बसस्टेंड पहुंच मार्ग को लेकर व्यापार महासंघ ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा ।

नसीम खान संपादक

सीएमओ ने कहा विशेष कायाकल्प अभियान अंतर्गत बसस्टेंड परिसर सड़क निर्माण किया जाएगा।
सांची,,, नगर का बसस्टेंड परिसर विश्व ऐतिहासिक स्थल का बसस्टेंड कहलाता है इस बसस्टेंड मार्ग की सुध मांग करने पर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री विशेष कायाकल्प अभियान अंतर्गत राशि आवंटित कर सड़क निर्माण का रास्ता खोल दिया परन्तु यह प्रस्ताव अनुमोदन हेतु परिषद में लाया गया जिसपर परिषद ने सड़क निर्माण पर आपत्ति जताई तथा इस सड़क प्रस्ताव को अस्वीकृत कर दिया जिससे काफी बवाल मचा इस सड़क निर्माण को लेकर आज व्यापार महासंघ सांची ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन नायब तहसीलदार कार्यालय में सौंपा तथा ज्ञापन की प्रति नगर परिषद सीएमओ को भी सौंपी गई तथा इसमे बाजार बंद कर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी गई है।
जानकारी के अनुसार नगर के बसस्टेंड रोड निर्माण में परिषद बैठक में आपत्ति दर्ज करते हुए इस सड़क निर्माण के विरुद्ध प्रस्ताव पारित किया गया था इस प्रस्ताव के विरुद्ध बसस्टेंड स्थित दुकानदारों में काफी आक्रोश दिखाई दिया था । जबकि यह बसस्टेंड परिसर वार्ड नं 13 में स्थित है नगर की सबसे अधिक आय नगर परिषद को इसी वार्ड से होती है बावजूद इसके इस वार्ड के हाल बेहाल बने हुए थे तब बसस्टेंड परिसर में स्थित दुकानदारों ने परिषद के प्रस्ताव पर अपनी नाराज़गी ज़ाहिर करते हुए निंदा तक कर डाली एवं इस सड़क निर्माण को लेकर आज व्यापार महासंघ सांची ने आज एक ज्ञापन कलेक्टर के नाम नायब तहसीलदार कार्यालय में सौंपा । एवं ज्ञापन की एक प्रति नगर परिषद सीएमओ हरीश सोनी को दी गई ज्ञापन में कहा गया है कि हमेशा से बसस्टेंड परिसर में सड़क निर्माण का कोरा आश्वासन ही मिल सका तथा यहां धूल उड़ने से दुकान दारो का खाद्य पदार्थ सहित अन्य सामान खराब हो जाता है तथा स्वास्थ्य पर भी विपरीत प्रभाव पड़ता है इस समस्या से नगर परिषद अध्यक्ष सहित अन्य पार्षदों ने प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान जी को अवगत कराया तब प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री ने समस्या को गंभीरता से लेते हुए तत्काल सड़क निर्माण मुख्यमंत्री विशेष कायाकल्प अभियान अंतर्गत राशि आवंटित कर दी । जिससे सड़क निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो गया जिससे दुकानदारों में खुशी व्याप्त हो गई परन्तु हाल में हुई नगर परिषद बैठक में इस सड़क निर्माण प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया गया जिससे दुकानदारों में आक्रोश बढ़ गया एवं इसमें बाधक बनने वाले जनप्रतिनिधियों की निंदा की गई तथा पुनः बसस्टेंड परिसर में महासंघ द्वारा शीघ्र सड़क निर्माण की मांग की गई साथ ही यह भी कहा गया कि सड़क निर्माण नहीं किया जाता है तो बाजार बंद रखकर विरोध प्रदर्शन किया जायेगा जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी नगर परिषद प्रशासन एवं परिषद की होगी । इस ज्ञापन पर सीएमओ हरीश सोनी ने दुकानदारों को आश्वस्त किया कि चिंता की बात नहीं है सडक निर्माण हर हालत में किया जायेगा । मुख्यमंत्री योजना अंतर्गत राशि से सड़क निर्मित कराई जाएगी उन्होंने कहा कि यह मार्ग निर्माण पीआईसी में स्वीकृत किया जा चुका है जब उनसे परिषद द्वारा प्रस्ताव पारित न होने पर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि परिषद में केवल अनुमोदन करने के लिए रखा गया था परिषद द्वारा अनुमोदित न करने पर भी निर्माण नहीं रुकेगा सड़क निर्माण किया जाएगा ।सडक निर्माण पर परिषद की आपत्ति से कोई फर्क नहीं पड़ेगा । जबकि इसी परिषद ने दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के विरुद्ध प्रस्ताव पारित किया था तब सीएमओ ने आनन फानन में पारित प्रस्ताव पर तत्काल कार्रवाई करते हुए तीन कर्मचारियों को सेवा से पृथक करने के आदेश जारी कर दिए तथा सेवा से पृथक कर दिया गया तब कहीं न कहीं सीएमओ की मनमानी कार्यप्रणाली यहां दिखाई देती नजर आ रही है । इस मामले में इनका कहना है कि
बसस्टेंड परिसर सड़क निर्माण मुख्यमंत्री योजना अंतर्गत आवंटित राशि से होगा ।यह कार्य शीघ्र शुरू किया जायेगा । पप्पू रेवाराम अहिरवार नगर परिषद अध्यक्ष सांची ।
परिषद द्वारा सड़क निर्माण प्रस्ताव पारित न होने की स्थिति में भी सड़क निर्माण किया जाएगा । हरीश सोनी सीएमओ नप सांची
नगर पालिका अधिनियम की धारा 324 में दिये गये वित्तीय अधिकारों के तहत किसी विशेष योजना में आवंटित राशि से निर्माण कार्य का अधिकार पीआईसी में निहित है इस सड़क निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। शीघ्र ही सड़क निर्माण कार्य शुरू किया जायेगा । परिषद द्वारा ऐसे कार्य को रोकने हेतु प्रस्ताव पारित करना दुर्भाग्यपूर्ण है । निर्मला सुनील जैन वार्ड पार्षद वार्ड नं 13

  • editornaseem

    Related Posts

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    इंदौर | Live Khabar India मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर को यातायात के क्षेत्र में एक और बड़ी सौगात मिली है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को इंदौर…

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    नई दिल्ली | Live Khabar India 26 दिनों तक चले उपवास के बाद जब सोनम वांगचुक ने अपना अनशन समाप्त करने का फैसला लिया तो यह खबर पूरे देश में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर

    क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर

    Vidisha News: कोचिंग जा रहे छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दर्ज किया मामला

    Vidisha News: कोचिंग जा रहे छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दर्ज किया मामला

    Student Protest: छात्रों के समर्थन में देशभर में उठी आवाज, Education System और Justice की मांग हुई तेज

    Student Protest: छात्रों के समर्थन में देशभर में उठी आवाज, Education System और Justice की मांग हुई तेज

    विवादों में घिरा अतिक्रमण अभियान, कार्रवाई पर उठे सवाल; बार-बार बढ़ रही तारीख

    विवादों में घिरा अतिक्रमण अभियान, कार्रवाई पर उठे सवाल; बार-बार बढ़ रही तारीख