शासकीय विद्यालयों में परीक्षा परिणाम सुधारने कलेक्टर श्री विश्वकर्मा की उपस्थिति में कार्यशाला सह प्रशिक्षण आयोजितपरीक्षा परिणाम बढ़ाने हेतु प्रस्तुत की गई कार्य योजना

नसीमखान सांची, रायसेन

रायसेन,
जिले के शासकीय स्कूलों में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले और परीक्षा परिणाम में वृद्धि हो, बच्चों का बेहतर बौद्धिक तथा शैक्षणिक विकास हो इसके लिए कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों को विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में 25 अक्टूबर को रायसेन स्थित शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा की उपस्थिति में अंग्रेजी तथा गणित विषय का अध्यापन कार्य कराने वाले शिक्षकों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। जिसमें अधिक परीक्षा परिणाम वाले विद्यालयों के शिक्षक तथा न्यूनतम परीक्षा परिणाम वाले विद्यालयों के शिक्षक उपस्थित रहे। प्रशिक्षण के प्रारंभ में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने शिक्षकों को 100 प्रतिशत परीक्षा परिणाम लाने के लिए मेहनत करने के निर्देश देते हुए कहा कि शासकीय स्कूलों में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण और बेहतर शिक्षा मिले, इसमें शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। शासकीय विद्यालयों में शासन द्वारा आवश्यक संसाधनों सहित सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। शैक्षणिक गतिविधियों को रूचिकर बनाने के लिए शिक्षक नवाचार करें। उन्होंने अधिक परीक्षा परिणाम वाले विद्यालयों के शिक्षकों से बच्चों को पढ़ाने के तरीकों के बारे में जानकारी लेते हुए कम परीक्षा परिणाम वाले विद्यालयों के शिक्षकों से कहा कि वह अपने साथियों से समझें कि बेहतर तरीके से शैक्षणिक कार्य किस प्रकार कर सकते हैं। बच्चों का उत्तीर्ण प्रतिशत बढ़ाने के लिए मॉडल टेस्ट पेपर का अभ्यास कराएं। बच्चों को अच्छे परिणाम के लिए कैरियर काउंसलिंग की मदद से प्रोत्साहित करें।

प्रशिक्षण सह कार्यशाला में 60% से कम परीक्षा परिणाम वाले विषय गणित के 23 शिक्षकों एवं अंग्रेजी के 31 शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें गणित विषय के 100% परीक्षा परिणाम देने वाले विषय शिक्षक श्री पीएस धाकड़, शासकीय बा. उमावि बरेली एवं श्रीमती काजल साहू शासकीय उमावि गुगलवाड़ा द्वारा परीक्षा परिणाम संबंधित योजना प्रस्तुत की गई। इसके पश्चात 60 प्रतिशत से कम परीक्षा परिणाम वाले शिक्षकों ने भी इस वर्ष परीक्षा परिणाम सुधार किए जाने हेतु योजना प्रस्तुत की। इसी प्रकार अंग्रेजी विषय के 100% परीक्षा परिणाम देने वाले विषय शिक्षक श्रीमती अनुपमा जैन शासकीय उत्कर्ष विद्यालय रायसेन एवं श्रीमती मीना शर्मा शासकीय ब. उमावि बरेली द्वारा परीक्षा परिणाम संबंधित योजना प्रस्तुत की गई। कार्यशाला में 60% से कम परीक्षा परिणाम वाले शिक्षकों ने भी इस वर्ष परीक्षा परिणाम सुधार किए जाने हेतु योजना प्रस्तुत की। प्रशिक्षण सह कार्यशाला में जिला शिक्षा अधिकारी श्री डीडी रजक सहित संबंधित अधिकारी और शिक्षक उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    नसीम खान रायसेन – बाडीबाड़ी। अवैध हाथभट्टी से तैयार होने वाली कच्ची और जहरीली शराब के निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिंधी कैंप बाड़ी…

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नसीम खानसांची में गणेश प्रतिमा स्थापना से पहले नगर परिषद की पहल, मिट्टी की पर्यावरण अनुकूल मूर्तियों को प्राथमिकता देने का आह्वानसांची,,,आगामी गणेशोत्सव को लेकर नगर परिषद सांची द्वारा पर्यावरण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार
    फर्जी शादी घोटाला: पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के रिश्तेदार गिरफ्तार, 5,923 शादियों के नाम पर बांटे ₹30.18 करोड़