नशामुक्त भारत अभियान के तहत रायसेन में चार दिवसीय जिला स्तरीय मास्टर वॉलिंटियर का प्रशिक्षण प्रारम्भ

नसीम खान सांची, रायसेन

रायसेन,
सामाजिक न्याय एवं दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग संचालनालय भोपाल तथा मध्यप्रदेश जल एवं भूमि प्रबंध संस्थान भोपाल के संयुक्त तत्वावधान में रायसेन जिला मुख्यालय स्थित डाइट सभागृह में मंगलवार को नशा मुक्त भारत अभियान अंतर्गत जिला स्तरीय मास्टर वालंटियर प्रशिक्षण का सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी द्वारा शुभारंभ किया गया। इस प्रशिक्षण में भारत सरकार की नशा मुक्त भारत अभियान की परिकल्पना को मैदानी स्तर पर साकार करने के लिए अतिथियों ने चर्चा की।
इस अवसर पर सामाजिक न्याय एवं दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग के उप संचालक श्री मनोज बाथम, नशा मुक्त भारत अभियान के मास्टर ट्रेनर भोपाल से आए श्री राजीव कुमार एवं विदिशा से आए मास्टर ट्रेनर श्री वेद प्रकाश शर्मा ने नशामुक्त भारत अभियान और प्रशिक्षण के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। प्रशिक्षण में बताया गया कि नशा एक खतरनाक सामाजिक बुराई है। नशे के दुष्प्रभावों से बच्चे, युवा और किशोर अधिक प्रभावित हो रहे हैं। जिले के साँची तथा गैरतगंज विकासखण्ड अंतर्गत अनेक विभागों से आए वॉलिंटियर्स को इस बुराई को जड़ से खत्म करने हेतु प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
प्रशिक्षण में बताया गया कि नशे की ट्रैफिकिंग रोकने के लिए कड़े कानून बनाए गए हैं, जिनका पालन कराया जा रहा है। लेकिन जागरूकता और समझ के अभाव में युवा पीढ़ी नशे के गर्त में जा रही है। नशे जैसी सामाजिक बुराई को और समाप्त करने के लिए नशा मुक्त भारत अभियान के के सकारात्मक परिणाम आगे आ रहे हैं। प्रशिक्षण में डॉक्टर कल्पेश तिवारी द्वारा भी नशा मुक्ति का प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर एसडीएम श्री मनीष शर्मा, जिले के सभी सामाजिक सुरक्षा अधिकारी और सामाजिक न्याय विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि नशामुक्त भारत अभियान के तहत इस चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में 19 से 22 मई तक अलग-अलग विकासखण्डों के वालंटियर प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।

  • editornaseem

    Related Posts

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    नसीम खानसांची,,,सांची से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर सांदीपनि विद्यालय के समीप बनाए गए अवैज्ञानिक गतिअवरोधक अब स्थानीय नागरिकों के लिए परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं। छात्रों की…

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    नसीम खान रायसेन – बाडीबाड़ी। अवैध हाथभट्टी से तैयार होने वाली कच्ची और जहरीली शराब के निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिंधी कैंप बाड़ी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार