बारिश पूर्व तैयारियों की खुली पोल, जल निकासी के अभाव में कॉलोनी के रहवासी परेशान।वार्ड क्रमांक 14 की कॉलोनी में सड़क पर भरा गंदा पानी, कई बार शिकायत के बाद भी नहीं हुई स्थायी व्यवस्था

नसीमखान सांची
सांची,,,नगर में हर वर्ष बारिश पूर्व तैयारियों के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन पहली ही बारिश में इन तैयारियों की वास्तविकता सामने आ जाती है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बन रही है, जिससे आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
नगर में बारिश पूर्व नालों की सफाई और जल निकासी व्यवस्था के नाम पर हर वर्ष कवायद की जाती है तथा इस पर हजारों रुपये भी खर्च किए जाते हैं। इसके बावजूद लगातार हो रही बारिश ने तैयारियों की पोल खोल दी है।
वार्ड क्रमांक 14 स्थित गुलगांव चौराहे के समीप वर्षों पुरानी एक कॉलोनी में बड़ी संख्या में लोग निवास करते हैं। इस कॉलोनी तक पहुंचने के लिए ओवरब्रिज के किनारे बने सीसी रोड से होकर गुजरना पड़ता है। सड़क तो गुणवत्तापूर्ण बनी है, लेकिन जल निकासी के लिए नाली का निर्माण नहीं होने से बारिश का गंदा पानी सड़क पर जमा हो जाता है। परिणामस्वरूप रहवासियों को आवागमन में गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस कॉलोनी में अधिकांश शिक्षित एवं जागरूक नागरिक निवास करते हैं। उन्होंने कई बार नगर परिषद प्रशासन को समस्या से अवगत कराया, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हो सका। बारिश के दौरान सड़क पर जलभराव से पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
क्या कहते हैं नगर परिषद अध्यक्ष।
नगर परिषद अध्यक्ष पप्पू रेवाराम अहिरवार ने कहा, “हम मौके की जांच करवा लेते हैं। यदि कहीं सड़क पर पानी भरा है तो उसकी निकासी की तत्काल व्यवस्था कराई जाएगी।”

  • editornaseem

    Related Posts

    निर्माणाधीन शवगृह में बिना पलस्तर पुताई, गुणवत्ता पर उठे सवालघटिया ईंट और पुराने भवन की सामग्री के उपयोग की भी चर्चा, जिम्मेदार विभाग की निगरानी पर सवाल

    नसीम खानसांची,,,सिविल अस्पताल सांची में निर्माणाधीन मर्चुरी रूम (शवगृह) का निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है, लेकिन निर्माण के दौरान सामने आ रही स्थितियों ने इसकी गुणवत्ता और…

    सांची में त्योहारों पर विशेष स्वच्छता अभियान, धार्मिक स्थलों के आसपास सफाई पर विशेष जोर

    नसीम खान सांची,,, गणेशोत्सव के पावन अवसर पर सांची नगर परिषद ने नगर के सभी धार्मिक स्थलों के आसपास विशेष स्वच्छता अभियान शुरू किया है। नगर को स्वच्छ और सुंदर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    निर्माणाधीन शवगृह में बिना पलस्तर पुताई, गुणवत्ता पर उठे सवालघटिया ईंट और पुराने भवन की सामग्री के उपयोग की भी चर्चा, जिम्मेदार विभाग की निगरानी पर सवाल

    निर्माणाधीन शवगृह में बिना पलस्तर पुताई, गुणवत्ता पर उठे सवालघटिया ईंट और पुराने भवन की सामग्री के उपयोग की भी चर्चा, जिम्मेदार विभाग की निगरानी पर सवाल

    सांची में त्योहारों पर विशेष स्वच्छता अभियान, धार्मिक स्थलों के आसपास सफाई पर विशेष जोर

    सांची में त्योहारों पर विशेष स्वच्छता अभियान, धार्मिक स्थलों के आसपास सफाई पर विशेष जोर

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा की अध्यक्षता में प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा की अध्यक्षता में प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को 19 सितंबर को देंगे ई-स्कूटी की सौगातमेरिट में आने वाले 7,500 से ज्यादा विद्यार्थियों को मिलेगी स्कूटी

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को 19 सितंबर को देंगे ई-स्कूटी की सौगातमेरिट में आने वाले 7,500 से ज्यादा विद्यार्थियों को मिलेगी स्कूटी

    जनसुनवाई में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने नागरिकों की समस्याओं का किया निराकरण

    जनसुनवाई में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने नागरिकों की समस्याओं का किया निराकरण

    प्रो. बिमलेंद्र कुमार ने संभाला साँची विवि के कुलगुरु का पद

    प्रो. बिमलेंद्र कुमार ने संभाला साँची विवि के कुलगुरु का पद