिए जवाबदेही

    किसान आंदोलन के बीच CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, किसानों के लिए बनी मंत्री समूह की समिति

    किसान आंदोलन के बीच CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, किसानों के लिए बनी मंत्री समूह की समिति

    भोपाल में किसान आंदोलन पर क्या बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव ? देखें पूरा VIDEO

    भोपाल में किसान आंदोलन पर क्या बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव ? देखें पूरा VIDEO

    भीख नहीं, अधिकार चाहिए! बैरिकेड्स तोड़ राजधानी पहुंचे किसान, भोपाल में आर-पार की लड़ाई

    भीख नहीं, अधिकार चाहिए! बैरिकेड्स तोड़ राजधानी पहुंचे किसान, भोपाल में आर-पार की लड़ाई

    BPSC शिक्षक भर्ती पेपर लीक: सरकारी डॉक्टर डॉ. मनीष कुमार गिरफ्तार, करोड़ों की वसूली का आरोप

    BPSC शिक्षक भर्ती पेपर लीक: सरकारी डॉक्टर डॉ. मनीष कुमार गिरफ्तार, करोड़ों की वसूली का आरोप