होली एवं जुमा नगर वासियों ने शांतिपूर्ण ढंग से मनाया ।दिया शांति का संदेश।

नसीमखान
सांची,,, यह स्थल हमेशा से शांति का संदेश देने वाला माना जाता है इस स्थल से ही विश्व को शांति का संदेश दिया गया था इसी तर्ज पर होली एवं रमजान का जुमा एक साथ होने से प्रशासन काफी सतर्कता बरत रहा था तथा नगर सहित क्षेत्र भर मे पुलिस वाहन के सायरन की आवाज गूंज रही थी ।नगर सहित क्षेत्र भर मे शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार मनाये गए ।
जानकारी के अनुसार यह स्थल का इतिहास रहा है इस स्थल पर सभी धर्मों के त्यौहार मनाने की मिलजुल कर परंपरा रही है ।हालांकि होली का पावन पर्व एवं रमजान का जुमा एक साथ होने से प्रशासन पहले से ही सतर्कता बरतने लगा था तथा अपील करने लगा था नगर के शांतप्रिय नागरिकों ने पहले ही प्रशासन को शांतिपूर्ण ढंग से सभी त्यौहार मनाने का आश्वासन दिया था परंतु प्रशासन लगातार चौकस बना हुआ था कि कहीं कोई अप्रिय घटना न घट सके ।गुरुवार की रात लोगों ने शांतिपूर्ण ढंग से होलिका दहन किया ।इसके पश्चात एक साथ होली एवं जुमा होने से पुलिस के सायरन पल पल पर नगर सहित क्षेत्र भर मे गूंजते रहे नगर वासियों ने मिलजुल कर होली पर्व धूमधाम से मनाया एवं रमजान का जुमा होने से मुस्लिम समाज के लोगों ने भी बेफिक्र होकर नमाज अदा की ।तथा शांतिपूर्ण ढंग से आज का दिन गुजर गया प्रशासन ने भी शांतिपूर्ण ढंग से अपने अपने त्यौहार मनाने पर चैन की सांस ली ।यह नगर हमेशा से ही विश्व को शांति का संदेश देता रहा है ।प्रशासन ने नगर वासियों को त्योहारों की बधाई देते हुए शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार मनाने आभार जताया । यहां तक कि पुलिस लगातार सक्रियता बरत रही थी कि त्योहारों में किसी भी प्रकार की विध्न न खडी हो सके ।लोगों ने एक दूसरे को खूब रंग गुलाल लगाया एवं उन परिवार के पास भी पहुंचे जिनके परिवार के लोग स्वर्ग सिधार गये उन्हें सांत्वना दी ।

  • editornaseem

    Related Posts

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    नसीम खानसांची,,,सांची से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर सांदीपनि विद्यालय के समीप बनाए गए अवैज्ञानिक गतिअवरोधक अब स्थानीय नागरिकों के लिए परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं। छात्रों की…

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    नसीम खान रायसेन – बाडीबाड़ी। अवैध हाथभट्टी से तैयार होने वाली कच्ची और जहरीली शराब के निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिंधी कैंप बाड़ी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार