थाना प्रभारी की सख्ती से जुआरियों-सटोरियों में हड़कंप, होटलों-लॉजों की गतिविधियां पुलिस की नजर से ओझल।

नसीमखान सांची
सांची,,नगर में लगातार बढ़ रहे जुआ-सट्टे के जाल पर नई तैनाती के साथ ही थाना प्रभारी जे.पी. त्रिपाठी ने सख्त कार्रवाई का बिगुल बजा दिया है। उनके कड़े रुख और सख्त कार्यशैली से जुआ-सट्टा कारोबार में लिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि थाना प्रभारी ने पद संभालते ही पहले तो ऐसे लोगों को चेतावनी दी, इसके बाद कार्रवाई शुरू करते हुए कई मामलों में प्रकरण दर्ज किए गए।
थाना प्रभारी की सक्रियता के बाद नगर में जुआ-सट्टा गतिविधियों पर काफी हद तक अंकुश लग गया है। पहले जहां नगर के कई हिस्सों में खुलेआम जुआ-सट्टा चलता था, वहीं अब स्थिति में बड़ा परिवर्तन देखा जा रहा है। स्थानीय लोगों ने भी राहत की सांस लेते हुए कहा कि लंबे समय बाद नगर में पुलिस की सख्ती का असर साफ दिखाई दे रहा है।
थाना प्रभारी जे.पी. त्रिपाठी ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि अपराधों पर लगाम कसने के लिए पुलिस और जनता का समन्वय आवश्यक है। विगत त्योहारों को देखते हुए भी पुलिस ने विशेष निगरानी बढ़ा दी थी इस बार दीपावली पर जहां पहले जुएं के फड़ आम दृश्य होते थे, वहीं एकाद स्थान को छोड़ इस बार अधिकांश स्थानों पर सन्नाटा देखने को मिला। तथा पुलिस द्वारा कार्यवाही से जुआरियों मे हडकंप की स्थिति बनी रही।
होटलों और लॉजों में चल रही संदिग्ध गतिविधियाँ बनी चिंता का विषय।
सांची जैसे ऐतिहासिक नगर में लंबे समय से होटलों और लॉजों में चल रही कथित अनैतिक गतिविधियाँ अब चर्चा का विषय बन गई हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इन स्थानों पर जोड़ों के ठहरने के नाम पर संदिग्ध कारनामे जारी हैं, जिन पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई है।
इन गतिविधियों को लेकर नगरवासियों में नाराज़गी बढ़ती जा रही है और यह सवाल भी उठने लगे हैं कि पुलिस की सख्ती जुआ-सट्टा तक ही सीमित क्यों है। नागरिकों ने आशा जताई है कि थाना प्रभारी अपनी कड़ी कार्यशैली के तहत इन अनैतिक गतिविधियों पर भी अंकुश लगाएंगे, ताकि नगर की सामाजिक छवि बनी रहे और युवाओं पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभावों को रोका जा सके।

  • editornaseem

    Related Posts

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    नसीम खान रायसेन – बाडीबाड़ी। अवैध हाथभट्टी से तैयार होने वाली कच्ची और जहरीली शराब के निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिंधी कैंप बाड़ी…

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नसीम खानसांची में गणेश प्रतिमा स्थापना से पहले नगर परिषद की पहल, मिट्टी की पर्यावरण अनुकूल मूर्तियों को प्राथमिकता देने का आह्वानसांची,,,आगामी गणेशोत्सव को लेकर नगर परिषद सांची द्वारा पर्यावरण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार
    फर्जी शादी घोटाला: पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के रिश्तेदार गिरफ्तार, 5,923 शादियों के नाम पर बांटे ₹30.18 करोड़