जिले भर में शांति पूर्ण तरीके से संपन्न हुआ विधानसभा चुनाव।

नसीम खान संपादक
रायसेन,, आज विधानसभा चुनाव जिले की चारों विधानसभा क्षेत्र में शांति पूर्ण तरीके से संपन्न हुआ । भोजपुर 141मे 68-23% मत डले सांची 142 में 75-05% सिलवानी 143 में 76-20% एवं उदयपुरा 140 में 73-35% मतदान हुआ। रायसेन में कलेक्टर एसपी ने अपने मताधिकार का उपयोग किया ।
जानकारी के अनुसार आज विधानसभा चुनाव जिले भर में शांति पूर्ण तरीके से संपन्न हो गया इस चुनाव संपन्न कराने निर्वाचन आयोग ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की थी इस चुनाव में मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया इस चुनाव में नये मतदाताओं ने भी अपने मताधिकार का उपयोग किया तो वृद्ध जनों ने भी मताधिकार का उपयोग किया इस चुनाव में उत्साह देखने को मिला वहीं जिला निर्वाचन अधिकारी ने एवं जिला पुलिस अधीक्षक ने रायसेन में अपने मताधिकार का उपयोग किया । भोजपुर विधानसभा क्षेत्र 141 में 68-23% मतदान हुआ सांची विधानसभा क्षेत्र 142 में 75-05% मतदान हुआ सिलवानी विधानसभा क्षेत्र 143 में 76-20% एवं उदयपुरा विधानसभा क्षेत्र 140 में 73-35% मतदान हुआ । रायसेन में पहली बार मतदान करने वाले नये मतदाताओं का मतदान केंद्र पर पुष्प भेंट कर स्वागत किया गया कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद कुमार दुबे ने रायसेन के मतदान केन्द्र 123 पर पहुंच कर मतदान किया जिला पुलिस अधीक्षक विकास शाहवाल ने भी इसी केंद्र पर लाइन में लगकर मतदान किया तथा मतदाताओं से वोट डालने की अपील की गई। रायसेन जिले की सिलवानी तहसील के समनापुर शाला भवन में सुबह से ही लंबी लंबी कतारें लग गई थी तथा मतदाता अपने सरकार चुनने अपनी बारी का इंतजार करते रहे। अनेक मतदान केंद्रों को आदर्श मतदान केंद्र बनाया गया था। जिले की चारों विधानसभा क्षेत्र में शांति पूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हुआ ।

  • editornaseem

    Related Posts

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    नसीमखान सांची ₹125 लाख की जलसंवर्धन योजना समयसीमा के तीन वर्ष बाद भी अधूरी, बारिश के मौसम में भी नहीं बदली जलापूर्ति व्यवस्थासांची,,, विश्व प्रसिद्ध पर्यटन एवं ऐतिहासिक नगरी सांची…

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि अमर शहीद महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की जन्मस्थली ने मध्यप्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे देश को गौरवान्वित किया है। उनकी 120वीं जयंती पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा प्रहार, दोषियों को 10 साल तक की सजा और ₹10 करोड़ तक जुर्माने की तैयारी

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा प्रहार, दोषियों को 10 साल तक की सजा और ₹10 करोड़ तक जुर्माने की तैयारी

    विपक्ष की नई रणनीति! पेपर लीक के बाद अब अयोध्या मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी

    विपक्ष की नई रणनीति! पेपर लीक के बाद अब अयोध्या मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’