थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित

नसीम खान सांची
सांची,,,आगामी ईदुज्जुहा पर्व को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नायब तहसीलदार ललित सक्सेना, थाना प्रभारी जेपी त्रिपाठी, सीएमओ रामलाल कुशवाहा, नगर परिषद उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह राजपूत, वरिष्ठ पार्षद बलराम मालवीय सहित नगर के गणमान्य नागरिक एवं पत्रकार उपस्थित रहे।
बैठक में थाना प्रभारी जेपी त्रिपाठी ने कहा कि सांची नगर हमेशा से शांतिप्रिय रहा है और यहां सभी त्योहार आपसी भाईचारे एवं सौहार्द के साथ मनाए जाते रहे हैं। उन्होंने कहा कि आगामी ईदुज्जुहा पर्व भी सभी नागरिक मिलजुलकर सद्भावना के साथ मनाएं।
नायब तहसीलदार ललित सक्सेना ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग त्योहार को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं तथा अपने आसपास साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।
सीएमओ रामलाल कुशवाहा ने बताया कि ईदुज्जुहा के अवसर पर नगर में साफ-सफाई, बिजली एवं पेयजल की समुचित व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने नागरिकों से पानी का उपयोग आवश्यकता अनुसार करने की अपील की। साथ ही कहा कि कुर्बानी के पशुओं का अवशेष सामग्री इधर-उधर न फेंकी जाए, बल्कि नगर परिषद के कचरा वाहनों में ही डाली जाए।
बैठक के दौरान नगर में अतिक्रमण, सरकारी भूमि पर कब्जे एवं अन्य स्थानीय समस्याओं को लेकर भी चर्चा की गई।

  • editornaseem

    Related Posts

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    नसीम खानसांची,,,सांची से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर सांदीपनि विद्यालय के समीप बनाए गए अवैज्ञानिक गतिअवरोधक अब स्थानीय नागरिकों के लिए परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं। छात्रों की…

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    नसीम खान रायसेन – बाडीबाड़ी। अवैध हाथभट्टी से तैयार होने वाली कच्ची और जहरीली शराब के निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिंधी कैंप बाड़ी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार