नंद घर आनंद भयो जय कन्हैयालाल की भजन पर थिरके भक्त; शहर के कई स्थानों पर जमकर थिरके युवा ,कई जगहों पर हुआ भगवान कृष्ण की शोभायात्रा का स्वागत।

: वसीम कुरैशी रिपोर्टर रायसेन
रायसेन। ।वासुदेव श्रीकृष्ण भगवान का जन्मोत्सव गुरूवार को श्रद्धालुओं द्वारा उत्साह उल्लास उमंग भरे माहौल में धूमधाम से मनाया गया।मंदिरों में भी यशोदा नन्दलाल बालमुकंद राधा रानी सरकार का विशेष श्रंगार किया।इसके बाद बाल कृष्ण भगवान को दूध शहद और दही से अभिषेक कर लड्डू पेड़ा पंजीरी ककड़ी सेवफल सीताफल कैला से भोग लगाया पूजन हवन आरती हुई।श्री कृष्ण राधा मंदिरों में दिनभर काफी चहलपहल रही।श्रद्धालुओं ने इन धार्मिक आयोजन में परिवार सहित हिस्सा लेकर पुण्य लाभ हासिल किया।सुबह साढ़े11 बजे स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी उनके पुत्र रौनक चौधरी बीजेपी जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा रामकिशन राधा रानी मन्दिर यादव समाज श्रीराम लीला मैदान पहुंचे।यहां उन्होंने राधा कृष्ण मन्दिर में मत्था टेका एवं पूजा अर्चना की।मन्दिर समिति के राजकुमार यादव पार्षद देवेंद्र यादव, नवीन यादव नीरज यादव ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी रौनक चौधरी, राकेश शर्मा का फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया।स्वास्थ्य मंत्री ने यादव समाज मन्दिर समिति को भरपूर सहयोग देने का वायदा भी किया।
गुरुवार को दोपहर बाद भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर शहर के प्रमुख मार्गों से यादव समाज की तरफ से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर ढोलनगाडों डीजे बैंडबाजों की धुनों के बीच श्रीराधा कृष्ण मन्दिर रामलीला ग्राउंड से शुरु हुआ।जो कि शहर के मुख्य मुख्य मार्गों से होती हुई वापस मन्दिर रामलीला मैदान पहुंचकर समाप्त हुई।जूलूस का नेतृत्व नवीन यादव नीरज यादव ने किया।
यह रहे चल समारोह में आकर्षण का केंद्र…..
यादव समाज रायसेन नवयुवक मंडल द्वारा निकाली गई भव्य शोभायात्रा में घोड़ा बग्घी में भगवान श्रीकृष्ण राधा रानी सुदामा के बाल स्वरूप की झांकी आकर्षण का केंद्र रही।आगे आगे लोकनृत्य लहँगी , घोड़े पर सवार युवा बच्चे भगवा झंडे थामे चल रहे थे।बैंडबाजे, डीजे, नगाड़ों की धुनों पर हाथी घोड़ा पालकी…. जय कन्हैया लाल भजनों पर बच्चे युवा युवतियां जमकर झूमे नाचे।सुरक्षा व्यवस्था की कमान एसडीएम मुकेश सिंह, एसडीओपी मोहन सारवान, कोतवाली टीआई मनोज सिंह, भरत सिंह पटेल, एएसआई मुकेश चौरसिया, राजेश नेहरा सतीश जलवान आदि ने संभाली।
जगह जगह शोभायात्रा का फूल बरसाकर किया स्वागत…
। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर शोभायात्रा का जोरदार स्वागत किया एवं पुष्प वर्षा की गई।सागर भोपाल तिराहे पर रायसेन ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, राजू माहेश्वरी दुर्गेश खरे हसीब हिंदुस्तानी, दौलत राम सेन एडवोकेट ने स्वागत करते हुए पुष्प वर्षा की। राष्ट्र पिता महात्मा गांधी प्रतिमा के सामने श्री रायसेन नगर हिन्दू उत्सव समिति के बैनर तले अध्यक्ष मनीष बंटी राठी,चन्द्र कृष्ण रघुवंशी बबलू ठाकुर,लीला सोनी मुकेश रघुवंशी मनमोहन रैकवार अशोक मांझी ने भी फूलों की बरसाकर स्वागत किया गिरजेश चतुर्वेदी गौरव अग्रवाल जीएल शाक्या, विधायक प्रतिनिधि ब्रजेश चतुर्वेदी रविकांत शर्मा ने शोभायात्रा पर फूल बरसाकर स्वागत किया।
मां अपने बच्चों को कन्हैया के रूप में ही देखती है….
पण्डित राजेन्द्र प्रसाद शुक्ला ने कहा कि भारत में जन्माष्टमी का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। आज के दिन यहां की हर एक गली में आपको कान्हा देखने को मिल जाएगा। जब बच्चा छोटा होता है, तो उसकी मां उसे कन्हैया के रूप में ही देखती है। अक्सर छोटे बच्चों को कन्हैया की वेशभूषा में तैयार जरूर किया जाता है। हमारी संस्कृति, हमारे त्यौहार से ही है।ऐसे हम उनसे न केवल एक दिन बल्कि रोजाना के जीवन में जुड़ा हुआ महसूस करते हैं। अधिकतर लोग कृष्ण जी को उनके नटखट स्वभाव और लीलाओं के लिए जानते हैं। भगवान कृष्ण ने अपना जीवन औरों के हित के लिए ही दिया है।जनप्रतिनिधियों ने जगह-जगह मंच बनाकर भगवान श्रीकृष्ण की वेशभूषा धारण किए आकर्षक रथ पर सवार भगवान कृष्ण का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत सम्मान किया।
श्रद्धा के साथ सनातनीजन मनाते हैं जन्माष्टमी….
इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि पण्डित ब्रजेश चतुर्वेदी ने कहा कि जन्माष्टमी पर्व को भगवान श्रीकृष्ण के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। यह पर्व पूरी दुनिया में पूर्ण आस्था एवं श्रद्धा के साथ सनातनीजनों द्वारा मनाया जाता है।जन्माष्टमी को भारत में ही नही, बल्कि विदेशों बसे भारतीय पूरी आस्था व उल्लास से मनाते है। इसके पश्चात प्रसादी वितरण के साथ शोभायात्रा का समापन किया गया।

  • editornaseem

    Related Posts

    फोरलेन की जद में आने वाले सैकड़ों मकान मालिकों में चिंतानोटिस की भनक से मची हलचल, भवन बचाने की तैयारी में जुटे लोग; आज शिवमंदिर चौराहे पर बैठक

    नसीम खानसांची,,,, नगर से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग को फोरलेन में तब्दील किए जाने की सुगबुगाहट ने मार्ग के दायरे में आने वाले सैकड़ों भवन मालिकों की चिंता बढ़ा दी…

    आधी रात पुलिस ने महिला का शव बरामद कर परिजनों को सौंपाबीमारी के चलते कई दिनों से अस्वस्थ थी महिला, वार्डवासियों की सूचना पर पहुंची पुलिस

    नसीम खानसांची,,,वार्ड क्रमांक 14 स्थित गुलगांव रोड ओवरब्रिज के समीप बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक मकान में रह रही वृद्ध महिला की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फोरलेन की जद में आने वाले सैकड़ों मकान मालिकों में चिंतानोटिस की भनक से मची हलचल, भवन बचाने की तैयारी में जुटे लोग; आज शिवमंदिर चौराहे पर बैठक

    फोरलेन की जद में आने वाले सैकड़ों मकान मालिकों में चिंतानोटिस की भनक से मची हलचल, भवन बचाने की तैयारी में जुटे लोग; आज शिवमंदिर चौराहे पर बैठक

    आधी रात पुलिस ने महिला का शव बरामद कर परिजनों को सौंपाबीमारी के चलते कई दिनों से अस्वस्थ थी महिला, वार्डवासियों की सूचना पर पहुंची पुलिस

    आधी रात पुलिस ने महिला का शव बरामद कर परिजनों को सौंपाबीमारी के चलते कई दिनों से अस्वस्थ थी महिला, वार्डवासियों की सूचना पर पहुंची पुलिस

    विधायक शरद कोल के नेतृत्व में निकली विशाल समरसता संकल्प यात्रा

    विधायक शरद कोल के नेतृत्व में निकली विशाल समरसता संकल्प यात्रा

    पारदी मोहल्ले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 आरोपियों पर शिकंजासांची-सलामतपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने 3000 लीटर लाहन नष्ट किया, 141 लीटर से अधिक कच्ची व देशी शराब तथा तीन मोटरसाइकिलें जब्त

    पारदी मोहल्ले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 आरोपियों पर शिकंजासांची-सलामतपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने 3000 लीटर लाहन नष्ट किया, 141 लीटर से अधिक कच्ची व देशी शराब तथा तीन मोटरसाइकिलें जब्त

    पुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश, प्रतिदिन निकल रहा फ्लैगमार्चपुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश,शाम ढलते ही नगर की सड़कों पर पुलिस की गश्त, जुआ-सट्टा और अवैध शराब कारोबारियों में बढ़ा खौफ

    पुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश, प्रतिदिन निकल रहा फ्लैगमार्चपुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश,शाम ढलते ही नगर की सड़कों पर पुलिस की गश्त, जुआ-सट्टा और अवैध शराब कारोबारियों में बढ़ा खौफ

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान