नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष महोदय द्वारा मां सरस्वती की मूर्ति पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया।

नसीम खान

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार माननीय श्री अनिल कुमार सोहाने प्रधान जिला न्यायाधीश महोदय/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायसेन के मार्गदर्शन में जिला मुख्यालय, रायसेन एवं समस्त तहसील न्यायालयों में वर्ष 2024 की अंतिम नेशनल लोक अदालत का आयोजन दिनांक 14.12.2024 को सफलतापूर्वक किया गया।
जिला मुख्यालय में उक्त कार्यक्रम में प्रधान जिला न्यायाधीश श्री अनिल कुमार सोहाने सहित श्रीमती उषा गेडाम विशेष न्यायाधीश एट्रोसिटी अधिनियम रायसेन, श्री अरविंद कुमार जैन प्रधान न्यायाधीष कुटुम्ब न्यायालय रायसेन, श्री सचिन जैन प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीष, श्री सुनील कुमार शौक चतुर्थ जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीष, श्री राजीव राव गौतम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायसेन, श्री महेश कुमार माली द्वितीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीष, श्री राजेन्द्र सिंह शाक्य मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, श्री मनीष अनुरागी न्यायिक मजिस्ट्रेट, श्रीमती सौम्या साहू अस्थाना न्यायिक मजिस्ट्रेट, सुश्री दीपिका यादव न्यायिक मजिस्ट्रेट, सुश्री रेणुका बारिया न्यायिक मजिस्ट्रेट, श्री संचित अस्थाना न्यायिक मजिस्ट्रेट, श्री अनीस उद्दीन अब्बासी जिला विधिक सहायता अधिकारी, विद्युत विभाग, नगर पालिका, बीएसएनएल व बैंकों के अधिकारीगण, श्री विनयकांत चतुर्वेदी अध्यक्ष जिला अधिवक्ता संघ रायसेन सहित पैरालीगल वालेंटियर्स व पक्षकारगण सम्मिलित हुए। जिले में राजीनामा योग्य प्रकरणों का निराकरण किये जाने हेतु न्यायाधीशों की कुल 26 खंडपीठों का गठन किया गया।
उक्त लोक अदालत का सफलतापूर्वक आयोजन हुआ जिसमें न्यायालयों के लंबित 805 प्रकरण व 2958 प्री-लिटिगेशन प्रकरण निराकृत हुए, जिनकी कुल समझौता राशि 92959538 रही और 1804 व्यक्ति लाभान्वित हुए। समझौता उपरांत पक्षकारगण को पौधे भी वितरित किए गए।
लोक अदालत में पक्षकारों में खुशी की लहर देखी गई और लोग राजी खुशी से अपने विवाद भुलाकार अपने-अपने घर की ओर रवाना हुए।

  • editornaseem

    Related Posts

    मेरा युवा भारत रायसेन की जिला सलाहकार समिति की बैठक संपन्न

    नसीम खान रायसेन, मेरा युवा भारत (MY Bharat) रायसेन की जिला सलाहकार समिति की बैठक कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। जिसमें मेरा…

    टीएल बैठक में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने की सीएम हेल्पलाइन तथा सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा

    नसीम खान रायसेन, कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित टीएल बैठक में कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा द्वारा विभिन्न विभागों के कार्यो, सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण तथा सेवा संकल्प अभियान की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मेरा युवा भारत रायसेन की जिला सलाहकार समिति की बैठक संपन्न

    मेरा युवा भारत रायसेन की जिला सलाहकार समिति की बैठक संपन्न

    टीएल बैठक में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने की सीएम हेल्पलाइन तथा सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा

    टीएल बैठक में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने की सीएम हेल्पलाइन तथा सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा

    वन अधिकार पट्टे ने बदली रूपबसंत की जिंदगीसाहूकारों पर निर्भरता हुई खत्म, खेती से बढ़ी आय और परिवार का जीवन स्तर हुआ बेहतर

    वन अधिकार पट्टे ने बदली रूपबसंत की जिंदगीसाहूकारों पर निर्भरता हुई खत्म, खेती से बढ़ी आय और परिवार का जीवन स्तर हुआ बेहतर

    ऐतिहासिक स्थल की बिजली व्यवस्था प्रशासन की उपेक्षा की शिकारअंधेरे की चपेट में सांची, त्योहारों पर भी नहीं जलती स्ट्रीट लाइटें, पर्यटकों की सुरक्षा पर सवाल

    ऐतिहासिक स्थल की बिजली व्यवस्था प्रशासन की उपेक्षा की शिकारअंधेरे की चपेट में सांची, त्योहारों पर भी नहीं जलती स्ट्रीट लाइटें, पर्यटकों की सुरक्षा पर सवाल

    मन, वचन और कर्म में एकरूपता ही उत्तम सत्य धर्म है – सुधा जैन

    मन, वचन और कर्म में एकरूपता ही उत्तम सत्य धर्म है – सुधा जैन