दीपावली आते आते नगर में जमने लगे जुए के फड । चढ़े पुलिस के हत्थे।

नसीम खान संपादक
सांची,,, वैसे तो यह स्थल अवैध गतिविधियों का अड्डा बन चुका है इस स्थल पर लंबे समय से जुआ सट्टा लकड़ी जुआ अवैध शराब लाजो होटलों में चलने वाले अवैध कृत्य किसी से छिपे नहीं है परन्तु पुलिस की आंखों से ओझल बने हुए हैं अब पुलिस ने एक स्थान पर जुआ खेलते 12 लोगों को अपने शिकंजे में कसते हुए उनपर जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है तथा बड़ी राशि बरामद कर ली है ।
इन दिनों इस स्थल पर अवैध गतिविधियों ने अपने पांव पसार लिए हैं तथा खुलेआम अवैध गतिविधियों को अंजाम देने वाले बेधड़क अंजाम देने में जुटे हुए हैं ऐसा भी नहीं है कि पुलिस इन सब से बेखबर हो कहीं न कहीं पुलिस की संलिप्तता से भी इंकार नहीं किया जा सकता है इस स्थल पर लंबे समय से जुआ लकड़ी जुआ तथा खुलेआम सट्टा नगर की होटलों लाजो में खुलेआम अनैतिक गतिविधियों का बोलबाला चल रहा है परन्तु इन गतिविधियों पर विराम लगता दिखाई नहीं दे रहा है जिससे इस स्थल की छवि तो दूषित हो ही रही है बल्कि सुरक्षा को भी खतरा खड़ा हो गया है सांची से सटे आसपास के क्षेत्र पूरी तरह अवैध गतिविधियों का अड्डा बन गये है परन्तु पुलिस की कार्यप्रणाली लचर बनी हुई है ऐसा भी नहीं है कि नगर भर में इन अवैध गतिविधियों की चर्चा नहीं चल रही हो अथवा इन गतिविधियों से पुलिस अनजान बनी हुई हो कहीं न कहीं अवैध गतिविधियों को संचालित करने वाले बड़े रसूखदार जिनपर हाथ डालने से पुलिस को कतराहट होती है अब जब आचार संहिता लगी हुई है पुलिस की जांच भी सख्त हो चुकी है तथा सड़कों पर रात दिन पुलिस जांच पड़ताल में जुटी दिखाई देती है वहीं दिया तले अंधेरा वाली कहावत चरितार्थ हो रही है नगर के भीतरी हिस्से पूरी तरह अवैध गतिविधियों के घेरे में घिरे हुए हैं परन्तु पुलिस इनपर लगाम कसने में लाचार दिखाई देती है जिससे नगर की छवि तो दूषित हो ही रही है बल्कि नगर में चर्चा भी जोरों पर है । जैसे जैसे दीपावली का पर्व समीप आता जा रहा है वैसे वैसे जुआ सट्टा खुलेआम बढ़ रहा है । आज बीती आधी रात को थाना प्रभारी मानसिंह के नेतृत्व में गश्ती दल गश्त पर था कि मुखबिर की सूचना पर सिद्दार्थ कालोनी पेट्रोल पंप विदिशा रोड पर एक पुराने मकान पर घेराबंदी कर छापा मारा वहां पुलिस ने 13 लोगों को जुआ खेलते रंगें हाथ धर दबोचा । इन जुआरियों में नगर के जाने-माने तथा विदिशा के बड़े बड़े जुआरी जो इस क्षेत्र को अपना जुए का सुरक्षित अड्डा बनाये हुए हैं पांव पसार रखे हैं पुलिस के हत्थे चढ़ गये पुलिस ने इन जुआरियों के पास से ताश पत्ते एवं नगद 61700/ रुपए बरामद किए एवं जुआरियों से दस मोबाइल भी बरामद किए गए । इसके पूर्व इस मकान से तत्कालीन एसडीओपी ने भी नगर पुलिस को बिना सूचना दिए छापा मारी की थी तब भी विदिशा के जाने-माने जुआरियों को पुलिस ने लंबी राशि सहित धर दबोचा था ।जुए के साथ ही नगर सहित आसपास क्षेत्र में सट्टेबाजी का कारोबार भी धड़ल्ले से जारी है इनमें उचेर सूखा करार गुलगांव सहित अन्य क्षेत्र शामिल हैं परन्तु बड़े स्तर पर असरदारों के सामने पुलिस बौनी साबित हो चुकी है ।जब जब पुलिस ने अपनी कार्यशैली सख्त की तब तब पुलिस को सफलता मिलती गई तथा पुलिस के हत्थे अवैध गतिविधियों को संचालित करने वाले चढ़ते गये । हालांकि पुलिस की मिली भगत की चर्चा भी सुनने को मिल जाती है । नगर में गहरी जड़ें जमा चुकी अवैध गतिविधियों पर पुलिस कहां तक लगाम लगाने में सफल हो पायेगी । इस छापेमारी में अहम भूमिका निभाने वाले थाना प्रभारी मानसिंह के अलावा सउनि रमेश जालवान प्र आ मनोज सेन आर देवेन्द्र अहिरवार सेनिक माखन सिंह सहित अन्य पुलिस कर्मी उपस्थित थे ।

  • editornaseem

    Related Posts

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    नसीम खान रायसेन – बाडीबाड़ी। अवैध हाथभट्टी से तैयार होने वाली कच्ची और जहरीली शराब के निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिंधी कैंप बाड़ी…

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नसीम खानसांची में गणेश प्रतिमा स्थापना से पहले नगर परिषद की पहल, मिट्टी की पर्यावरण अनुकूल मूर्तियों को प्राथमिकता देने का आह्वानसांची,,,आगामी गणेशोत्सव को लेकर नगर परिषद सांची द्वारा पर्यावरण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार
    फर्जी शादी घोटाला: पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के रिश्तेदार गिरफ्तार, 5,923 शादियों के नाम पर बांटे ₹30.18 करोड़