पुलिस महकमे में नाम के एएसआई तनख्वाह मिल रही पुलिस आरक्षक के समान, वेतन भत्ते कीविसंगति ।

. वसीम कुरैशी की रिपोर्ट
रायसेन।पुलिस विभाग की वेतन एवं वेतन एवं भत्तों की विसंगतियों ने फिलहाल पुलिस अधिकारियों को भी उलझन में डाल रखा है।कहने को तो पुलिस अफसरों द्वारा उन्हें हेड कांस्टेबल से एएसआई पदों पर प्रमोशन देकर पदोन्नति दे दी गई।लेकिन उन्हें हर महीने वेतन पुलिस आरक्षक( सिपाही) के समान दी जा रही है।प्रदेश की शिवराज सरकार भी वेतन और उनके भत्ते विसंगति पर सहानूभूति पूर्वक विचार नहीं कर पा रही है।हालांकि इनके वेतन भत्तों की मांग लंबे समय से की जा रही है।लेकिन नतीजा अभी तक सिफर तक ही सीमित है।अपने हक, अधिकारों की लड़ाई लड़ने के लिए हर विभाग एवं पार्टी संगठन के लोग सड़कों पर उतरकर धरना प्रदर्शन कर आएदिन अफसरों मंत्रियों सांसद विधायकों ज्ञापन सौंप रहे हैं।लेकिन पुलिस विभाग ऐसा हैं, जहां चाहकर भीअनुशासित आचरण के चलतेअपनी जायज मांगों को अधिकारियों और सरकार तक नहीं पहुंचा पाते।मजबूरी में ये वरिष्ठ अधिकारियों के माध्यम से मांग पत्र मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।जिसका परिणाम यह है कि रायसेन जिले सहित प्रदेश में कई पुलिस कर्मी, पुलिस अधिकारी वेतन विसंगति और भत्ते विसंगति की मार झेलने के लिए विवश हैं।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक पुलिस विभाग में कार्यरत अधिकारी कर्मचारीहमेशा जनता की सेवा में महत्वपूर्ण कार्य करते हैं।लेकिन भरपूर मेहनत के बावजूद इन्हें नाममात्र का भत्ता दिया जा रहा है।जबकि गृह विभाग के 1 सितंबर 2007 मध्यप्रदेश पुलिस के निरीक्षक,उपनिरीक्षक एवं समकक्ष पदों की वेतन विसंगति दूर की जाकर सभी को रैंक सभी को यूनिफार्म के साथ वेतन, भत्ते की बात कही गई थी।लेकिन उक्त आदेश होंने के बाद भीउनके साथ शिवराज सरकार सौतेला व्यवहार क्यों कर रही है।
बताया जाता है कि पीएचक्यू भोपाल सहित जिलों में तैनात मिनिस्ट्रियल स्टाफ के 3500 से ज्यादा एएसआई और एसआई को 1900 ग्रेड पे मिल रहा है।इस पद पर जनरल ड्यूटी के एएसआई और सब इंस्पेक्टर को 3600 ग्रेड पे की हर महीने सुविधा मिल रही है।पुलिस स्टाफ में इनकी वेतन, भत्तों की विसंगति की समस्या लंबे समय से बनीं हुई है।यही वजह है कि चुनावी साल में सभी शासन से निराकरण चाहते हैं।ताकि पोस्ट के मान से सभी एक दायरे में आ जाएं।इस संबंध में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा को पत्र भेजे गए हैं।ताकि उनके वेतन और भत्ते विसंगति के मामले में सरकार सहानूभूति पूर्वक विचार कर लागू करे।

नसीम खान संपादक

  • editornaseem

    Related Posts

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    नसीम खानसांची,,,सांची से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर सांदीपनि विद्यालय के समीप बनाए गए अवैज्ञानिक गतिअवरोधक अब स्थानीय नागरिकों के लिए परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं। छात्रों की…

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    नसीम खान रायसेन – बाडीबाड़ी। अवैध हाथभट्टी से तैयार होने वाली कच्ची और जहरीली शराब के निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिंधी कैंप बाड़ी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार