बाइक से गिरकर छात्रा की मौत
या कोई साजिश: कहा- युवक ने बेटी को फोन लगाकर घर से बाहर बुलाया था, कुछ देर बाद शव मिला


रिपोर्ट करण गुप्ता

डिंडौरी,, में एक छात्रा की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना के बाद मंगलवार को सिटी कोतवाली पहुंचे परिजनों ने एक युवक पर हत्या का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। मामले में पुलिस ने 363 भादवि (2) (v-a) एसटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को अभिरक्षा में ले लिया है, और उससे पूछताछ की जा रही है। परिजनों का आरोप है कि आरोपी युवक ने बेटी को फोन लगाकर घर से बाहर बुलाया था, और लेकर चला गया। कुछ देर बाद उसका शव सड़क किनारे मिला। जिसे पुलिस सूचना पर जिला अस्पताल लेकर गई, जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

सहेली का बर्थडे मनाने का कह कर घर
से निकली थी



नाबालिग छात्रा की मां सरस्वती ने पुलिस को बताया कि अभिलाषा उर्फ बुलबुल नागेश उत्कृष्ट विद्यालय में कक्षा 12वीं में पढ़ती है। सोमवार की शाम सात बजे उसके मोबाइल पर फोन आया था। इसके बाद वह मुझसे बोली की सहेली का बर्थडे मनाने जा रही हूं। जल्दी आ जाऊंगी। मेरी तबीयत खराब थी, मैं जाकर सो गई। 10 बजे मेरी बहन का लड़का धर्मेंद्र ने आकर बताया कि बुलबुल का एक्सीडेंट हो गया है। मैं अस्पताल पहुंची तो मेरी बेटी की मौत हो चुकी थी । धर्मेंद्र ने बताया था कि शाम साढ़े सात बजे अभिलाषा गुलजार के साथ बाइक में बैठकर गई थी, मैंने उसे देखा है।



परिजनों ने गुलजार पर लगाया नाबालिग की हत्या का आरोप

मृतिका की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन परसुराम नागेश ने आरोप लगाया कि युवक गुलजार उसको फोन पर परेशान करता था और सोमवार के दिन वह अभिलाषा को बाइक पर बिठाकर ले गया और बाइक से गिरा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने कहा दर्ज किया अपराध विवेचना जारी

सिटी कोतवाली निरीक्षक सीके सिरामे ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि औरई बायपास के पास नाबालिग घायल पड़ी है। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लगाया गया। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने 363 भादवि 3 ( 2 ) (v-a) एससी-एसटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। फिलहाल गुलजार पिता मोसीन अली पुलिस की अभिरक्षा में है। जिससे पूछताछ की जा रही है।

हमारी टीम के द्वारा स्टिंग करने के दौरान गुप्त सूत्रों से यह भी जानकारी मिली की बाइक पर युवती के साथ दो युवक बाइक में सवार थे युवती के बाइक से गिरने के कुछ देर बाद भीड़ लग गई इसके बाद युवकों ने युवती को उठाकर इलाज के लिए ले गए दुर्घटना है या हत्या इसका खुलासा पीएम के बाद ही हो सकेगा

Live khabar india

Live Khabar India हिंदी भाषा का एक डिजिटल समाचार पोर्टल है, जो मध्य प्रदेश सहित देशभर की ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हम राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन, खेल और जनहित से जुड़े विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Related Posts

शासकीय कर्मचारियों को नहीं मिला आशियाना, जर्जर भवनों का सहारा

नसीम खानसांची,,, विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक नगरी सांची भले ही विकासखंड और विधानसभा क्षेत्र का महत्वपूर्ण केंद्र हो, लेकिन यहां वर्षों से सेवाएं दे रहे शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों के लिए स्थायी आवास…

भोपाल मास्टर प्लान विवाद: सीलिंग के विरोध में कोलार में 20 साल का सबसे बड़ा लॉकडाउन; 3 हजार दुकानों के लटके ताले

रिपोर्ट : अजय अहिरवार|भोपाल भोपाल: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के आवासीय इलाकों (Residential Zones) में चल रही व्यावसायिक गतिविधियों पर नगर निगम और स्थानीय प्रशासन की सख्त सीलिंग कार्रवाई ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार
फर्जी शादी घोटाला: पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के रिश्तेदार गिरफ्तार, 5,923 शादियों के नाम पर बांटे ₹30.18 करोड़

आमखेड़ा गांव पर राष्ट्रीय राजमार्ग आवारा पशुओं की गिरफ्त में ।दुर्घटनाओं का बढा अंधेशा

आमखेड़ा गांव पर राष्ट्रीय राजमार्ग आवारा पशुओं की गिरफ्त में ।दुर्घटनाओं का बढा अंधेशा