बकाया राशि वसूली हुई मुनादी।चला पोलिथिन जप्ती अभियान।

नसीम खान संपादक
सांची,,, नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत निवासरत नागरिकों से बकाया राशि वसूलने आज नगर परिषद प्रशासन द्वारा मुनादी कर बकाया राशि जमा करने जागरूक किया गया तथा बकाया राशि जमा न करने पर चेतावनी दी गई है इस अवसर पर नगर परिषद द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत नागरिकों के ऊपर प्रशासन के विभिन्न करों सहित जलकर बकाया राशि वसूली अभियान तेज हो गया है इस संबंध में आज मुनादी भी की गई इसमें बताया कि परिषद प्रशासन की बकाया राशि के रूप में संपत्ति समेकित सहित अन्य करों के साथ ही जलकर जमा करने हेतु 15 दिन का समय दिया गया है तथा इन करो का भुगतान समयावधि में नहीं किया जाता है तो प्रशासन कड़े कदम उठाकर नपा अधिनियम की धारा 164-165 के अंतर्गत न्यायालीन कार्यवाही शुरू की जायेगी इसमें होने वाले व्यय की वसूली भी बकाया दारों से ही की जायेगी इसके साथ ही बकाया दारों की सूची सार्वजनिक स्थलों पर लगाईं जायेगी तथा समाचार पत्रों में भी प्रकाशित कराई जाएगी साथ ही नागरिकों से यह भी अपील की गई है जिन लोगों द्वारा नलकनेक्शन अवैध रूप से पाइप लाइन में छेद कर लिए गए हैं वह अपने कनेक्शन लेकर वैध करार लें जिससे कनेक्शन धारियों को परेशानी न उठानी पड़े साथ ही अवैध कनेक्शन धारियों के ऊपर भी कानूनी कार्रवाई की जायेगी तथा पुलिस में प्रकरण दर्ज करवाये जायेंगे। इसके साथ ही नगर में प्रतिबंधित पोलिथिन का उपयोग करते हुए दुकानदारों को पाया गया उनपर नियमानुसार जुर्माना लगाया गया तथा जुर्माना राशि वसूली गई यह अभियान भी लगातार चलाया जाएगा । इस अवसर पर नगर परिषद के राजीव श्रीवास्तव सुशील त्रिवेदी सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

  • editornaseem

    Related Posts

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    नसीम खानसांची,,,सांची से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर सांदीपनि विद्यालय के समीप बनाए गए अवैज्ञानिक गतिअवरोधक अब स्थानीय नागरिकों के लिए परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं। छात्रों की…

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    नसीम खान रायसेन – बाडीबाड़ी। अवैध हाथभट्टी से तैयार होने वाली कच्ची और जहरीली शराब के निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिंधी कैंप बाड़ी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार