लालबाग बोटैनिकल गार्डन और शौर्य स्मारक के साथ शैक्षणिक भ्रमण का समापन।

नसीमखान सांची
सांची,, रायसेन एवं विदिशा जिले के स्कूल शिक्षा विभाग के मेधावी विद्यार्थियों का बेंगलुरु शैक्षणिक भ्रमण 21 सितंबर को संपन्न हुआ। 18 सितंबर से प्रारंभ हुए इस भ्रमण में कुल 38 छात्र-छात्राओं एवं 5 शिक्षकों ने सहभागिता की।
अंतिम दिवस विद्यार्थियों ने लालबाग बोटैनिकल गार्डन और शौर्य स्मारक का अवलोकन किया। शौर्य स्मारक में विद्यार्थियों ने अग्नि, नाग, ब्रह्मोस और पृथ्वी जैसी मिसाइलों के मॉडल देखे। इसके अलावा यहां प्रदर्शित युद्धपोत, विमान एवं अन्य उपकरणों के जरिए उन्होंने देश की सैन्य शक्ति और उनकी कार्यप्रणाली को समझा।
लालबाग बोटैनिकल गार्डन में बच्चों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे, विशेषकर बोन्साई की विविध किस्मों का अध्ययन किया। विद्यार्थियों ने पौधों की पहचान के साथ उनके वानस्पतिक नामों की जानकारी भी प्राप्त की।
इससे पूर्व भ्रमण दल ने कर्नाटक विधानसभा, बैंगलोर पैलेस, मैसूर पैलेस और ब्रिटिश कालीन जेल सहित अनेक ऐतिहासिक व शैक्षणिक स्थलों का अवलोकन किया।
प्राचार्य अनिल दीक्षित ने बताया कि “ऐसे शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के ज्ञान में वृद्धि करने के साथ-साथ उनके व्यक्तित्व विकास में भी सहायक होते हैं। बच्चों ने प्रत्यक्ष अवलोकन कर जो अनुभव प्राप्त किए हैं, वे उनके भविष्य के लिए बेहद उपयोगी साबित होंगे।”

  • editornaseem

    Related Posts

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    नसीमखान सांचीसांची,,,प्रदेश के मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं रायसेन जिले के प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार ने सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी तथा जिला…

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    नसीमखान सांचीसांची,,,,रविवार देर रात लगभग 11 बजे सांची-विदिशा हाईवे पर होटल अपेक्षा के समीप हुए सड़क हादसे में सांची निवासी ऋषि आचार्य (24 वर्ष), पिता नरेश आचार्य, की दर्दनाक मौत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    CJP का आरोप: प्रदर्शन खत्म होने के बाद छात्रों को बनाया जा रहा निशाना, सरकार पर समझौता तोड़ने का दावा

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव