पीएम आवास योजना में संतोषजनक प्रगति नही होने पर एक आवास कलस्टर प्रभारी निलंबितएक आवास प्रभारी ब्लॉक समन्वयक सहित तीन आवास कलस्टर प्रभारियों का वेतन काटने के निर्देश

नसीमखान सांची, रायसेन
कलेक्टर श्री विश्वकर्मा की अध्यक्षता में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न

रायसेन,
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा द्वारा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के कार्यो तथा योजनाओं के क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण 2024-25 की किस्तवार और आवास निर्माण प्रगति की कलस्टरवार और जनपदवार समीक्षा करते हुए औबेदुल्लागंज जनपद क्षेत्र अंतर्गत प्रगति संतोषजनक नहीं होने पर एडीईओ को निलंबित कर दिया है तथा सिलवानी क्षेत्र के चार एडीईओ को नोटिस जारी किया है।
बैठक में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण 2024-25, प्रधानमंत्री आवास योजना समग्र सीडिंग की जानकारी, स्वच्छ भारत मिशन, सामुदायिक स्वच्छता परिसर की निर्माण की जानकारी, नवीन पंचायत भवन, अटल ग्राम सेवा सदन, आंगनबाड़ी भवन, शौचालय निर्माण की प्रगति, मनरेगा के एक बगिया मां के नाम परियोजना की हितग्राहीबार समीक्षा करने के साथ ही जल गंगा संवर्धन अभियान के द्वारा किए गए कार्यों की सीसी की प्रगति की भी जानकारी ली।
कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने प्रधानमंत्री आवास में जनपद पंचायत औबेदुल्लागंज में आवास प्रभारी ब्लॉक समन्वयक के कार्य प्रगति निम्न होने के कारण सात दिवस का वेतन काटने के निर्देश दिए। इसी प्रकार औबेदुल्लागंज आवास क्लस्टर प्रभारी चिकलोद, उमरावगंज बगासपुर की एक-एक वेतन वृद्धि रोकने के नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। एक माह में कार्य में प्रगति न होने पर वेतन वृद्धि रोकने की कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में सिलवानी में आवास प्रभारी की सात दिवस का वेतन रोकने एवं क्लस्टर प्रभारी प्रतापगढ़ की प्रगति कम होने के कारण निलंबन की कार्रवाई की गई। सियरमऊ आवास क्लस्टर प्रभारी की प्रगति निम्न होने के कारण आवास क्लस्टर प्रभारी को भी नोटिस जारी किया गया। जनपद पंचायत उदयपुरा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी की योजनाओं में प्रगति कम होने के कारण एक वेतन वृद्धि रोकने का नोटिस जारी किया गया, तो वही केलकच्छ ग्राम पंचायत में निर्माण कार्यों में की गई लापरवाही पर नाराजगी व्यक्त कर निर्माण कार्यों की जांच के निर्देश जारी किए गए। कलेक्टर श्री विश्वकर्मा के निर्देश पर प्रभारी जिला पंचायत सीईओ श्री मनोज उपाध्याय द्वारा संबंधितों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं।
कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने प्रधानमंत्री आवास योजना की पहली, दूसरी तथा तीसरी किश्त के भुगतान की जानकारी लेते हुए सभी जनपद सीईओ तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि आवास निर्माण कार्य को समयावधि में पूर्ण कराया जाए। साथ ही जनपदवार समग्र सीडिंग के कार्य की समीक्षा कर तीव्रता से कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने जनमन योजना में निर्माणधीन प्रधानमंत्री आवासों को पूर्ण कराने के लिए भी कहा।
कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने ‘‘एक बगिया मां के नाम‘‘ परियोजना की जनपदवार समीक्षा करते हुए पौधे लगाने में मजदूरी कार्य और जियो टैग फोटो के कार्य में सौ प्रतिशत प्रगति पूर्ण कार्य कराने हेतु जनपद सीईओ को निर्देशित किया। उन्होंने कहा की सभी जनपद सीईओ इस कार्य को गंभीरता से सम्पादित कराएं। बैठक में प्रभारी जिला पंचायत सीईओ श्री मनोज उपाध्याय, सहायक कलेक्टर श्री अंकित कुमार जैन तथा श्री कुलदीप पटेल, कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यंत्री की सेवा परियोजना अधिकारी मनरेगा, जनपद सीईओ, लेखा अधिकारी मनरेगा, डीसी एसबीएम, जिला आवास प्रभारी, डीपीएम एनआरएलएम जनपद स्तर से बीसी एसबीएम आवास बीएम एनआरएलएम के साथ सहायक यंत्री, उप यंत्री, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा तथा सहायक लेखा अधिकारी उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    नसीमखान सांचीसांची,,,प्रदेश के मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं रायसेन जिले के प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार ने सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी तथा जिला…

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    नसीमखान सांचीसांची,,,,रविवार देर रात लगभग 11 बजे सांची-विदिशा हाईवे पर होटल अपेक्षा के समीप हुए सड़क हादसे में सांची निवासी ऋषि आचार्य (24 वर्ष), पिता नरेश आचार्य, की दर्दनाक मौत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    CJP का आरोप: प्रदर्शन खत्म होने के बाद छात्रों को बनाया जा रहा निशाना, सरकार पर समझौता तोड़ने का दावा

    CJP का आरोप: प्रदर्शन खत्म होने के बाद छात्रों को बनाया जा रहा निशाना, सरकार पर समझौता तोड़ने का दावा

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव