फोरलेन की आशंका से भयभीत नगरवासी, बनाई सांची बचाओ संघर्ष समितिप्रस्तावित मार्ग के नक्शे को लेकर लोगों में बढ़ी चिंता, मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

नसीम खान
सांची,,,नगर से गुजरने वाले प्रस्तावित एनएच फोरलेन निर्माण को लेकर नगरवासियों की चिंता अब विरोध के स्वर में बदलती दिखाई देने लगी है। प्रस्तावित मार्ग के नक्शे को लेकर लोगों में यह आशंका बनी हुई है कि चौड़ीकरण की स्थिति में आबादी वाले क्षेत्र की ओर अधिक भूमि लिए जाने से बड़ी संख्या में कच्चे-पक्के भवन इसकी जद में आ सकते हैं। इसी चिंता को लेकर नगरवासियों ने सांची बचाओ संघर्ष समिति का गठन कर आंदोलन की रूपरेखा तैयार की है।
जानकारी के अनुसार नगर से गुजरने वाले एनएच फोरलेन निर्माण की प्रक्रिया अभी नगर क्षेत्र में शुरू भी नहीं हुई है, लेकिन प्रस्तावित नक्शे को लेकर लोगों में भय और असमंजस की स्थिति निर्मित हो गई है। नगरवासियों का कहना है कि नक्शे में आबादी वाले क्षेत्र की ओर अधिक भूमि लिए जाने का संकेत दिखाई दे रहा है, जबकि दूसरी ओर भूमि छोड़े जाने की संभावना नजर आ रही है। ऐसे में आबादी क्षेत्र में बने सैकड़ों कच्चे-पक्के भवनों के प्रभावित होने की आशंका से लोगों की चिंता बढ़ गई है।
इसी मुद्दे को लेकर नगरवासियों ने शिव मंदिर चौराहे पर बैठक आयोजित की। बैठक में फोरलेन निर्माण से जुड़ी आशंकाओं पर चर्चा करते हुए सांची बचाओ संघर्ष समिति का गठन किया गया तथा समस्या के समाधान के लिए शासन स्तर पर आवाज उठाने का निर्णय लिया गया।
इसी क्रम में शुक्रवार को बड़ी संख्या में नगरवासी एकत्रित हुए और मुख्यमंत्री के नाम हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से प्रस्तावित फोरलेन निर्माण के नक्शे पर पुनर्विचार कर नगरवासियों की आशंकाओं का समाधान करने की मांग की गई।
ज्ञापन में मांग की गई है कि सांची नगर के बीच से फोरलेन निकालने के बजाय सलामतपुर तिराहे से रायसेन को जोड़ने वाले मार्ग पर विचार किया जाए तथा सांची के लिए बायपास मार्ग का निर्माण कराया जाए। साथ ही फोरलेन के मध्य सौंदर्यीकरण किए जाने, सड़क का चौड़ीकरण दोनों ओर से समान रूप से किए जाने तथा जहां भी शासकीय भूमि उपलब्ध हो, उसे चौड़ीकरण में शामिल करने की मांग की गई है।
नगरवासियों ने शासन-प्रशासन से पूरे मामले की स्पष्ट जानकारी सार्वजनिक करने और प्रस्तावित निर्माण से प्रभावित होने की आशंका वाले लोगों की शंकाओं का समाधान करने की मांग की है, ताकि विकास कार्य के साथ नगर की आबादी और भवनों का भी संरक्षण सुनिश्चित हो सके।
नक्शे को लेकर बनी आशंका अब संघर्ष का रूप ले रही है—नगरवासी चाहते हैं विकास भी हो और सांची की आबादी भी सुरक्षित रहे।इनका कहना है।।
हमें फोरलेन निर्माण के मामले में लोगों ने मा मुख्यमंत्री जी के नाम ज्ञापन दिया है हम ज्ञापन को एसडीएम साहब की ओर भेज रहे है ।सुरेश सिंह अतिरिक्त तहसीलदार सांची

  • editornaseem

    Related Posts

    फोरलेन की जद में आने वाले सैकड़ों मकान मालिकों में चिंतानोटिस की भनक से मची हलचल, भवन बचाने की तैयारी में जुटे लोग; आज शिवमंदिर चौराहे पर बैठक

    नसीम खानसांची,,,, नगर से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग को फोरलेन में तब्दील किए जाने की सुगबुगाहट ने मार्ग के दायरे में आने वाले सैकड़ों भवन मालिकों की चिंता बढ़ा दी…

    आधी रात पुलिस ने महिला का शव बरामद कर परिजनों को सौंपाबीमारी के चलते कई दिनों से अस्वस्थ थी महिला, वार्डवासियों की सूचना पर पहुंची पुलिस

    नसीम खानसांची,,,वार्ड क्रमांक 14 स्थित गुलगांव रोड ओवरब्रिज के समीप बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक मकान में रह रही वृद्ध महिला की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फोरलेन की आशंका से भयभीत नगरवासी, बनाई सांची बचाओ संघर्ष समितिप्रस्तावित मार्ग के नक्शे को लेकर लोगों में बढ़ी चिंता, मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    फोरलेन की आशंका से भयभीत नगरवासी, बनाई सांची बचाओ संघर्ष समितिप्रस्तावित मार्ग के नक्शे को लेकर लोगों में बढ़ी चिंता, मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    फोरलेन की जद में आने वाले सैकड़ों मकान मालिकों में चिंतानोटिस की भनक से मची हलचल, भवन बचाने की तैयारी में जुटे लोग; आज शिवमंदिर चौराहे पर बैठक

    फोरलेन की जद में आने वाले सैकड़ों मकान मालिकों में चिंतानोटिस की भनक से मची हलचल, भवन बचाने की तैयारी में जुटे लोग; आज शिवमंदिर चौराहे पर बैठक

    आधी रात पुलिस ने महिला का शव बरामद कर परिजनों को सौंपाबीमारी के चलते कई दिनों से अस्वस्थ थी महिला, वार्डवासियों की सूचना पर पहुंची पुलिस

    आधी रात पुलिस ने महिला का शव बरामद कर परिजनों को सौंपाबीमारी के चलते कई दिनों से अस्वस्थ थी महिला, वार्डवासियों की सूचना पर पहुंची पुलिस

    विधायक शरद कोल के नेतृत्व में निकली विशाल समरसता संकल्प यात्रा

    विधायक शरद कोल के नेतृत्व में निकली विशाल समरसता संकल्प यात्रा

    पारदी मोहल्ले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 आरोपियों पर शिकंजासांची-सलामतपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने 3000 लीटर लाहन नष्ट किया, 141 लीटर से अधिक कच्ची व देशी शराब तथा तीन मोटरसाइकिलें जब्त

    पारदी मोहल्ले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 आरोपियों पर शिकंजासांची-सलामतपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने 3000 लीटर लाहन नष्ट किया, 141 लीटर से अधिक कच्ची व देशी शराब तथा तीन मोटरसाइकिलें जब्त

    पुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश, प्रतिदिन निकल रहा फ्लैगमार्चपुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश,शाम ढलते ही नगर की सड़कों पर पुलिस की गश्त, जुआ-सट्टा और अवैध शराब कारोबारियों में बढ़ा खौफ

    पुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश, प्रतिदिन निकल रहा फ्लैगमार्चपुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश,शाम ढलते ही नगर की सड़कों पर पुलिस की गश्त, जुआ-सट्टा और अवैध शराब कारोबारियों में बढ़ा खौफ