नगर में गूँजे जयकारे, नवरात्रि पर विराजमान हुईं मां दुर्गा ।

नसीमखान सांची

सांची,,
सोमवार से शारदीय नवरात्रि का पावन पर्व श्रद्धा और आस्था के साथ प्रारंभ हो गया है। नगर के विभिन्न स्थानों पर भव्य पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमाएँ विधि-विधान से स्थापित की गईं। भक्तों ने मंत्रोच्चारण और पूजा-अर्चना के साथ माता रानी का आवाहन कर उन्हें विराजमान किया।
नवरात्रि का यह पावन पर्व सनातन धर्म में विशेष महत्व रखता है।
इन नौ दिनों में भक्त मां दुर्गा के नौ स्वरूपों – शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री – की विधिवत पूजा-अर्चना करते हैं। श्रद्धालु उपवास रखकर, नंगे पाँव रहकर या फलाहार कर माता की भक्ति में लीन रहते हैं। कई साधक इन दिनों साधना एवं आराधना में संलग्न रहते हैं, वहीं तांत्रिक भी तंत्र साधना करते हैं।
नगर के पंडालों में प्रतिदिन रामायण पाठ, सुंदरकांड, भजन-कीर्तन और महाआरती जैसे धार्मिक अनुष्ठान आयोजित होंगे । रंग-बिरंगी सजावट से सजे पंडालों में माता के दर्शन हेतु भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। इसी क्रम में नगर में काली माता की भव्य झांकी भी सजाई गई है, जहाँ श्रद्धालु बड़ी संख्या में दर्शन करने पहुँच रहे हैं। आकर्षक झांकी और प्रकाश व्यवस्था भक्तों को विशेष रूप से आकर्षित करेगीं।
“जय माता दी” के गगनभेदी जयकारों से संपूर्ण नगर का वातावरण भक्तिमय हो उठा है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन ने विशेष प्रबंध किए हैं। नगर परिषद द्वारा साफ-सफाई, प्रकाश और पेयजल की उचित व्यवस्था की गई है।
पंडित विवेक तिवारी पार्षद ने कहा कि “नवरात्रि केवल पूजा-पाठ का पर्व नहीं, बल्कि यह शक्ति, श्रद्धा और संयम का प्रतीक है। इन नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की उपासना कर हम अपने जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और नई दिशा प्राप्त करते हैं।”
नवरात्रि के उपरांत विजयादशमी (दशहरा) का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।

  • editornaseem

    Related Posts

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    नसीमखान सांचीसांची,,,प्रदेश के मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं रायसेन जिले के प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार ने सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी तथा जिला…

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    नसीमखान सांचीसांची,,,,रविवार देर रात लगभग 11 बजे सांची-विदिशा हाईवे पर होटल अपेक्षा के समीप हुए सड़क हादसे में सांची निवासी ऋषि आचार्य (24 वर्ष), पिता नरेश आचार्य, की दर्दनाक मौत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    CJP का आरोप: प्रदर्शन खत्म होने के बाद छात्रों को बनाया जा रहा निशाना, सरकार पर समझौता तोड़ने का दावा

    CJP का आरोप: प्रदर्शन खत्म होने के बाद छात्रों को बनाया जा रहा निशाना, सरकार पर समझौता तोड़ने का दावा

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव