नगर लगातार गंदगी की जकड़न में समा रहीं हैं तो मच्छरों का बढ़ रहा प्रकोप ।

नसीम खान
गंभीर बीमारी फैलने का खड़ा हुआ खतरा । प्रशासन लापरवाह
सांची,,, वैसे तो इस स्थल को पर्यटन स्थल के रूप में विश्व ख्याति प्राप्त है परन्तु इस स्थल की व्यवस्था सम्हालने वालों को न तो इस स्थल की सुध लेने की फुर्सत मिल पा रही है न ही इस स्थल पर व्यवस्था सुचारू बनाने की दिशा में ही क़दम उठाए जा रहे हैं जिससे देश में तो इस स्थल की छवि पर प्रभाव पड़ ही रहा है विदेशों में भी इसकी छवि बिगड़ने से जिम्मेदारों को कोई असर होता दिखाई नहीं दे रहा है जिससे इस स्थल पर मच्छरों का लगातार प्रकोप बढ़ने से गंभीर बीमारी फैलने का खतरा मंडराता नजर आने लगा है।
जानकारी के अनुसार इस विश्व विख्यात पर्यटक स्थल की पहचान विश्व में एक ऐतिहासिक स्थल के रूप में विख्यात है तथा इस स्थल को विकास का जामा पहनाने तथा स्वच्छ सुंदर बनाने के लिए सरकारों ने करोड़ों अरबों रुपए आवंटित कर दिए तथा इस स्थल का कायाकल्प बदलने की जिम्मेदारी के लिए नगर परिषद को अस्तित्व में लाया गया था तथा पर्यटन विभाग को भी भागीदारी सौंपी गई । विकास के नाम पर लाखों करोड़ों रुपए खर्च किए जा चुके हैं परन्तु कहीं कोई विकास दिखाई नहीं दे सका इस स्थल पर न तो पानी निकासी व्यवस्था ही सुचारू बन सकी जिससे सड़कों पर बहने वाले पानी को रोका जा सके तथा जल बचाओ के नारे को भी पलीता लगा दिया गया यही हाल इस स्थल पर विकास का भी बना हुआ है नगर हमेशा से ही विकास में पिछड़ा रहा है लोगों को सड़कों नालियों का लगातार अभाव बना हुआ है आजादी के बाद से आज तक कुआं गांव माची नागौरी को राष्ट्रीय राजमार्ग से नहीं जोड़ा जा सका हालांकि पूर्व में इस मार्ग का निर्माण तो शुरू कराया गया परन्तु वह पूरा भी नहीं हुआ था कि निर्माण एजेंसी लापता हो गई जिसका खामियाजा ग्रामीणों को परेशानी उठाते हुए भोगना पड़ रही है यही हाल नगर के वार्ड नं 15 -14-5-13 सहित अन्य वार्ड के लोगों को झेलना पड़ रही है जहां सड़क नालियों के साथ ही गंदगी ने अपनी जकड़ में ले लिया है जिससे लोगों को गंभीर बीमारी फैलने का अंदेशा बढ़ गया है तथा लोग बीमारी से जूझ भी रहे हैं जबकि स्वच्छता अभियान बड़े जोर शोर से चलाया गया था तब इस पर लाखों करोड़ों खर्च भी हो चुके बावजूद इसके गंदगी को दूर नहीं किया जा सका । जिम्मेदारों ने स्वच्छता के नाम पर लाखों करोड़ों पर हाथ साफ कर दिए तथा इस स्थल की नगर परिषद प्रशासन बड़े बड़े गड़बड़ झाले के आरोप प्रत्यारोप से घिरी रही परन्तु जांचें मात्र दिखावा बनकर रह गई तथा सरकारी राशि को पलीता लगता रहा तथा जिम्मेदार अपनी राजनीतिक रसूख का फायदा उठाते रहे लोग इसका खामियाजा भुगतते रहे । इस स्थल को इस स्थल की ऐतिहासिकता के अनूरूप ढालने सुंदर बनाने के लिए सरकारों ने पर्यटन विभाग को जिम्मा सौंपा परन्तु पर्यटन विभाग भी इसके अनुरूप नगर को ढालने में विफल रहा है जबकि सुंदरता के नाम पर लाखों करोड़ों फूंक दिए गए बावजूद इसके नगर सुंदरता का जामा नहीं पहन सका । नगर में अरबों रुपए की सरकारी सरकारी भूमि रसूखदार के रसूख के चलते बलि चढ़ गई तथा जिम्मेदार मूकदर्शक तमाशबीन इस सरकारी संपत्ति को बचाने के प्रयास नहीं कर सके जिससे नगर में समस्या और बढ़ गई तथा इस स्थल की सरकारी भूमि पर भूमाफिया कब्जा करने में सफल हो गए । नगर में व्यापार पूरी तरह चौपट होने से छोटे मोटे व्यापारियों को समस्या से जूझना पड़ रहा है । इस स्थल की जनता ने विकास का सपना संजोया तथा विश्वास जताया जनता से किए गए वादों को पूरा नहीं किया जा सका जिससे विकास के सपने अधूरे रह गये । बहरहाल जो भी हो इस विश्व विख्यात पर्यटक स्थल की छवि लाखों करोड़ों अरबों रुपए खर्च करने के बाद भी इस स्थल की ऐतिहासिकता के अनूरूप न तो सुंदरता न ही स्वच्छता न ही विकास का जामा पहनाया जा सका जबकि सरकारों की तरफ से लाखों करोड़ों रुपए की राशि आवंटित की गई बावजूद इसके इस स्थल के हालात बद से बद्तर बने हुए दिखाई देते हैं जिससे इस स्थल की छवि को देश एवं विदेश में दाग दार किया जा रहा है ।

  • editornaseem

    Related Posts

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    नसीमखान सांचीसांची,,,प्रदेश के मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं रायसेन जिले के प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार ने सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी तथा जिला…

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    नसीमखान सांचीसांची,,,,रविवार देर रात लगभग 11 बजे सांची-विदिशा हाईवे पर होटल अपेक्षा के समीप हुए सड़क हादसे में सांची निवासी ऋषि आचार्य (24 वर्ष), पिता नरेश आचार्य, की दर्दनाक मौत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    CJP का आरोप: प्रदर्शन खत्म होने के बाद छात्रों को बनाया जा रहा निशाना, सरकार पर समझौता तोड़ने का दावा

    CJP का आरोप: प्रदर्शन खत्म होने के बाद छात्रों को बनाया जा रहा निशाना, सरकार पर समझौता तोड़ने का दावा

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव