नगर परिषद सांची के भृत्य बद्री प्रसाद को सेवानिवृत्ति पर मिली भावभीनी विदाई।38 वर्षों तक ईमानदारी व कर्मठता से सेवाएं देने पर अधिकारियों ने किया सम्मान।

नसीमखान सांची
सांची,,,
नगर परिषद सांची में भृत्य के पद पर कार्यरत बद्री प्रसाद सुमन के सेवा निवृत्त होने पर आज कार्यालय परिसर में एक सादे लेकिन भावनात्मक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उन्हें शाल, श्रीफल एवं पुष्पमालाओं से सम्मानित कर भावभीनी विदाई दी गई।
बद्री प्रसाद सुमन ने नगरीय प्रशासन विभाग के अंतर्गत नगर परिषद सांची में लगभग 38 वर्षों तक अपनी सेवाएं प्रदान कीं। अपने लंबे सेवाकाल के दौरान उन्होंने ईमानदारी, निष्ठा और कर्तव्यपरायणता के साथ कार्य करते हुए कभी शिकायत का अवसर नहीं दिया।
विदाई समारोह में नगर परिषद अध्यक्ष पप्पू रेवाराम ने उनके कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि बद्री प्रसाद ने अपने पूरे सेवाकाल में अनुकरणीय कार्य किया है। उन्होंने कहा कि उनके कार्य से अन्य कर्मचारियों को भी प्रेरणा लेनी चाहिए।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी रामलाल कुशवाहा ने कहा कि सेवा के दौरान कर्मचारी एक परिवार का हिस्सा होते हैं और सेवानिवृत्ति के समय परिवार से विदाई लेना भावुक क्षण होता है। संपत्ति अधिकारी रमेश शर्मा ने भी उनके कार्यकाल की सराहना की ।
सहायक संपत्ति अधिकारी राजीव श्रीवास्तव ने कहा कि भले ही वे सेवा से पृथक हो गए हों, लेकिन उनके द्वारा दी गई सेवाएं सदैव स्मरणीय रहेंगी। उन्होंने कभी किसी कार्य के लिए मना नहीं किया।
इस अवसर पर लेखापाल महिपत शर्मा, स्टोर प्रभारी हिमाचल ठाकुर एवं स्थापना प्रभारी आनंद जैन ने भी उनके कार्यकाल की सराहना की। समारोह में अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में उन्हें ससम्मान विदाई दी गई।
निष्ठा, कर्मठता और सादगी के साथ किया गया सेवाकाल बद्री प्रसाद को हमेशा सम्मान के साथ याद रखा जाएगा।

  • editornaseem

    Related Posts

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    नसीमखान सांचीसांची,,,प्रदेश के मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं रायसेन जिले के प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार ने सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी तथा जिला…

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    नसीमखान सांचीसांची,,,,रविवार देर रात लगभग 11 बजे सांची-विदिशा हाईवे पर होटल अपेक्षा के समीप हुए सड़क हादसे में सांची निवासी ऋषि आचार्य (24 वर्ष), पिता नरेश आचार्य, की दर्दनाक मौत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    CJP का आरोप: प्रदर्शन खत्म होने के बाद छात्रों को बनाया जा रहा निशाना, सरकार पर समझौता तोड़ने का दावा

    CJP का आरोप: प्रदर्शन खत्म होने के बाद छात्रों को बनाया जा रहा निशाना, सरकार पर समझौता तोड़ने का दावा

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव