प्रशासन के आदेश बेअसर, खेतों में धधकी नरवाई—नगर में फैलने लगी कालिख।चेतावनियों के बावजूद जारी नरवाई की आगजनी,

नसीमखान सांची
सांची,,,
खेतों में खड़ी नरवाई जलाने पर रोक लगाने के लिए प्रशासन भले ही सख्त आदेश जारी कर रहा हो, लेकिन जमीनी स्तर पर ये आदेश बेअसर नजर आ रहे हैं। क्षेत्र में लगातार नरवाई जलने की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे आसमान में काले धुएं के गुबार छा रहे हैं और नगर सहित आसपास के घरों पर कालिख जमने लगी है।
जानकारी के अनुसार, फसल कटाई के बाद खेतों में बची नरवाई पशुओं के लिए उपयोगी होती है। इससे जहां मवेशियों का पेट भरता है, वहीं कई किसान इससे भूसा भी तैयार कर लेते हैं। इसके बावजूद कुछ किसान खेतों की शीघ्र सफाई के लिए नरवाई में आग लगा देते हैं। परिणामस्वरूप न केवल पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है, बल्कि आसपास के गांवों में आग फैलने का खतरा भी बढ़ गया है।
नरवाई जलने से उठने वाले धुएं और कालिख के कारण नगरवासियों को सांस संबंधी समस्याओं सहित कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि घरों की छतों और आंगनों तक पर कालिख की परत जमने लगी है। खेतों में खडी नरवाई जलने से न केवल उपजाऊ क्षमता नष्ट होती हैं बल्कि खेतों में खडे हरेभरे पेड पौधे भी प्रभावित होते है।
गौरतलब है कि प्रशासन द्वारा नरवाई जलाने पर रोक के लिए कई बार चेतावनी जारी की जा चुकी है और दंडात्मक कार्रवाई के प्रावधान भी तय हैं। इसके बावजूद इस पर प्रभावी नियंत्रण नहीं हो पा रहा है, जिससे प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े होने लगे हैं।
इस मामले में क्या कहते है जिम्मैदार ।
नायब तहसीलदार ललित सक्सेना ने कहा कि नरवाई जलाना पूरी तरह प्रतिबंधित है। यदि कोई किसान ऐसा करते हुए पाया जाता है, तो उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। तथा हम पता लगवा रहे है कि किन किन खेतों में किसके द्वारा आग लगवाईं जा रही है प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है तथा हम कार्यवाही करेंगे।
सख्ती के दावों के बीच यदि हालात नहीं सुधरे, तो यह लापरवाही बड़े नुकसान का कारण बन सकती है।

  • editornaseem

    Related Posts

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    नसीम खानसांची,,,सांची से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर सांदीपनि विद्यालय के समीप बनाए गए अवैज्ञानिक गतिअवरोधक अब स्थानीय नागरिकों के लिए परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं। छात्रों की…

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    नसीम खान रायसेन – बाडीबाड़ी। अवैध हाथभट्टी से तैयार होने वाली कच्ची और जहरीली शराब के निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिंधी कैंप बाड़ी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार