नगर परिषद कर्मचारियों की हड़ताल से पर्यटक स्थल की सफाई व्यवस्था ठप्प।
जगह जगह लगे नगर में कचरों के ढेर। अध्यक्ष ने लगाई झाडू।

नसीम खान संपादक लाइव खबर इंडिया
सांची,,, वैसे तो इस स्थल पर नगर परिषद जिम्मेदारी उठा रही है परन्तु नगर परिषद का कार्यरत कर्मचारियों की उपेक्षित नीति के चलते कर्मचारियों को इस स्थल पर अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठने पर मजबूर होना पड़ रहा है ।इन कर्मचारियों की सुध न तो प्रशासन न ही शासन को लेने की फुर्सत मिल पा रही है जिससे नगर पूरी तरह गंदगी की चपेट में जकड गया है जगह-जगह कचरें के ढेरों से बदबू फैलते दिखाई दे रही है वहीं विभिन्न गंभीर बीमारी फैलने का भी खतरा मंडराता नजर आ रहा है।
जानकारी के अनुसार इस नगर को रात-दिन साफ़ सुथरा बनाने जुटे सफाई कर्मचारीयों की अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल करना पड़ रही है परन्तु इनकी मांगों पर न तो प्रशासन न ही शासन का ध्यान पहुंच पा रहा है इन सफाई स्थाई कर्मचारियों के साथ दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी एवं नल जल कर्मचारी वाहन चालकों ने भी अपनी मांग उठाई है । बताया जाता है स्थाई कर्मचारियों की मांग में विशेष रूप से वेतन मान की विसंगति दूर करना एवं शासन द्वारा निर्धारित वेतन मान एवं कर्मचारियों के वेतन से हर महीने काटने वाली पीएफ राशि का गड़बड़झाला होने से भी परेशान हैं बताया जाता है वर्षों से इन कर्मचारियों के वेतन से हर महीने पीएफ के नाम से राशि काटी जाती है परन्तु पीएफ कार्यालय में जमा नहीं कराई जाती जिससे कर्मचारियों को अपनी आवश्यकता पर अपनी ही काटी राशि नहीं मिल पाती यह राशि सालों से काटी जा रही है तथा इस कटौती राशि में लाखों रुपए का हेरफेर किया गया है तत्काल यह राशि कर्मचारियों को उपलब्ध कराई जानी चाहिए।एवं इस परिषद में वर्षों से अपनी सेवाएं देने वाले विभिन्न शाखाओं में दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी जो कम वेतन पर चौबीस घंटे सेवा देने वाले कर्मचारियों के नियमितीकरण एवं विनियमितिकरण की मांग को लेकर हड़ताल पर बैठे हुए हैं इन हड़ताली कर्मचारियों की मांग पर गंभीरता से विचार करने की बजाय प्रशासन में बैठे लोग विभिन्न रुप से काम से हटाने की धमकी सहित उनकी मांगों पर विचार न कर उनकी हड़ताल खत्म कराने की जुगत में जुटे हुए हैं । इस मामले में कर्मचारियों का कहना है कि हम चौबीस घंटे अपनी सेवाएं देने के बाद अपने हक के लिए हड़ताल पर बैठने मजबूर हो चुके हैं हमारे वेतनमान विसंगति सहित शासन द्वारा निर्धारित वेतन मान सहित दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी जो कम वेतन पर भी अधिक काम कर रहे हैं समय पर वेतन न मिलना तथा उन्हें नियमितीकरण विनियमितिकरण के शासन के नियमों से दूर रखना कहीं न कहीं कर्मचारियों के साथ खुला भेदभाव किया जा रहा है इस मामले में जिम्मेदार हमेशा से ही स्थापना व्यय अधिक बता कर अपना पल्ला झाड़ लेते हैं जबकि इस संस्था में कर्मचारियों की लंबी फौज जुटी हुई है इनमें कुछ तो ऐसे कर्मचारी भी है जो दूसरे विभागों में अटैच कर रखे हैं तथा उनका वेतन का बोझ परिषद प्रशासन को उठाना पड़ रहा है तथा जिन कर्मचारियों से रात दिन काम लिया जा रहा है उनके लिए स्थापना व्यय की आड़ का खेल चलाया जा रहा है । हालांकि इस मामले में अधिकारियों ने कर्मचारियों को आश्वासन तो दिया है परन्तु कर्मचारी शासन प्रशासन से से ठोस आश्वासन चाह रहे हैं तथा उन्होंने बताया कि जब-तक हमारी मांगे नहीं मानी जाती तब तक हमारी अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी । इस हड़ताल से नगर पूरी तरह गंदगी की चपेट में जकड गया है तथा जगह जगह कचरों के ढेर लगे हुए दिखाई दे रहे हैं तथा इनसे बदबू उठने लगी है वैसे ही इस बारिश के थमने एवं बादलों की तौस से बीमारी फैलने लगी है तब इस हड़ताल से जगह जगह गंदगी बदबू फैलने से और अधिक गंभीर बीमारी फैलने का खतरा मंडराता नजर आ रहा है । जिससे नगर में गंभीर समस्या खड़ी होने की संभावना बढ़ गई है।
कर्मचारी हड़ताल पर । अध्यक्ष पार्षद ने उठाई झाड़ू
नगर परिषद के लगभग सभी कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हैं तब नगर में हालात बद से बद्तर हो चुके हैं जगह जगह कचरों के ढेर दिखाई दे रहे हैं गंदगी से लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ रही है अब नगर परिषद अध्यक्ष पप्पू रेवाराम अहिरवार एवं पार्षद अमित जोशी सहित अन्य ने नगर के बाजार में झाड़ू लगाई ।

  • editornaseem

    Related Posts

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    नसीम खान रायसेन – बाडीबाड़ी। अवैध हाथभट्टी से तैयार होने वाली कच्ची और जहरीली शराब के निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिंधी कैंप बाड़ी…

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नसीम खानसांची में गणेश प्रतिमा स्थापना से पहले नगर परिषद की पहल, मिट्टी की पर्यावरण अनुकूल मूर्तियों को प्राथमिकता देने का आह्वानसांची,,,आगामी गणेशोत्सव को लेकर नगर परिषद सांची द्वारा पर्यावरण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार
    फर्जी शादी घोटाला: पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के रिश्तेदार गिरफ्तार, 5,923 शादियों के नाम पर बांटे ₹30.18 करोड़