नगर मे भाजपा नेता पुत्र के निधन से फैली शोक की लहर ।

नसीम खान संपादक
सांची,,, नगर के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व पार्षद रतनलाल जायसवाल के पुत्र का लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया । निधन की खबर नगर में आग की तरह फैल गई एवं नगर भर में शोक की लहर दौड़ गई । जगह जगह श्रद्धांजलि दी गई तो शौक सभा आयोजित की गई। व्यापारियों ने शोक स्वरूप अपने संस्थान बंद रखे ।
जानकारी के अनुसार नगर में आज उस समय शोक की लहर दौड़ गई जब नगर के जाने-माने समाजसेवी एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व पार्षद रतनलाल जायसवाल के छोटे सुपुत्र अशोक जायसवाल जो नगर परिषद में दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी के रूप में कार्यरत थे लंबी बीमारी के चलते भोपाल अस्पताल में निधन हो गया । जैसे ही अशोक के निधन की खबर नगर में पहुंची तो नगर में शोक की लहर दौड़ गई तथा शोक स्वरूप व्यापारियों ने अपने संस्थान बंद रखे तथा श्री जायसवाल के निवास पर एकत्रित हो गए । इस बीच जब अशोक के शव को सांची लाया गया । उसके बाद उनकी शवयात्रा निकाली गई तथा यह शवयात्रा वार्ड नं 7 स्थित श्मशान घाट पहुंची जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया । इसके पश्चात अनेक स्थानों पर शोक सभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई । नगर परिषद कार्यालय में सभी कर्मचारियों ने अशोक के कार्य एवं उनके व्यवहार की प्रशंसा करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई इसके उपरांत अनेक लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की । तथा शोक-संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया एवं उन्हें सांत्वना दी । बड़ी संख्या में नगर सहित क्षेत्र के लोगों ने शवयात्रा में भाग लिया।

  • editornaseem

    Related Posts

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    इंदौर | Live Khabar India मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर को यातायात के क्षेत्र में एक और बड़ी सौगात मिली है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को इंदौर…

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    नई दिल्ली | Live Khabar India 26 दिनों तक चले उपवास के बाद जब सोनम वांगचुक ने अपना अनशन समाप्त करने का फैसला लिया तो यह खबर पूरे देश में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर

    क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर

    Vidisha News: कोचिंग जा रहे छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दर्ज किया मामला

    Vidisha News: कोचिंग जा रहे छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दर्ज किया मामला

    Student Protest: छात्रों के समर्थन में देशभर में उठी आवाज, Education System और Justice की मांग हुई तेज

    Student Protest: छात्रों के समर्थन में देशभर में उठी आवाज, Education System और Justice की मांग हुई तेज

    विवादों में घिरा अतिक्रमण अभियान, कार्रवाई पर उठे सवाल; बार-बार बढ़ रही तारीख

    विवादों में घिरा अतिक्रमण अभियान, कार्रवाई पर उठे सवाल; बार-बार बढ़ रही तारीख