नगर पालिका अध्यक्ष तथा कलेक्टर ने बसों को हरी झण्डी दिखाकर यात्रियों को कामाख्या देवी तीर्थ यात्रा के लिए किया रवाना

नसीम खान संपादक
यात्रियों का पुष्पहार पहनाकर तथा पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

रायसेन,
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शनयोजना के तहत कामाख्या देवी (असम) तीर्थ यात्रा पर जा रहे रायसेन के तीर्थ यात्रियों को नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता सेन तथा कलेक्टर श्री अरविंद दुबे द्वारा रायसेन स्थित वन परिसर में हरी झण्डी दिखाकर बसों को रवाना किया गया। इसके पूर्व उन्होंने तीर्थ यात्रियों का पुष्पहार पहनाकर तथा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया और तीर्थ यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं। बसों के माध्यम से तीर्थ यात्री भोपाल स्थित रानी कमलापती रेल्वे स्टेशन पहुंचे तथा वहां से ट्रेन द्वारा कामाख्या देवी (असम) तीर्थ यात्रा के रवाना हुए। तीर्थ यात्रियों के साथ शासकीय अनुरक्षकों को भी भेजा गया है। इस अवसर पर सामाजिक न्याय विभाग के उप संचालक श्री मनोज बाथम, श्री जमना सेन, श्री राकेश शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 16 मार्च से 21 मार्च 2023 तक आयोजित की जा रही कामाख्या देवी तीर्थ यात्रा के लिए जिले के 300 यात्री चयनित हुए हैं, जो की तहसील मुख्यालयों से बसों के माध्यम से भोपाल स्थित रानी कमलापती रेल्वे स्टेशन पहुंचे तथा यहां सभी एक साथ ट्रेन से कामाख्या देवी तीर्थ यात्रा के लिए रवाना हुए।

  • editornaseem

    Related Posts

    कृषि विभाग ने लगाई जागरूकता चौपाल, किसानों को दी नरवाई प्रबंधन की जानकारीखेत बचाओ अभियान के तहत प्राकृतिक खेती और आगामी फसलों की तैयारी पर किया जागरूक

    नसीम खानसांची,,,कृषि विभाग सांची द्वारा खेत बचाओ अभियान के अंतर्गत ग्राम मऊ पथरई में जागरूकता चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें किसानों को नरवाई प्रबंधन, प्राकृतिक खेती तथा आगामी फसलों…

    उचेर मंडल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भव्य संचलन निकलापूर्ण गणवेश में कदमताल मिलाते हुए सैकड़ों स्वयंसेवकों ने दिया अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का संदेश

    नसीम खानसांची,,, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खंड सांची के मंडल उचेर में भव्य संचलन निकाला गया। संचलन में सैकड़ों स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में शामिल हुए। कदमताल मिलाते हुए स्वयंसेवकों ने अनुशासन,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कृषि विभाग ने लगाई जागरूकता चौपाल, किसानों को दी नरवाई प्रबंधन की जानकारीखेत बचाओ अभियान के तहत प्राकृतिक खेती और आगामी फसलों की तैयारी पर किया जागरूक

    कृषि विभाग ने लगाई जागरूकता चौपाल, किसानों को दी नरवाई प्रबंधन की जानकारीखेत बचाओ अभियान के तहत प्राकृतिक खेती और आगामी फसलों की तैयारी पर किया जागरूक

    उचेर मंडल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भव्य संचलन निकलापूर्ण गणवेश में कदमताल मिलाते हुए सैकड़ों स्वयंसेवकों ने दिया अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का संदेश

    उचेर मंडल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भव्य संचलन निकलापूर्ण गणवेश में कदमताल मिलाते हुए सैकड़ों स्वयंसेवकों ने दिया अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का संदेश

    कलेक्टर श्री सिसोनिया ने बेगमगंज में निर्माणाधीन सांदीपनि विद्यालय का किया निरीक्षणसेमरी जलाशय जल शोधन केंद्र का भी लिया जायजा

    कलेक्टर श्री सिसोनिया ने बेगमगंज में निर्माणाधीन सांदीपनि विद्यालय का किया निरीक्षणसेमरी जलाशय जल शोधन केंद्र का भी लिया जायजा

    कलेक्टर श्री रोहित सिसोनिया ने मरखेड़ा टप्पा में शासकीय राशन दुकान का किया निरीक्षणपात्र हितग्राहियों को समय पर और गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

    कलेक्टर श्री रोहित सिसोनिया ने मरखेड़ा टप्पा में शासकीय राशन दुकान का किया निरीक्षणपात्र हितग्राहियों को समय पर और गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

    स्वामित्व योजना से हितग्राही उमेश को सम्पत्ति का मिला कानूनी अधिकार, दूर हुई चिंतारजिस्ट्री मिलने से बढ़ा भरोसा, अब अपनी संपत्ति को लेकर निश्चिंत हैं उमेश

    स्वामित्व योजना से हितग्राही उमेश को सम्पत्ति का मिला कानूनी अधिकार, दूर हुई चिंतारजिस्ट्री मिलने से बढ़ा भरोसा, अब अपनी संपत्ति को लेकर निश्चिंत हैं उमेश

    कलेक्टर श्री सिसोनिया ने आंगनवाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण

    कलेक्टर श्री सिसोनिया ने आंगनवाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण