डिंडौरी में करोड़ों का छात्रवृत्ति घोटाला, जिम्मेदारों पर एफआईआर की मांग को लेकर सड़कों पर उतरा जनसैलाब, कलेक्ट्रेट पर किया धरना प्रदर्शन13 सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपने कलेक्ट्रेट पहुंचे हजारों की भीड़ ने कलेक्टर के हाथों ज्ञापन सौंपे जाने की जिद की

(रिपोर्ट करन गुप्ता)
डिंडोरी जिले में बड़े पदों पर बैठे लोगों के भ्रष्टाचार से परेशान ग्रामीण क्षेत्र की जनता ने आज अपना आक्रोश जिला मुख्यालय में दिखा ही दिया। जिला पंचायत अध्यक्ष रूद्रेश परस्ते के नेतृत्व में जिले भर से हजारों की भीड़ ने पहले तो मुख्य बस स्टैंड में जनसभा आयोजित की और उसके बाद रैली के रूप में उमड़ा जनसैलाब सड़कों पर उतर आया।

जनजाति कार्य विभाग, शिक्षा विभाग में छात्र-छात्राओं की छात्रवृत्ति में किए गए भ्रष्टाचार को लेकर आज छात्र आंदोलन जिला पंचायत अध्यक्ष रूद्रेश परस्ते के नेतृत्व में आयोजित किया गया। अपनी 13 सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपने कलेक्ट्रेट पहुंचे हजारों की भीड़ ने कलेक्टर के हाथों ज्ञापन सौंपे जाने की जिद की। लंबे इंतजार के बाद जिला कलेक्टर विकास मिश्रा आम जनता से मिलने बाहर आए।

यह है पूरा मामला
रूद्रेश परस्ते ने बताया कि पूर्व सहायक आयुक्त और वर्तमान सहायक आयुक्त के कार्यकाल में जनजाति कार्य विभाग के अंतर्गत करोड़ों रुपए के निर्माण कार्य तथा स्कूलों को प्रदान की जाने वाली सुविधा और अन्य सामग्रियों पर जमकर भ्रष्टाचार किया गया है। वर्तमान में पिछले 2 वर्षों से स्कूल और कॉलेज के छात्रों को उनकी छात्रवृत्ति प्रदान नहीं की गई है जिसके कारण छात्रों में आक्रोश देखा गया और उनके परिजनों में भी प्रशासन की तानाशाही और हीलाहवली के प्रति आक्रोश दिखाई दिया जिसका परिणाम आज जिला मुख्यालय में देखने को मिला।

रूद्रेश का शक्ति प्रदर्शन
छात्र आंदोलन और जनता के भारी समर्थन को रूद्रेश परस्ते के आगामी विधानसभा चुनाव में मजबूत दावेदारी का शक्ति प्रदर्शन भी कहा जा सकता है। दरअसल कांग्रेस पार्टी से संबंध रखने वाले रूद्रेश परस्ते नई उम्र के पीढ़ी को नेतृत्व करते हैं पिछले जिला पंचायत चुनाव में अपनी पत्नी के साथ जिला पंचायत की 2 सीटों पर भारी मतों से विजय प्राप्त कर रूद्रेश परस्ते ने क्षेत्र की जनता में अपनी पकड़ और जनता के चहेते होने का सबूत पेश किया था। ज्ञात हो कि 2023 में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं और रूद्रस परस्ते की विधानसभा में दावेदारी प्रदर्शन के बाद और भी मजबूत होती दिखाई दे रही है।

मंगलवार 17 जनवरी को आयोजित विशाल छात्र आंदोलन में कांग्रेस के नेता जिला पंचायत अध्यक्ष रूद्रेश परस्ते रमेश राज्यपाल, वैभव कृष्ण परस्ते श्रीमती हीरा देवी परस्ते, श्रीमती अंजू ब्योहार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता हजारों की संख्या में ग्रामीण क्षेत्रों की जनता एवं महाविद्यालयीन छात्र और छात्रा मौजूद रहे।

  • Live khabar india

    Live Khabar India हिंदी भाषा का एक डिजिटल समाचार पोर्टल है, जो मध्य प्रदेश सहित देशभर की ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हम राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन, खेल और जनहित से जुड़े विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    क्या आप भी चश्मे से परेशान हैं? जानिए कैसे LASIK और SMILE जैसी आधुनिक लेजर सर्जरी तकनीकें आपको दिला सकती हैं चश्मे से आजादी। पढ़ें पूरी खबर

    आंखों की लेजर सर्जरी: चश्मे से छुटकारा पाने का आधुनिक और सुरक्षित समाधान LASIK, SMILE और Smart LASIK जैसी आधुनिक तकनीकों से लाखों लोगों को मिल रही है बेहतर दृष्टि…

    # अमृत भारत स्टेशन योजना: नए भारत की नई तस्वीर, आज बदलेगा विदिशा रेलवे स्टेशन का चेहरा

    PM Modi Today: अमृत भारत योजना के तहत हाईटेक हुआ विदिशा रेलवे स्टेशन, आज होगा लोकार्पण विदिशा रेलवे स्टेशन का लोकार्पण | अमृत भारत स्टेशन योजना | PM Modi |…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर

    क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर

    Vidisha News: कोचिंग जा रहे छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दर्ज किया मामला

    Vidisha News: कोचिंग जा रहे छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दर्ज किया मामला

    Student Protest: छात्रों के समर्थन में देशभर में उठी आवाज, Education System और Justice की मांग हुई तेज

    Student Protest: छात्रों के समर्थन में देशभर में उठी आवाज, Education System और Justice की मांग हुई तेज

    विवादों में घिरा अतिक्रमण अभियान, कार्रवाई पर उठे सवाल; बार-बार बढ़ रही तारीख

    विवादों में घिरा अतिक्रमण अभियान, कार्रवाई पर उठे सवाल; बार-बार बढ़ रही तारीख