जिले में हर्षोल्लास से मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस समारोह

वसीम कुरैशी रिपोर्टर

रायसेन में होमगार्ड परेड मैदान में होगा जिला स्तरीय समारोह,
मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी करेंगे ध्वजारोहण

रायसेन,
जिले में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पूरे हर्षोल्लास और उत्साह से मनाया जाएगा। रायसेन में सागर रोड स्थित होमगार्ड परेड ग्राउण्ड में आयोजित मुख्य स्वतंत्रता दिवस समारोह में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी ध्वजारोहरण करेंगे तथा मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के संदेश का वाचन करेंगे। स्वतंत्रता दिवस समारोह में पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी, स्काउट, एसएएफ द्वारा परेड की जाएगी तथा स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी।
स्वतंत्रता दिवस समारोह का शुभारंभ प्रातः 09 बजे मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी के आगमन एवं ध्वजारोहण के साथ होगा। प्रातः 9.05 बजे राष्ट्र धुन एवं सलामी तथा प्रातः 09.07 बजे मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी द्वारा परेड का निरीक्षण किया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री द्वारा प्रातः 09.15 बजे आकश में गुब्बारे छोड़े जाएंगे तथा प्रातः 09.16 बजे मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया जाएगा। प्रातः 09.40 बजे हर्ष फायर किया जाएगा। प्रातः 09.45 बजे मार्च पास्ट होगा एवं 09.55 बजे मुख्य अतिथि परेड कमाण्डर्स से परिचय प्राप्त करेंगे। प्रातः 10 बजे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान होगा तथा प्रातः 10.05 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रातः 10.25 बजे पुरस्कार वितरण होगा तथा प्रातः 10.40 बजे कार्यक्रम का समापन होगा।
स्वतंत्रता दिवस पर जिले के सभी सार्वजनिक भवनों, शासकीय कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। जिला पंचायत कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा, सभी जनपद पंचायत कार्यालयों में जनपद पंचायत अध्यक्ष द्वारा और सभी ग्राम पंचायत कार्यालयों में सरपंच द्वारा औपचारिक रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। ऐसी नगर पालिका, नगर परिषद जिनका मुख्यालय ब्लॉक मुख्यालय पर नहीं है, उनमें नगर पालिका या नगर परिषद अध्यक्ष द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा।

नसीम खान संपादक

  • editornaseem

    Related Posts

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    नसीम खानसांची,,,सांची से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर सांदीपनि विद्यालय के समीप बनाए गए अवैज्ञानिक गतिअवरोधक अब स्थानीय नागरिकों के लिए परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं। छात्रों की…

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    नसीम खान रायसेन – बाडीबाड़ी। अवैध हाथभट्टी से तैयार होने वाली कच्ची और जहरीली शराब के निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिंधी कैंप बाड़ी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार