बांके बिहारी कालोनाईजर द्वारा सुविधाओं के नाम पर रहवासियों से की जाती अभद्रता ।केंद्रीय कृषि मंत्री का लोगों ने काफिला रोककर सौंपा ज्ञापन ।

नसीमखान सांची
प्लाटिंग के नाम पर ठगी करने वाले कालोनाइजर पर की कार्यवाही की मांग।
सांची,,, विश्व धरोहर नगरी सांची एवं आसपास के क्षेत्र में कथित अवैध कॉलोनियों का मामला एक बार फिर चर्चा में है। बांके बिहारी कॉलोनी के रहवासियों ने मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराए जाने तथा कॉलोनाइजर द्वारा कथित अभद्र व्यवहार और धमकियां दिए जाने का आरोप लगाते हुए केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र में पिछले कई वर्षों से कृषि भूमि पर कॉलोनियां विकसित किए जाने का सिलसिला जारी है।तथा कृषि भूमि खत्म करने की कवायद जोरों पर है प्रशासन द्वारा पूर्व में कुछ कॉलोनियों के विरुद्ध कार्रवाई तथा एफआईआर दर्ज किए जाने के बावजूद रहवासियों का आरोप है कि अवैध कॉलोनियों पर प्रभावी अंकुश नहीं लग सका। तथा अपने रसूख के चलते कालोनाइजर भोले भाले लोगों को उनके आशियाने का सपना दिखाकर प्लाटिंग के नाम पर ठगी कर रहे है यह खेल क्षेत्र भर में लंबे अरसे से कालोनाइजरो का चल रहा है लोगों का कहना है कि प्लॉट बेचते समय सड़क, बिजली, पानी, नाली सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन लाखों रुपये खर्च करने के बाद भी उन्हें अपेक्षित सुविधाएं नहीं मिल सकीं।तथा लोगों की मेहनत की गाढी कमाईको कालोनाइजरो द्वारा ठगा जा रहा है
रहवासियों का आरोप है कि जब उन्होंने सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की तो उन्हें धमकियों और अभद्र व्यवहार का सामना करना पड़ा। इससे नाराज बांके बिहारी कॉलोनी के महिला-पुरुषों ने गुलगांव रोड पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का काफिला रोककर अपनी समस्या से अवगत कराया और कार्रवाई की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार केंद्रीय मंत्री ने रहवासियों की शिकायत गंभीरता से सुनी और उन्हें आश्वस्त किया कि मामले का ज्ञापन जिला कलेक्टर को भेजकर नियमानुसार जांच एवं आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी। उन्होंने महिलाओं को भरोसा दिलाया कि किसी भी नागरिक के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।

रहवासियों ने केंद्रीय मंत्री को यह भी बताया कि संबंधित कॉलोनाइजर द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे भी प्लॉट बेचने का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष एवं बच्चे उपस्थित रहे। नगर परिषद के वार्ड क्रमांक-4 के पार्षद अमित जोशी भी मौके पर मौजूद थे। बताया जाता है कि केंद्रीय मंत्री विदिशा से लौटते समय उदयगिरि मार्ग से रहे थे, तभी रहवासियों ने उन्हें रोककर अपनी समस्या रखी। अब एक बार फिर केंद्रीय मंत्री तक मामला पहुंचने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है तथा जांच शुरू कर दी गई है इस मामले में
क्या कहते है जिम्मेदार।।
नायब तहसीलदार ललित सक्सेना ने बताया कि बांके बिहारी कॉलोनी की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया कॉलोनी अवैध है। जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
वहीं नगर परिषद सांची के सीएमओ रामलाल कुशवाहा ने कहा कि कॉलोनी की जांच जारी है। उनके अनुसार संबंधित कॉलोनी अवैध है तथा पूर्व में भी इसके संबंध में एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। जांच पूरी होने के बाद कॉलोनाइजर के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

  • editornaseem

    Related Posts

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    इंदौर | Live Khabar India मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर को यातायात के क्षेत्र में एक और बड़ी सौगात मिली है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को इंदौर…

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    नई दिल्ली | Live Khabar India 26 दिनों तक चले उपवास के बाद जब सोनम वांगचुक ने अपना अनशन समाप्त करने का फैसला लिया तो यह खबर पूरे देश में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर

    क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर

    Vidisha News: कोचिंग जा रहे छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दर्ज किया मामला

    Vidisha News: कोचिंग जा रहे छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दर्ज किया मामला

    Student Protest: छात्रों के समर्थन में देशभर में उठी आवाज, Education System और Justice की मांग हुई तेज

    Student Protest: छात्रों के समर्थन में देशभर में उठी आवाज, Education System और Justice की मांग हुई तेज

    विवादों में घिरा अतिक्रमण अभियान, कार्रवाई पर उठे सवाल; बार-बार बढ़ रही तारीख

    विवादों में घिरा अतिक्रमण अभियान, कार्रवाई पर उठे सवाल; बार-बार बढ़ रही तारीख