बारिश को देखते हुए प्रशासन ने चौकसी बरती । किया वार्डों का निरीक्षण । जुटाई पानी निकासी व्यवस्था

नसीम खान संपादक
सांची,,, नगर में हो रही तेज बारिश से निपटने प्रशासन हुआ चौकस अधिकारियों ने नगर के वार्डों का निरीक्षण करते हुए पानी निकासी व्यवस्था जुटाई ।
जानकारी के अनुसार नगर में तेज बारिश हो रही है तेज बारिश से अनेक वार्डों में पानी निकासी न होने से समस्या खड़ी हो जाती है तथा नगर के बीचोंबीच स्थित मदागन तालाब भरने से पानी निकासी न होने पर वार्ड नं 15 -5-14 के घरों में पानी भर जाता है जिससे लोगों को लाखों रुपए का नुक़सान पहुंचता है हर वर्ष यह तालाब बारिश में लोगों के लिए एक श्राप बन जाता है इस प्रशासन लगातार बारिश से निपटने तैयारी में जुटा दिखाई दे रहा है तेज बारिश के बीच आज नगर परिषद सीएमओ हरीश सोनी अपने अमले के साथ वार्डों में निकले तथा समस्या देखी एवं तत्काल पानी निकासी व्यवस्था जुटाई गई साथ ही पार्षदों से एवं आम नागरिकों से भी समस्या जानी तथा तत्काल निराकरण के निर्देश दिए इस अवसर पर उनके साथ उपयंत्री अचल शिवहरे पार्षद अमित जोशी पार्षद विवेक तिवारी सफाई दरोगा सहित अन्य उपस्थित रहे। वहीं मदागन तालाब में पानी निकासी व्यवस्था न होने से परेशान होते थे आज मदागन तालाब से पानी निकासी हेतु किनारे पर सड़क खुदाई कर बड़े पाइप डाले गए जिससे तालाब का पानी निकासी व्यवस्था हो सकेगी तथा अब आबादी वाले क्षेत्रों में पानी भराव को रोका जा सके इसी प्रकार अन्य स्थानों पर नाले नालियों पुलियों से पानी निकासी व्यवस्था हेतु तत्काल साफ़ सफाई के निर्देश दिए गए तथा किसी भी प्रकार घरों में पानी भरने को रोकने प्रशासन जुट गया है । इस मामले में सीएमओ हरीश सोनी ने बताया कि हम बारिश से निपटने पूरी तरह तैयार है तथा हम प्रयास कर रहे हैं कि लोगों के घरों में पानी न पहुंचे हमने नालियों की सफाई कराई है तथा पुलियों में पानी निकासी व्यवस्था जुटाई गई है मदागन तालाब पानी निकासी हेतु हमने अस्पताल के पास बड़े बड़े पाइप डाल दिए हैं जिससे अब आबादी वाले क्षेत्रों में पानी भरने से रोका जा सकेगा तथा हमने आज अपने दल के साथ वार्ड नं 13 -15-14-5-1 में हमने निर्देश दिए हैं बारिश से किसी भी प्रकार लोगों को समस्या खड़ी न हो सके । तथा हम नगर पानी निकासी हेतु सतर्क है हमने सभी अपने अधिकारी कर्मचारियों को किसी भी प्रकार की बारिश से समस्या खड़ी होने पर निपटने के निर्देश दिए हैं ।

  • editornaseem

    Related Posts

    पुलिस की तत्परता से मंदिर चोरी का 48 घंटे में खुलासाहनुमान मंदिर से चोरी गए आभूषण व मुखौटा बरामद, आरोपी गिरफ्तार

    नसीम खानसांची। काछीकानाखेड़ा स्थित हनुमान मंदिर में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने तत्परता से खुलासा करते हुए 48 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने…

    पोषण कार्यक्रम के तहत बच्चों को स्कूल बैग व अध्ययन सामग्री वितरितजरूरतमंद परिवारों को सोलर लैंप देकर स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

    नसीम खानसांची,,, सांची विकासखंड के ग्राम गाडरखेड़ी स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल रिसर्च एंड डेवलपमेंट (आईएसआरडी) संस्था द्वारा पोषण कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों को स्कूल बैग एवं अध्ययन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पुलिस की तत्परता से मंदिर चोरी का 48 घंटे में खुलासाहनुमान मंदिर से चोरी गए आभूषण व मुखौटा बरामद, आरोपी गिरफ्तार

    पुलिस की तत्परता से मंदिर चोरी का 48 घंटे में खुलासाहनुमान मंदिर से चोरी गए आभूषण व मुखौटा बरामद, आरोपी गिरफ्तार

    पोषण कार्यक्रम के तहत बच्चों को स्कूल बैग व अध्ययन सामग्री वितरितजरूरतमंद परिवारों को सोलर लैंप देकर स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

    पोषण कार्यक्रम के तहत बच्चों को स्कूल बैग व अध्ययन सामग्री वितरितजरूरतमंद परिवारों को सोलर लैंप देकर स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

    वित्तीय अनियमितताओं पर मध्यप्रदेश सरकार की कार्रवाई, 392 अधिकारियों पर शिकंजा135 मुख्य नगरपालिका अधिकारी भी कार्रवाई के दायरे में, 7 अधिकारी बर्खास्त और 3 से 4 करोड़ रुपये की वसूली

    वित्तीय अनियमितताओं पर मध्यप्रदेश सरकार की कार्रवाई, 392 अधिकारियों पर शिकंजा135 मुख्य नगरपालिका अधिकारी भी कार्रवाई के दायरे में, 7 अधिकारी बर्खास्त और 3 से 4 करोड़ रुपये की वसूली

    दीपावली से पहले पटाखा दुकानों पर पुलिस की दबिश, सुरक्षा के दिए निर्देशलाइसेंस और पटाखों की जांच, प्रतिबंधित कार्बाइन गन के संबंध में भी की पड़ताल

    दीपावली से पहले पटाखा दुकानों पर पुलिस की दबिश, सुरक्षा के दिए निर्देशलाइसेंस और पटाखों की जांच, प्रतिबंधित कार्बाइन गन के संबंध में भी की पड़ताल

    नगर में निकला राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलनअनुशासित कदमताल के साथ स्वयंसेवकों ने दिया राष्ट्रभक्ति का संदेश, जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा

    नगर में निकला राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलनअनुशासित कदमताल के साथ स्वयंसेवकों ने दिया राष्ट्रभक्ति का संदेश, जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा

    कांग्रेस वार्ड अध्यक्ष ने लगाए वार्ड की उपेक्षा के आरोपसीएमओ को ज्ञापन सौंपकर जांच और कार्रवाई की मांग, सात दिन में कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

    कांग्रेस वार्ड अध्यक्ष ने लगाए वार्ड की उपेक्षा के आरोपसीएमओ को ज्ञापन सौंपकर जांच और कार्रवाई की मांग, सात दिन में कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी